सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold-Silver Price Crash: फिर फीके पड़े सोने-चांदी के दाम, खरीदारी से पहले जान लें आपके शहर में क्या है रेट?

Published: Tue, 23 Jun 2026 09:30 AM (IST)

Gold-Silver Price Today: 23 जून 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे घरेलू और ...और पढ़ें

Gold-Silver के दाम में आई गिरावट

Gold-Silver के दाम में आई गिरावट

HighLights

  1. सोने-चांदी की कीमतों में 23 जून 2026 को गिरावट।

  2. घरेलू बाजार और MCX पर भी दाम नरम पड़े।

  3. प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोना ₹1.46 लाख प्रति 10 ग्राम।

नई दिल्ली: देश के सर्राफा बाजार से लेकर Multi Commodity Exchange (MCX) तक आज सोना और चांदी (Gold-Silver Price) की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल है। लगातार उतार-चढ़ाव के बीच इस हफ्ते की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी लेकिन वहीं हफ्ते के दूसके दिन सोने-चांदी की कीमत कम होते दिख रही है।

क्या हैं सोने-चांदी (Gold-Silver Price) के दाम?

23 जून 2026 को सोना और चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लगातार तेजी के बाद बाजार में ठंडक देखने को मिली है। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के दाम नरम पड़े हैं, जहां 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमतों में कमी आई है। वहीं चांदी भी पिछले सत्र की तेज उछाल के बाद फिसल गई है, जिससे निवेशकों में मुनाफावसूली (profit booking) के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में भारत में 24 कैरेट सोने का दाम ₹1.46 लाख प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का दाम ₹1.34 लाख प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। अगर चांदी की बात करें तो चांदी 2.28 लाख प्रति 1 किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।

 

क्या हैं आपके शहर में दाम?

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और नोएडा जैसे प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड के रेट में गिरावट देखी गई।

शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
नई दिल्ली ₹146,530 ₹134,319 ₹109,898 ₹228,680
मुंबई ₹146,950 ₹134,704 ₹110,213 ₹229,430
पटना 146,940 ₹134,695 ₹110,205 ₹228,490
जयपुर ₹147,000 ₹134,750 ₹110,250 ₹228,580
कानपुर ₹147,050 ₹134,796 ₹110,288 ₹228,670

 

MCX पर कहां ट्रेड कर रहा है सोना-चांदी?

Multi Commodity Exchange (MCX) पर भी दबाव साफ नजर आया, जहां गोल्ड फ्यूचर्स अपने हालिया ऊपरी स्तर से नीचे फिसलकर करीब ₹1.47–1.48 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा, जबकि सिल्वर फ्यूचर्स भी ₹2.30 लाख प्रति किलो के आसपास कमजोर पड़ा। हाल के दिनों में ऊंचे स्तर छूने के बाद अब बाजार में करेक्शन देखने को मिल रहा है। ग्लोबल मार्केट में भी कमजोरी के संकेत मिले हैं, जहां अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता ने सोने की चमक को थोड़ा फीका किया है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) का असर घरेलू कीमतों पर भी साफ दिख रहा है।