सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PF Calculation: अक्टूबर में ज्यादा कटेगा PF? नए नियम के बाद कट-पिटकर कितनी आएगी इन-हैंड सेलरी? समझें हिसाब

Published: Mon, 28 Sep 2026 11:29 AM (IST)

PF: सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के नियमों में बदलाव करते हुए EPF कवरेज के लिए वेतन सीमा ...और पढ़ें

PF Calculation: अक्टूबर में ज्यादा कटेगा PF? (AI PHOTO)

PF Calculation: अक्टूबर में ज्यादा कटेगा PF? (AI PHOTO)

HighLights

  1. EPF कवरेज की वेतन सीमा ₹15,000 से ₹25,000 हुई।

  2. नया नियम 17 सितंबर 2026 से लागू, अक्टूबर से असर।

  3. ₹20,000 सैलरी पर ₹600 अधिक PF योगदान होगा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: जैसा कि आप सब को पता है कि सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के नियमों में एक बड़ा और अहम बदलाव किया है। अब EPF कवरेज के लिए बेसिक सैलरी की अधिकतम सीमा (wage ceiling) को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,00 कर दिया गया है। यह नया नियम 17 सितंबर 2026 से लागू हो चुका है।

इसी कड़ी में अक्तूबर में इस नई व्यवस्था का पूरा असर देखने को मिलेगा। इस बदलाव का असर खास तौर पर उन कर्मचारियों पर पड़ेगा, जिनका PF के लिए माना जाना वाली बेसिक सैलरी 15,000 से 25,000 रुपये के बीच है। ऐसे कर्मचारियों का PF योगदान बढ़ सकता है। यानी हाथ में आने वाली इन-हैंड सैलरी थोड़ी कम हो सकती है।

20000 सैलरी पर कितना कटेगा पीएफ?

मान लीजिए, आपका PF वेतन (basic salary + DA) ₹20,000 है। अक्टूबर से 12% के हिसाब से आपके वेतन से₹2,400 कटेंगे। पहले ₹15,000 की लिमिट होने के कारण सिर्फ ₹1,800 कटते थे। यानी, अब हर महीने आपके PF में ₹600 ज्यादा जमा होंगे।

वहीं आपकी कंपनी भी आपकी तरह ही ₹2,400 का योगदान करेगी, लेकिन यह पूरा पैसा आपके मुख्य EPF खाते में नहीं जाएगा। इसका बंटवारा दो हिस्सों में होगा:
1. पेंशन फंड (EPS): इस ₹2,400 में से ₹1,666 सीधे आपके पेंशन खाते में जाएंगे।
2. EPF खाता: बचा हुआ ₹734 आपके मुख्य EPF (प्रॉविडेंट फंड) खाते में जमा होगा।

योगदान पुरानी व्यवस्था
अक्टूबर 2026 से क्या बदलेगा?
कर्मचारी का EPF योगदान ₹1,800 ₹2,400
नियोक्ता का EPS योगदान ₹1250 ₹1,666
नियोक्ता का EPF योगदान ₹500 ₹734
नियोक्ता का टोटल योगदान ₹1,800 ₹2400
कर्मचारी + नियोक्ता योगदान ₹3600 ₹4800


यानी अगर आपकी सैलरी 20,000 रुपये है तो अब आपके खाते में 4,800 रुपये हर महीने जमा होंगे वहीं पहले यह रकम 3,600 रुपये थी।

EPF सब्सक्राइबर्स को मिलेंगे ये बेनीफिट्स

रिटायरमेंट के समय कर्मचारी को उसके PF खाते में जमा पूरी रकम एकमुश्त (Lump sum) दे दी जाती है। एमप्लॉयीज पेंशन स्कीम (EPS) के तहत, कुछ तय शर्तों को पूरा करने पर रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी को हर महीने नियमित पेंशन की सुविधा मिलती है। तीसरा फायदा एंप्लाॉयीज डिपॉजिट-लिंक्ड इंश्योरेंस (EDLI) स्कीम के तहत मिलता है।

यह भी पढें: शेयर बाजार में मचा हाहाकार! सेंसेक्स 957 अंक लुढ़का; निवशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, क्रूड ने किया खेल खराब