सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8th Pay Commission कब आएगा? इंस्पेक्टर-टीचर, CBI ऑफिसर से जूनियर इंजीनिर तक कितनी बढ़ेगी सैलरी? पूरा कैलकुलेशन

Published: Tue, 06 Jan 2026 04:27 PM (IST)

8th Pay Commission : सातवें वेतन आयोग की समाप्ति के बाद, यह रिपोर्ट आठवें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे ...और पढ़ें

8th Pay Commission कब आएगा? इंस्पेक्टर-टीचर, CBI ऑफिसर से जूनियर इंजीनिर तक कितनी बढ़ेगी सैलरी? पूरा कैलकुलेशन

8th Pay Commission कब आएगा? इंस्पेक्टर-टीचर, CBI ऑफिसर से जूनियर इंजीनिर तक कितनी बढ़ेगी सैलरी? पूरा कैलकुलेशन

HighLights

  1. सातवां वेतन आयोग समाप्त, आठवें का बेसब्री से इंतजार

  2. 2.64 फिटमेंट फैक्टर से बेसिक सैलरी में बड़ी वृद्धि संभव

  3. बढ़ी सैलरी जुलाई 2027 या जनवरी 2028 तक मिलने की उम्मीद

8th Pay Commission: सातवां वेतन आयोग खत्म हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 इसकी आखिरी तारीख थी। अब निगाहें टिकी हैं- आठवें वेतन आयोग पर। देश के 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और 69 लाख से ज्यादा पेंशनर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सवाल साफ है कि आखिर आठवां वेतन आयोग कब लागू होगा और बढ़ी सैलरी-पेंशन (8th Pay Commission salary hike 2026) कब से मिलेगी?

इंस्पेक्टर हों या टीचर, सीबीआई ऑफिसर हों या फिर जूनियर इंजीनियर, हर किसी की नजर एक ही चीज पर है, वो है-सैलरी हाइक। आज इस रिपोर्ट में लेवल-6 के कर्मचारियों की सैलरी हाइक पूरा कैलकुलेशन समझेंगे, वो भी आसान भाषा में। लेकिन सबसे पहले समझते हैं कि आखिर लेव-6 के कर्मचारियों में कौन-कौन से कर्मचारी शामिल होते हैं?

लेवल-6 के अंदर कौन-कौन से सरकारी कर्मचारी शामिल?

  • सुपरिंटेंडेंट- मंत्रालयों में फाइलें देखने और काम करवाने वाला सीनियर क्लर्क।
  • सेक्शन ऑफिसर- किसी सेक्शन (विभाग के छोटे हिस्से) का मुख्य अधिकारी, फाइलें पास करता है।
  • असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर- सेक्शन ऑफिसर का सहायक, प्रमोशन के बाद ये पद मिलता है।
  • इंस्पेक्टर- इनकम टैक्स, कस्टम्स, CBI या डाक विभाग में जांच करने वाला अधिकारी।
  • जूनियर इंजीनियर- सरकारी इंजीनियरिंग विभागों में छोटे-मोटे प्रोजेक्ट देखने वाला इंजीनियर।
  • प्राइमरी स्कूल टीचर- केंद्रीय विद्यालय (KV) में छोटी क्लासों (1 से 5) का शिक्षक।
  • ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (कुछ)- केंद्रीय स्कूलों में मिडिल क्लास पढ़ाने वाले कुछ शिक्षक।
  • नर्सिंग ऑफिसर- सरकारी अस्पतालों में सीनियर नर्स, मरीजों की देखभाल और स्टाफ मैनेज करती है।
  • रिसर्च असिस्टेंट- सरकारी रिसर्च संस्थानों में शोध कार्य में मदद करने वाला।
  • लाइब्रेरियन- सरकारी लाइब्रेरी या संस्थान में किताबें मैनेज करने वाला।
8th Pay Commission में कितना होगा फिटमेंट फैक्टर?

ऑल इंडिया एनपीएस इम्प्लॉई फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत पटेल (Manjeet Patel) के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग के लिए संभावित फिटमेंट फैक्टर 2.13 हो सकता है। लेकिन हम 2.64 फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं। इस फिटमेंट फैक्टर में 58% का मौजूदा महंगाई भत्ता, 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने तक DA में संभावित बढ़ोतरी, सालाना वेतन वृद्धि, परिवार इकाइयों की संख्या (3.6 पर) शामिल है।

यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: एकमुश्त या किस्तों में मिलेगा एरियर, कब से बढ़कर आएगा पैसा? एक्सपर्ट ने सबकुछ समझा दिया

फिटमेंट फैक्टर क्या होता है? (What is fitment factor?)

डॉ. मंजीत पटेल बताते हैं कि फिटमेंट फैक्टर एक मल्टीप्लायर होता है, जिससे मौजूदा बेसिक सैलरी को गुणा कर नई बेसिक सैलरी तय की जाती है। जितना ज्यादा फिटमेंट फैक्टर, उतनी ज्यादा सैलरी और पेंशन।

फिटमेंट फैक्टर कैसे काम करता है? कैलकुलेशन से समझें (How will the fitment factor increase the salary?)

अगर किसी कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है और फिटमेंट फैक्टर 2.64 तय होता है, तो:

  • ₹34,500 × 2.64 = ₹93,456
  • यानी बेसिक सैलरी सीधे बढ़कर ₹93,456 हो जाएगी।

डॉ. मंजीत पटेल के अनुसार, इस बार तीन फिटमेंट फैक्टर में से कोई एक लागू हो सकता है। इनमें 2.13, 2.64 और 2.80 शामिल हैं।

  • 2.13 फिटमेंट फैक्टर का मतलब 'नो प्रॉफिट, नो लॉस' स्थिति है।
  • 2.64 को न्यूनतम ठीक-ठाक फिटमेंट फैक्टर माना जा रहा है।
  • 2.8 या उससे ऊपर तब संभव है, जब फैमिली यूनिट 3 से बढ़ाकर 5 मानी जाए।

लेवल-1 से लेवल-18 तक के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी

ग्रेड वर्तमान बेसिक पे अनुमानित बेसिक पे
Level 1 18,000 47520
Level 2 19,900 52536
Level 3 21,700 57288
Level 4 25,500 67320
Level 5 29,200 77088
Level 6 35,400 93456
Level 7 44,900 118536
Level 8 47,600 125664
Level 9 53,100 140184
Level 10 56,100 148104
Level 11 67,700 178728
Level 12 78,800 208032
Level 13 118,500 312840
Level 13 131,100 346104
Level 14 144,200 380688
Level 15 182,200 481008
Level 16 205,400 542256
Level 17 225,000 594000
Level 18 250,000 660000

फिटमेंट फैक्टर किन फैक्टर्स पर निर्भर करता है? (On what factors does the fitment factor depend?)

  • महंगाई और जीवन-यापन की लागत
  • CPI और CPI-IW के आंकड़े
  • सरकार की वित्तीय स्थिति और बजट
  • कुल वेतन खर्च की सीमा
  • प्राइवेट सेक्टर से सैलरी की तुलना
  • इंडस्ट्री सैलरी सर्वे और मार्केट बेंचमार्क

फैमिली यूनिट और खर्च की गणना... कैसे तय होता है फिटमेंट फैक्टर? (How is the fitment factor decided?)

वेतन आयोग सबसे निचले स्तर के कर्मचारी को आधार बनाता है।

  • फैमिली यूनिट: कर्मचारी + पत्नी/पति + 2 बच्चे (मौजूदा नियम), जिसे कर्मचारी को 1 यूनिट, पति/पत्नी को 1 यूनिट और दो बच्चों को आधा-आधा यूनिट माना जाता है, जो कुल मिलाकर तीन यूनिट होते हैं।

एक दिन में कितनी कैलोरी होनी चाहिए?

खाना, कपड़ा, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसपोर्ट और न्यूनतम सामाजिक जरूरतें। इन सबका एक दिन का खर्च निकाला जाता है, फिर उसे 30 से गुणा कर महीने की न्यूनतम सैलरी तय होती है। इसके बाद उसी आधार पर ऊपर के लेवल की सैलरी तय होती है और डीए को शून्य से शुरू किया जाता है।

बढ़ी हुई सैलरी कब से आएगी?

8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से ड्यू माना जा रहा है, यानी नियमों के हिसाब से बढ़ी हुई सैलरी (8th pay commission salary hike 2026) इसी तारीख से मिलनी चाहिए। लेकिन मंजीत पटेल का कहना है कि आयोग को रिपोर्ट देने, कैबिनेट मंजूरी और लागू होने में करीब 18 से 24 महीने लग सकते हैं। ऐसे में कर्मचारियों के हाथ में बढ़ी सैलरी 1 जुलाई 2027 या 1 जनवरी 2028 से आने की पूरी संभावना है।