सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Credit Bill Payment: ₹50,000 का क्रेडिट कार्ड बिल भरने में छूट रहे हैं पसीने? EMI बनवाने से पहले समझें ये कैलकुलेशन

Published: Fri, 11 Sep 2026 06:37 PM (IST)

क्रेडिट कार्ड बिल को ईएमआई में बदलने से पहले उसकी लागत और ब्याज दरों को समझना महत्वपूर्ण है। यह सुविधा ...और पढ़ें

Credit Bill Payment: ₹50,000 का क्रेडिट कार्ड बिल भरने में छूट रहे हैं पसीने? EMI बनवाने से पहले समझें ये कैलकुलेशन

Credit Bill Payment: ₹50,000 का क्रेडिट कार्ड बिल भरने में छूट रहे हैं पसीने? EMI बनवाने से पहले समझें ये कैलकुलेशन

HighLights

  1. ईएमआई पर लगने वाली ब्याज दर और प्रोसेसिंग फीस जांचें।

  2. लंबी अवधि की ईएमआई में कुल ब्याज अधिक चुकाना पड़ता है।

  3. प्रीपेमेंट चार्ज और फोरक्लोज़र फीस की जानकारी पहले लें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी क्रेडिट कार्ड (Credit Card Payment) का इस्तेमाल करते हैं, और हर महीने हजारों का बिल चुकाते हैं? क्या आप भी सोचते हैं कि क्रेडिट कार्ड के बिल की EMI बनवा लेते हैं तो बोझ कम पड़ेगा? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए है। आज आपको बताएंगे कि अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड बिल (Credit Card Bill) की ईएमआई बनवाते हैं तो आपको कितनी कीमत चुकाने पड़ सकती है।

बिल पेमेंट vs EMI:

मान लेते हैं कि आपके क्रेडिट का बिल ₹50000 है। ऐसे में एक बार में इतनी बड़ी रकम चुकाना मुश्किल हो जाता है, और आपको ईएमआई बनवाना आसान लग सकता है। क्रेडिट कार्ड की EMI, जो आपके खर्च को छोटे-छोटे मासिक भुगतानों में बांट देती है, देखने में तो बहुत आसान लगती है, लेकिन इस पर भारी-भरकम ब्याज देना पड़ता है।

भारत की बात करें, तो आम तौर पर क्रेडिट कार्ड के बिल की ईएमआई के लिए ब्याज दर 12% से 24% तक हो सकती है। ऐसे में आपको भारी ब्याज भी देना होगा, साथ ही हर महीने खर्चों को भी मैनेज करना पड़ेगा। लेकिन अगर आपको लगता है कि आप ये एक्स्ट्रा ब्याज दे सकते हैं और इससे आपके बाकी खर्चे प्रभावित नहीं होंगे, तो आप क्रेडिट कार्ड बिल की ईएमआई बनवा सकते हैं।

किन बातों का रखना है ध्यान?

  1. ब्याज दर (Interest Rate): अपने बैंक द्वारा ऑफर की जा रही EMI ब्याज दर को जरूर चेक करें और देखें कि कार्ड का बकाया ऐसे ही रखते हैं तो कितना खर्च आएगा।
  2. प्रोसेसिंग फीस (Processing Fee): कुछ बैंक बकाया राशि को EMI में बदलने के लिए वन-टाइम फीस भी वसूलते हैं। तो वो भी पहले चेक कर लें।
  3. समय सीमा (Tenure): जितने लंबे समय के लिए आप EMI बनवाएंगे, महीने की किस्त उतनी ही कम होगी, लेकिन कुल मिलाकर ब्याज उतना ही ज्यादा भरना पड़ेगा।
  4. प्रीपेमेंट चार्ज (Prepayment Charges): ये जरूर चेक कर लें कि क्या आप समय से पहले अपनी EMI बंद कर सकते हैं और क्या इसके लिए बैंक कोई फोरक्लोज़र फीस (बंद करने का चार्ज) तो नहीं लेगा।

₹50000 की कितनी हो सकती है EMI?

अगर ₹50,000 के बकाया पर 14% सालाना ब्याज लगता है, तो 6 महीने के लिए आपकी लगभग EMI कुछ इस तरह होगी:

  • खर्च की गई रकम: ₹50,000
  • ब्याज: 14%
  • समय: 6 महीने
  • EMI की रकम: ₹8,677
  • कुल ब्याज: ₹2,061
  • कुल भुगतान: ₹52,061

इसका सीधा मतलब ये है कि आपको अपने इस खर्चे पर ऊपर से ₹2,061 एक्स्ट्रा चुकाने होंगे। कम समय के लिए ये शायद बहुत ज्यादा न लगे, लेकिन अगर आप इस EMI को लंबे समय के लिए खींचते हैं, तो कुल मिलाकर आपको काफी ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: EPFO Update: PF से लेकर UAN एक्टिवेट करने तक, बिना एम्प्लॉयर के चक्कर काटे चुटकियों में होंगे ये काम