सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DA Hike से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, चालू तिमाही के लिए GPF पर ब्याज दर घोषित; 1 जुलाई से लागू

Published: Fri, 24 Jul 2026 07:01 PM (IST)

केंद्र सरकार ने जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) पर ब्याज दर 7.1 प्रतिशत पर बरकरार रखी ...और पढ़ें

GPF पर ब्याज दर घोषित (सांकेतिक तस्वीर)

GPF पर ब्याज दर घोषित (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. GPF ब्याज दर जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के लिए 7.1%।

  2. केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए ब्याज दर स्थिर रखी।

  3. GPF, CPF समेत अन्य समान फंडों पर यह दर लागू।

नई दिल्ली। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा (DA Hike) से पहले केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। जिस तरह से प्राइवेट कर्मचारियों के लिए EPFO उनके पीएफ पर ब्याज देता है। ठीक उसी प्रकार पुरानी पेंशन के तहत जिन सरकारी कर्मचारियों का GPF कटता है, उन्हें भी ब्याज मिलता है। यह ब्याज तिमाही दर तिमाही मिलता (GPF Interest Rate) है। और हर तिमाही इसकी घोषणा होती है।

केंद्र सरकार ने जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) और इसी तरह के अन्य प्रोविडेंट फंड पर ब्याज दर को 7.1 प्रतिशत पर ही बनाए रखा है। अप्रैल-जून तिमाही के लिए GPF पर जो ब्याज दर थी, वही ब्याज दर चालू तिमाही में रहेगी।

जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए GPF पर कितना ब्याज मिलेगा?

वित्त मंत्रालय ने जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) की ब्याज दर की आधिकारिक घोषणा कर दी है। वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग (बजट डिवीजन) ने एक बयान में कहा है कि यह दर GPF, कॉन्ट्रिब्यूटरी प्रोविडेंट फंड (CPF), ऑल इंडिया सर्विसेज प्रोविडेंट फंड और सरकारी संस्थानों द्वारा संचालित अन्य समान फंडों पर लागू होगी।

वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार, जनरल प्रोविडेंट फंड और इसी तरह के दूसरे फंड पर 1 जुलाई से 30 सितंबर, 2026 तक 7.1% की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं, दूसरी और प्राइवेट कर्मचारियों को EPFO पर वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 फीसदी का ब्याज दर थी। ईपीएफ की ब्याज दर की घोषणा सालाना होती है, लेकिन ब्याज का पैसा महीने के हिसाब से कैलकुलेट किया जाा है। EPF सब्सक्राइबर्स के खाते में ब्याज का पैसा आने लगा है।

जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के लिए उपलब्ध प्रोविडेंट फंड है। सरकार में काम करने वाला कोई भी व्यक्ति अपनी सैलरी का कुछ हिस्सा जनरल प्रोविडेंट फंड में जमा कर सकता है। इसका नतीजा यह होता है कि जब कोई कर्मचारी रिटायर होता है, तो उसे अपनी नौकरी के दौरान जमा हुई पूरी रकम मिल जाती है। वित्त मंत्री हर तिमाही में GPF की ब्याज दर की समीक्षा करते हैं।

GPF समेत इन फंड्स पर लागू होगी ब्याज दर

  1. जनरल प्रोविडेंट फंड (सेंट्रल सर्विसेज)
  2. कंट्रीब्यूटरी प्रोविडेंट फंड (इंडिया)
  3. ऑल इंडिया सर्विसेज प्रोविडेंट फंड
  4. स्टेट रेलवे प्रोविडेंट फंड
  5. जनरल प्रोविडेंट फंड (डिफेंस सर्विसेज)
  6. इंडियन ऑर्डनेंस डिपार्टमेंट प्रोविडेंट फंड
  7. इंडियन ऑर्डनेंस फैक्ट्री वर्कमैन प्रोविडेंट फंड
  8. इंडियन नेवल डॉकयार्ड वर्कमैन प्रोविडेंट फंड
  9. डिफेंस सर्विसेज ऑफिसर्स प्रोविडेंट फंड
  10. आर्म्ड फोर्सेज पर्सनल प्रोविडेंट फंड

छोटी बचत योजनाओं की भी नहीं बदली ब्याज दर

इससे पहले सरकार ने 30 जून को PPF, सुकन्या समृद्धि योजना समेत स्मॉल सेविंग स्कीम पर जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए ब्याज दरें घोषित की थी। सरकार ने इसमें भी कोई बदलाव नहीं किया था, जो ब्याज दर अप्रैल-जून तिमाही में मिली थी, वही ब्याज दर जुलाई-सितंबर तिमाही में भी मिलेगी। सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) की ब्याज दर 8.20% और पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) की ब्याज दर 7.10% है।

यह भी पढ़ें- PPF, सुकन्या समृद्धि योजना समेत स्मॉल सेविंग स्कीम पर अगली तिमाही के लिए ब्याज दरें घोषित, 1 जुलाई से नई दरें लागू