घर खरीदने वालों से लेकर MSMEs तक के लिए खुशखबरी! ये सरकारी बैंक 8% से भी कम पर दे रहा है लोन, ऐसे उठाएं फायदा
बैंक ऑफ बड़ौदा ने त्योहारी सीजन के लिए 'बॉब के संग त्योहार की उमंग' कैंपेन शुरू किया है। इसमें होम, ...और पढ़ें

घर खरीदने वालों से लेकर MSMEs तक के लिए खुशखबरी! ये सरकारी बैंक 8% से भी कम पर दे रहा है लोन, ऐसे उठाएं फायदा
HighLights
होम लोन पर 7.40% से शुरू ब्याज दरें, जीरो प्रोसेसिंग फीस।
कार लोन 7.85% से शुरू, ईवी पर अतिरिक्त छूट।
महिलाओं के लिए विशेष बचत खाते, MSME को ₹5 करोड़ तक कर्ज।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप इस त्योहारी सीजन (Festive Season Offer) में घर या कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। देश के एक प्रमुख सरकारी बैंक में से एक बैंक ने फेस्टिव सीजन को देखते हुए स्पेशल फेस्टिव कैंपेन लॉन्च किया है। आइए जानते हैं आप इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं।
किसने शुरू किया कैंपेन?
देश के प्रमुख सरकारी बैंकों में से एक, बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने एक खास कैंपेन ‘बॉब के संग त्योहार की उमंग – शुभ भी, लाभ भी’ शुरू किया। इस कैंपेन के तहत बैंक ग्राहकों को होम लोन, कार लोन, एमएसएमई (MSME) फाइनेंसिंग और सेविंग अकाउंट्स पर बंपर छूट मिलेगी।
1. होम लोन पर बंपर छूट
बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस कैंपेन के तहत होम लोन की शुरुआती ब्याज दर 7.40% सालाना रखी है। वहीं पात्र ग्राहकों को इस ऑफर के तहत जीरो प्रोसेसिंग फीस का फायदा भी मिलेगा। इसके अलावा लोन का अप्रूवल भी जल्दी मिलेगा और कागजी कार्रवाई (Documentation) भी कम से कम होगी।
इस कैंपेन में महिलाओं के लिए विशेष 0.05% की छूट मिलेगी। वहीं 40 साल से कम उम्र के ग्राहकों, सरकारी कर्मचारियों और चुनिंदा कॉर्पोरेट सैलरी अकाउंट होल्डर्स को 0.10% की अतिरिक्त छूट मिल सकती है।
2. कार लोन पर धमाकेदार ऑफर्स
बैंक ने कार खरीदने वालों के लिए भी खास ऑफर रखा है। जहां कार लोन का शुरुआत दर 7.85% से शुरू हो रही है, वहीं इसके लिए ग्राहक घर बैठे ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा जो लोग ईवी खरीदना चाहते हैं तो उन्हें 0.15% की अतिरिक्त छूट और लंबा रीपेमेंट पीरियड मिलेगा।
3. महिलाओं के लिए खास सेविंग अकाउंट्स
बैंक ने महिलाओं की वित्तीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दो बेहतरीन सेविंग अकाउंट स्कीम्स पेश की हैं:
- बॉब ग्लोबल विमेन NRE/NRO सेविंग्स अकाउंट: इसमें ऑटो-स्वीप फैसिलिटी के साथ पर्सनल एक्सीडेंट और एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर मिलता है।
- बॉब विमेन सैफायर सेविंग्स अकाउंट: इसमें 10 लाख रुपये तक का कैंसर केयर कवर, परिवार के लिए ऑनलाइन डॉक्टर कंसल्टेशन और टियारा क्रेडिट कार्ड के खास ऑफर्स शामिल हैं।
4. छोटे कारोबारियों (MSME) के लिए भी फायदा
बैंक ने छोटे कारोबारियों के लिए खास 'बॉब ग्रीन प्लग' योजना शुरू की है, जिसके जरिए ईवी चार्जिंग स्टेशन या बैटरी स्वैपिंग यूनिट लगाने के लिए ₹5 करोड़ तक का कर्ज आसानी से मिल सकता है। इसके अलावा महिला व्यापारियों के लिए भी बैंक ने खास स्कीम निकाली है, जहां आकर्षक ब्याज दरें उपलब्ध हैं।
