SIP का ये तरीका बना देगा करोड़पति, ₹10000 की मंथली किस्त से जमा होंगे ₹11 करोड़! देखें पूरा कैलकुलेशन
Step UP SIP Calculation: म्यूचुअल फंड में स्टेप-अप SIP के जरिए हर महीने ₹10,000 के निवेश से ₹11 करोड़ का ...और पढ़ें

SIP का ये तरीका बना देगा करोड़पति, ₹10000 की मंथली किस्त से जमा होंगे ₹11 करोड़! देखें पूरा कैलकुलेशन
HighLights
₹10,000 मासिक SIP से ₹11 करोड़ फंड संभव।
स्टेप-अप SIP से सालाना निवेश बढ़ाना महत्वपूर्ण।
32 साल में 12% रिटर्न पर लक्ष्य प्राप्ति।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप आने वाले भविष्य के लिए एक बड़ा फंड तैयार करने के बारे में सोच रहे हैं? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए है। म्यूचुअल फंड में SIP (Mutual Fund SIP) निवेश का ऐसा तरीका है जहां आप अपना पैसा कई गुना बढ़ा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम समझेंगे कि हर महीने ₹10000 की एसआईपी से आप कैसे ₹11 करोड़ का फंड बना सकते हैं।
₹11 करोड़ के लिए क्या करना होगा?
देखने में ₹11 करोड़ का फंड जमा करना कठिन है। लेकिन अगर सही तरीके से प्लान किया जाए तो आसानी से इस लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। इसके लिए आपको एसआईपी के साथ-साथ स्टेप-अप-एसआईपी (Step UP SIP) भी करनी होगी। यानी कि जो एसआईपी आप हर महीने करते हैं, उसमें हर साल निवेश राशि (Investment Tips) को बढ़ाना होगा जैसे 10% या 20%।
कैलकुलेशन से समझिए:
- शुरुआती मासिक SIP: ₹10,000
- सालाना बढ़ोतरी (Step-up): 10%
- कुल समय: 32 साल
- अनुमानित रिटर्न: 12% सालाना
- कुल निवेश: लगभग ₹2.41 करोड़
- कुल फंड (Corpus): ₹11.71 करोड़
कैलकुलेशन में साफ है कि अगर आप हर साल थोड़ा-थोड़ा निवेश बढ़ाते जाते हैं, तो आप 32 सालों में ₹11 करोड़ का लक्ष्य छू सकते हैं। लेकिन अगर आप स्टेप अप एसआईपी नहीं करते हैं, तो 40 सालों में भी आप ₹11 करोड़ का लक्ष्य नहीं छू सकते।
किसे लेनी चाहिए स्टेप-अप SIP?
अगर आपकी सैलरी हर साल बढ़ती है, तो आपको अपने निवेश की राशि भी हर साल बढ़ानी चाहिए। देखा जाए तो रिटायरमेंट प्लानिंग, बच्चों की पढ़ाई या फिर वेल्थ क्रिएशन के लिए स्टेप अप एसआईपी बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड के बारे में दी गई ये जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। किसी भी फंड में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें: Mutual Fund की रेस में सबसे आगे ये 'सुस्त' कछुआ, पराग पारिख AMC के लोगो की कहानी क्यों है इतनी दिलचस्प?
