EPF Interest Rate: अब तक खाते में नहीं आया PF ब्याज का पैसा, तो तुरंत ऐसे करें शिकायत; स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
EPF Interest Rate: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ईपीएफ सदस्यों के खातों में ब्याज जमा कर दिया है, जिसे ...और पढ़ें

ईपीएफओ ने ईपीएफ सदस्यों के खातों में ब्याज जमा किया है।
HighLights
ईपीएफओ ने ईपीएफ सदस्यों के खातों में ब्याज जमा किया है।
पासबुक चेक करने के लिए SMS, मिस्ड कॉल, पोर्टल/UMANG ऐप।
ब्याज न मिलने पर हेल्पलाइन या ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।
नई दिल्ली। EPF Interest Rate: कर्मचारी भविष्य संगठन निधि ने ईपीएफ सबस्क्राइबर्स के खाते में ब्याज का पैसा भेज दिया है। सदस्य अपनी पासबुक देखकर इसका पता लगा सकता है। इसे लेकर EPFO सदस्यों को मैसेज भी भेज रहा है। अगर आपके ईपीएफ खाते में अब तक ब्याज का पैसा नहीं आया है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं।
लेकिन शिकायत करने से पहले आपको यह ईपीएफ पासबुक जरूर चेक कर लेनी चाहिए। क्योंकि ब्याज का पैसा तो जमा हो चुका है। संभव है कि कुछ सदस्यों के पास इसका मैसेज ना गया हो। शिकायत करने से पहले आप अपनी EPF पासबुक जरूर चेक करें। आइए जानते हैं कि कैसे आप अपनी EPF की पासबुक चेक कर सकते हैं और ब्याज का पैसा नहीं आया तो किस तरह से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
तीन तरीकों से चक कर सकते हैं EPF पासबुक
आप अपनी ईपीएफ पासबुक तीन तरीकों से चेक कर सकते हैं। SMS करके, कॉल करके और EPFO पोर्टल या फिर UMAN APP से।
अगर आप UAN साइट पर रजिस्टर्ड हैं, तो आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करके जानकारी पा सकते हैं। पक्का करें कि आपके बैंक अकाउंट की जानकारी, आधार और PAN कार्ड आपके UAN से जुड़े हों। आप अपने एम्प्लॉयर से भी इन्हें आपके लिए लिंक करने का अनुरोध कर सकते हैं। इस सर्विस के लिए कोई चार्ज नहीं लगता है।
वहीं, 7738299899 पर SMS भेजकर आप PF बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपको यह मैसेज भेजना होगा: EPFOHO UAN ENG। अपनी पसंद की भाषा के पहले तीन अक्षर ‘ENG’ हैं। इसलिए, मराठी में मैसेज पाने के लिए EPFOHO UAN MAR टाइप करें।
इसके अलावा आप सीधे EPFO के पोर्टल पर जाकर मेंबर पासबुक वाले विकल्प पर क्लिक करें और लॉगिन करें। इतना करते हैं आपके सामने आपकी पीएफ पासबुक आ जाएगी। इसके अलावा आप UMANG App के जरिए भी PF पासबुक देख सकते हैं।
नहीं आया ब्याज का पैसा तो ऐसे करें शिकायत
अगर आपको अपने पासबुक में पीएफ के पैसे की क्रेडिट होने की एंट्री नहीं दिखती तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। शिकायत भी आप दो तरीके से कर सकते हैं। एक तो हेल्पलाइन नंबर के जरिए और दूसरी ईपीएफओ पोर्टल पर जाकर।
आप EPFO की हेल्पलाइन नंबर 14470 या 1800-118-005 पर संपर्क करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा आप EPFO की पोर्टल पर जाकर शिकायत कर सकते हैं। उसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले EPFO के आधिकारिक शिकायत पोर्टल epfigms डॉट gov डॉट in पर जाना होगा।
- इसके बाद रजिस्टर्स ग्रीवेंस वाले विकल्प जाना होगा।
- ग्रीवेंस वाले विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको 3 विकल्पों के साथ एक अन्य का विकल्प दिखाई देंगे।
- अन्य के विकल्प पर क्लिक करें।
- अन्य विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा। आप इस फॉर्म को भरकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- DA Hike से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, चालू तिमाही के लिए GPF पर ब्याज दर घोषित; 1 जुलाई से लागू
