सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवरात्रि पर जमकर करें ऑनलाइन शॉपिंग, ये क्रेडिट कार्ड करवाएंगे आपकी ढेर सारी बचत, एक की ज्वाइनिंग फीस तो ₹0!

Published: Tue, 29 Sep 2026 11:27 AM (IST)

Best Credit Card for Online Shopping: नवरात्रि और त्योहारी सीजन की ऑनलाइन शॉपिंग में बचत के लिए कुछ क्रेडिट कार्ड्स ...और पढ़ें

नवरात्रि पर जमकर करें ऑनलाइन शॉपिंग, ये क्रेडिट कार्ड करवाएंगे आपकी ढेर सारी बचत, एक की ज्वाइनिंग फीस तो ₹0!

नवरात्रि पर जमकर करें ऑनलाइन शॉपिंग, ये क्रेडिट कार्ड करवाएंगे आपकी ढेर सारी बचत, एक की ज्वाइनिंग फीस तो ₹0!

HighLights

  1. नवरात्रि ऑनलाइन शॉपिंग पर क्रेडिट कार्ड से करें बचत।

  2. कैशबैक एसबीआई, एचडीएफसी मिलेनिया, फ्लिपकार्ट एक्सिस कार्ड की तुलना।

  3. प्रत्येक कार्ड के फीचर्स, फीस और फायदे जानें।

बिजनेस न्यूज, नई दिल्ली। नवरात्रि और त्योहारी सीजन के चालू होते ही हर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (Navratri Sale 2026) पर ऑफर्स की बौछार होने लगती है। नए कपड़े, घर के लिए डेकोरेशन का सामान और गिफ्ट्स (gift ideas for Navratri) खरीदने की एक्साइटमेंट तो अलग ही होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि थोड़ी सी समझदारी से आप इस खर्च पर भी भारी बचत कर सकते हैं?

जी हां, ₹0 से लेकर ₹1,000 तक की ज्वाइनिंग फीस (zero joining fees credit card) वाले कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स आपकी इस फेस्टिव शॉपिंग को बजट-फ्रेंडली (Budget friendll festive shopping) बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि इस फेस्टिव सीजन, कौन सा क्रेडिट कार्ड (Best Credit Card) आपके लिए फायदा का सौदा करवा सकता है।

कौन से हैं वो 3 क्रेडिट कार्ड?

इस फेस्टिव सीजन जो क्रेडिट कार्ड आपकी बचत करवा सकते हैं, उनका नाम है:

  • Cashback SBI Card
  • HDFC Millennia Credit Card
  • Flipkart Axis Bank Credit Card

किस कार्ड पर क्या मिल रहा?

वैसे तो हर कार्ड पर एक से बढ़कर ऑफर्स मिल रहे हैं, लेकिन आपके लिए कौन सा सही है, आप नीचे दी गई टेबल के लिए जरिए समझ सकते हैं-

फीचर्स (Features) Cashback SBI Card HDFC Millennia Credit Card
Flipkart Axis Bank Credit Card
किसके लिए बेस्ट है? ऑनलाइन शॉपिंग और फ्लैट कैशबैक चुनिंदा ऑनलाइन ब्रांड्स पर शॉपिंग
फ्लिपकार्ट और पार्टनर ब्रांड्स की शॉपिंग
चार्ज (Joining & Annual Fee) • जॉइनिंग फीस: ₹999

• एनुअल फीस: ₹999
• जॉइनिंग फीस: ₹1,000

• एनुअल फीस: ₹1,000
• जॉइनिंग फीस: ₹0 (Free)

• एनुअल फीस: ₹500 (1 Sep से 31 Oct 2026 तक पहले साल फ्री)
वेलकम बेनिफिट कुछ नहीं (NA) फीस भरने पर 1,000 बोनस कैश पॉइंट्स
फ्लिपकार्ट और स्विगी से ₹350 का जॉइनिंग बेनिफिट
रिवॉर्ड रेट • सभी ऑनलाइन खर्चों पर 5% कैशबैक (बिना किसी ब्रांड रोक-टोक के, महीने में अधिकतम ₹2,000)

• ऑफलाइन खर्चों पर 1% कैशबैक

• स्टेटमेंट में सीधे ऑटो-क्रेडिट
• Flipkart, Swiggy, Amazon, Zomato आदि पर 5% कैशबैक (महीने में max 1,000 पॉइंट्स)

• बाकी खर्चों पर 1%
• Myntra पर 7.5%

• Flipkart और Cleartrip पर 5%

• Swiggy, Uber आदि पर 4%

• बाकी खर्चों पर 1%
लाउंज एक्सेस (Lounge Access) उपलब्ध नहीं (NA) साल में 4 बार घरेलू एयरपोर्ट लाउंज (शर्त: हर तिमाही ₹1 लाख खर्च)
साल में 4 बार फ्री घरेलू लाउंज विजिट
फायदे (Pros) • बिना किसी रिस्ट्रिक्शन के 5% कैशबैक

• पॉइंट झंझट के बिना सीधे खाते में कैशबैक

• फीस माफ कराना आसान
• लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर 5% कैशबैक

• जॉइनिंग फीस के बराबर बोनस पॉइंट्स

• 1:1 की शानदार रिडेम्पशन वैल्यू
• फ्लिपकार्ट यूजर्स के लिए बंपर 5% कैशबैक

• मिंत्रा पर 7.5% तक कैशबैक

• पार्टनर मर्चेंट्स पर अनलिमिटेड कैशबैक
नुकसान (Cons) • कैशबैक पर मंथली कैपिंग

• लाउंज या वेलकम बेनिफिट नहीं
• नॉन-एक्सीलेरेटेड कैटेगरी पर कम कैशबैक

• यूटिलिटी और रेंट जैसे खर्च शामिल नहीं
• नॉन-एक्सीलेरेटेड खर्चों पर कम कैशबैक

• रिवॉर्ड्स की लंबी एक्सक्लूजन लिस्ट
किसे लेना चाहिए? जो बिना किसी झंझट के हर जगह ऑनलाइन शॉपिंग पर फ्लैट कैशबैक चाहते हैं। जो फ्लिपकार्ट, अमेज़न, जोमैटो जैसे चुनिंदा ब्रांड्स पर ज्यादा ऑनलाइन खर्च करते हैं।
जो लोग खासतौर पर फ्लिपकार्ट, मिंत्रा और स्विगी का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

आपके लिए कौन सा सही?

अगर आप एक ऐसा कार्ड खोज रहे हैं जिसकी ज्वाइनिंग फीस ₹0 हो और आपको ऑनलाइन शॉपिंग पर छूट भी मिले, तो आप एक्सिस बैंक का कार्ड ले सकते हैं। लेकिन अगर आप कैशबैक के शौकीन हैं, तो आप एचडीएफसी वाला कार्ड ले सकते हैं। ध्यान रहे कि आप कोई कार्ड लें, लेकिन उसका बिल भरना न भूलें। क्योंकि अगर आप समय पर उसका बिल नहीं भरेंगे, तो आपके क्रेडिट स्कोर पर असर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें:  SIP का ये तरीका बना देगा करोड़पति, ₹10000 की मंथली किस्त से जमा होंगे ₹11 करोड़! देखें पूरा कैलकुलेशन