FD Vs Post Office Scheme: 1 से 5 साल के लिए बैंक FD कराएं या पोस्ट ऑफिस में खोलें खाता? जानिए कहां है असली फायदा
FD Vs Post Office Scheme: बैंक FD और पोस्ट ऑफिस स्कीम में 1-5 साल के निवेश की तुलना, रिटर्न, सुरक्षा ...और पढ़ें
-1782193602830_m.webp)
HighLights
पोस्ट ऑफिस स्कीम 3-5 साल के लिए अक्सर अधिक रिटर्न देती है।
सरकारी गारंटी के कारण पोस्ट ऑफिस योजनाएं अधिक सुरक्षित मानी जाती हैं।
बैंक FD में निकासी लचीलापन अधिक, पोस्ट ऑफिस में नियम सख्त।
नई दिल्ली: कम समय के लिए सुरक्षित निवेश करना है, तो ज्यादातर लोग बैंक FD और पोस्ट ऑफिस स्कीम के बीच कन्फ्यूज हो जाते हैं। दोनों ही गारंटीड रिटर्न देते हैं, लेकिन अगर आप 1 से 5 साल के लिए पैसा लगा रहे हैं, तो सही विकल्प चुनना मुनाफे को काफी हद तक बढ़ा या घटा सकता है।
रिटर्न का खेल
देश में मौजूदा समय में बैंक FD पर ब्याज दरें करीब 6% से 7% के बीच चल रही हैं, हालांकि कुछ बैंक इससे ज्यादा भी ऑफर करते हैं। वहीं पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम 5 साल के लिए करीब 7.5% तक ब्याज दे रही है। इसके अलावा NSC जैसी स्कीम्स में भी करीब 7.7% तक का रिटर्न मिल रहा है। ऐसे में 3 से 5 साल की अवधि में पोस्ट ऑफिस अक्सर FD से थोड़ा बेहतर रिटर्न देती नजर आती है।
कहां ज्यादा सुरक्षित है पैसा?
सुरक्षा के लिहाज से पोस्ट ऑफिस स्कीम्स को सबसे भरोसेमंद माना जाता है क्योंकि ये सीधे सरकार की गारंटी के तहत आती है। वहीं बैंक FD में जमा राशि पर केवल ₹5 लाख तक ही बीमा कवर मिलता है। ऐसे में बड़े निवेश के लिए पोस्ट ऑफिल ज्यादा सुरक्षित विकल्प माना जाता है।
जरूरत पड़ने पर पैसा निकालना कितना आसान?
अगर आपको बीच में पैसे की जरूरत पड़ती है, तो बैंक FD ज्यादा सुविधाजनक है। इसमें समय से पहले निकासी, लोन और ऑनलाइन मैनेजमेंट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। दूसरी तरफ पोस्ट ऑफिस स्कीम्स में लॉक-इन नियम सख्त होते हैं और समय से पहले पैसा निकालने पर पनेल्टी देनी पड़ती है।
कहां है ज्यादा बचत?
FD से मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्सेबल होता है, जिससे आपका नेट रिटर्न कम हो सकता है। वहीं पोस्ट ऑफिस की कुछ स्कीम्स जैसे NSC और 5 साल की TD में सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट का फायदा मिलता है। इससे कुल रिटर्न बेहतर हो जाता है।
यह भी पढ़ें: फिर फीके पड़े सोने-चांदी के दाम, खरीदारी से पहले जान लें आपके शहर में क्या है रेट?
1 से 5 साल के निवेश के लिए क्या है बेहतर?
अगर आप 1 से 2 साल के लिए निवेश कर रहे हैं, तो FD बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि इसमें लचीलापन ज्यादा है। लेकिन 3 से 5 साल के लिए पोस्ट ऑफिस स्कीम्स ज्यादा सुरक्षित और कई बार ज्यादा रिटर्न देने वाली साबित होती हैं।
क्या कहती है एक्सपर्ट राय?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि निवेशकों को सिर्फ एक विकल्प पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। FD और पोस्ट ऑफिस स्कीम्स का संतुलित मिश्रण बनाकर निवेश करना बेहतर रणनीति हो सकती है, जिससे सुरक्षा, रिटर्न और लिक्विडिटी तीनों का फायदा मिल सके।
