सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आधार से हट गया गार्जियन का नाम! जानें UIDAI के नए नियम और HoF अपडेट करने का सही तरीका

Published: Thu, 22 Oct 2026 10:35 AM (GMT+05:30)

Aadhaar Card Update: UIDAI ने आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट के नियमों में बदलाव किया है, अब 'Care of' का ...और पढ़ें

आधार से हट गया गार्जियन का नाम! जानें UIDAI के नए नियम और HoF अपडेट करने का सही तरीका

आधार से हट गया गार्जियन का नाम! जानें UIDAI के नए नियम और HoF अपडेट करने का सही तरीका

HighLights

  1. 'Care of' विकल्प आधार एड्रेस से हटाया गया।

  2. अब HoF आधारित पता अपडेट करना होगा।

  3. ऑनलाइन UIDAI वेबसाइट से आसानी से अपडेट करें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप आने वाले दिनों में आधार पर एड्रेस करवाने वाले हैं? अगर हां, तो आपके लिए जरूरी खबर है। आधार कार्ड में पिछले दिनों एक और अपडेट हुआ, जहां अब एड्रेस वाली जगह पर पिता, पति या फिर किसी रिश्तेदार का नाम नहीं होगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने नए नियमों के तहत अब आधार कार्ड के एड्रेस (Update Address on Aadhaar Card) सेक्शन में 'Care of' (C/O) का ऑप्शन हटा दिया गया है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या अब आधार पर गार्जियन का नाम नहीं होगा? आइए इस सवाल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है UIDAI का नया नियम?

UIDAI के इस नए नियम के हिसाब से अब एड्रेस सेक्शन में केयर ऑफ का ऑप्शन हटा दिया गया है। जिसका मतलब ये बिलकुल नहीं है कि आधार पर गार्जियन का नाम नहीं जुड़वा पाएंगे। यदि कोई व्यक्ति अपने पिता, पति, माता या फिर किसी और अभिभावक का नाम जुड़वाना चाहता है, तो इसके लिए एड्रेस से पहले ही अपने अभिभावक का नाम जुड़वा सकता है। इसके लिए 'Family Member/HoF-based Address Update' (परिवार के मुखिया पर आधारित पता अपडेट) फीचर का इस्तेमाल करना होगा।

कौन होगा Head of Family?

घर में मौजूद हर सदस्य घर का मुखिया नहीं हो सकता है। इसमें माता-पिता, पति-पत्नी और कोई और रिश्तेदार भी शामिल है। ध्यान रहे कि आप यहां पर अपने भाई या बहन का नाम परिवार के मुखिया के तौर पर नहीं चुन सकते हैं।

कैसे अपडेट करें पता?

अगर आप परिवार के मुखिया पर आधारित अपना पता अपडेट करना चाहते हैं तो घर बैठे ही ये काम कर सकते हैं। इसके लिए आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट (uidai.gov.in / myaadhaar.uidai.gov.in) या Aadhaar App की मदद ले सकते हैं।

एड्रेस अपडेट करने का प्रोसेस:

  • UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या Aadhaar App खोलें।
  • लॉगिन करने के बाद 'Update Address' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • 'Head of Family (HoF) Based Address Update' ऑप्शन सिलेक्ट करें।
  • अपने उस परिजन (पिता/माता/पति आदि) का आधार नंबर दर्ज करें, जिन्हें आप HoF बना रहे हैं।
  • इसके बाद दर्ज किए गए HoF के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक रिक्वेस्ट/OTP जाएगी। उनके अप्रूवल देते ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: EPFO का बड़ा तोहफा! 'विश्वास योजना 2026' के जरिए मिनटों में सुलझाएं पुराने पेनाल्टी केस, जानें पूरा प्रोसेस