Car Loan Festive Offers: धनतेरस-दिवाली पर घर लानी है नई कार? ये बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता लोन और कई फायदे
Car Loan Diwali Offers: धनतेरस और दिवाली पर कार खरीदने वालों के लिए बैंक आकर्षक कार लोन ऑफर दे रहे ...और पढ़ें

Car Loan Festive Offers: धनतेरस-दिवाली पर घर लानी है नई कार? ये बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता लोन और कई फायदे
HighLights
इंडियन बैंक 7.75% पर सबसे सस्ता कार लोन दे रहा है।
एसबीआई, कोटक महिंद्रा जैसे बैंक भी आकर्षक ऑफर दे रहे।
लोन लेते समय सभी चार्जेस और अपनी क्षमता जांचें।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। धनतेरस और दीवाली (Dhanteras Diwali offers 2026) की धूम आपको बाजारों में दिखने लगी है। ऐसे में अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन (Festive season 2026) में अपने लिए कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की है। त्योहारी सीजन में कई सारे बैंक ग्राहकों (Car Loan Offers 2026) को आकर्षक ऑफर दे रहे हैं। इस लिस्ट में इंडियन बैंक, एसबीआई बैंक और कोटक महिंद्रा जैसे बैंक शामिल हैं। तो आइए जानते हैं कि कहां आपको सस्ता कार लोन मिल सकता है।
कौन से बैंक दे रहे कितना ऑफर?
ताजा डेटा के हिसाब से इंडियन बैंक 7.75% की शुरुआत ब्याज दर पर लोन दे रहा है, जोकि सारे बैंकों की लिस्ट में सबसे सस्ता है। वहीं बंधन बैंक जैसे कुछ बैंक ऐसे भी हैं जो 9.47% की शुरुआती दर से कार लोन दे रहे हैं। आप नीचे दी गई टेबल से कुछ चुनिंनदा बैंकों के बारे में जान सकते हैं।
| बैंक का नाम | शुरुआती ब्याज दर (Interest Rate) | प्रोसेसिंग फीस | खास फायदे |
| इंडियन बैंक | 7.75% | पूरी तरह माफ (Zero) | कोई प्रोसेसिंग चार्ज नहीं लगने से लोन की कुल लागत काफी कम हो जाती है। |
| भारतीय स्टेट बैंक (SBI) | 8.70% | विशेष छूट | देश के सबसे बड़े बैंक द्वारा ब्याज दरों में सीधी रियायत और प्रोसेसिंग फीस में छूट। |
| कोटक महिंद्रा बैंक | बैंक की शर्तों के अनुसार | 50% की छूट | जीरो फोरक्लोजर चार्ज (यानी समय से पहले लोन चुकाने पर कोई पेनल्टी नहीं)। |
| HDFC बैंक | 8.25% | बैंक नियमों के अनुसार | 8 साल तक का लंबा टेन्योर और जीरो फोरक्लोजर चार्ज की सुविधा। |
लोन लेते समय क्या ध्यान में रखें?
देखा जाए तो धनतेरस और दीवाली जैसे मौकों पर कार खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन हमेशा अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करें और उतना ही लोन लें, जितना आप चुका सकते हैं। लोन लेते समय अपने खर्चों के बारे में अच्छे से रिसर्च कर लें, साथ ही लोन लेते समय सारे चार्जेस, फीस और प्रोसेस के बारे में समझ लें, ताकी भविष्य में आपको कोई दिक्कत न हो।
ये भी पढ़ें: बिना चक्कर काटे घर बैठे ऐसे खुलेगा NPS खाता, PhonePe की इस नई सर्विस से दूर होगी रिटायरमेंट की टेंशन
