सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8th Pay Commission: सरकार की लेटलतीफी पड़ेगी भारी, कर्मचारियों को होगा लाखों का नुकसान; पर कैसे? ये रहा पूरा कैलकुलेशन

Published: Fri, 28 Aug 2026 01:10 PM (GMT+05:30)

8th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग को लागू करने में देरी से केंद्रीय कर्मचारियों को लाखों का नुकसान ...और पढ़ें

सरकार की लेटलतीफी पड़ेगी भारी, कर्मचारियों को होगा लाखों का नुकसान

सरकार की लेटलतीफी पड़ेगी भारी, कर्मचारियों को होगा लाखों का नुकसान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| आठवें वेतन आयोग को लागू होने में जितनी देरी होगी, केंद्रीय कर्मचारियों की जेब पर चोट भी उतनी ही गहरी लगेगी। 1 जनवरी 2026 से एरियर मिलने की उम्मीद तो है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह एरियर आपकी बेसिक सैलरी के साथ महंगाई भत्ते (8th Pay Commission DA), मकान किराया भत्ते (HRA) और परिवहन भत्ते (TPTA) पर भी मिलेगा?

सच्चाई यह है कि पिछले वेतन आयोगों का इतिहास देखें, तो कर्मचारियों को एरियर सिर्फ उनकी बेसिक सैलरी पर मिलता है। जब तक कोई विशेष घोषणा न हो, भत्तों पर कोई एरियर नहीं दिया जाता। इसका सीधा मतलब है कि DA, HRA और TPTA के एरियर का पैसा कर्मचारियों को नहीं मिलेगा।

आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission Salary Hike) के लागू होने में देरी सीधे तौर पर आपकी सैलरी के इन अहम हिस्सों को खा जाएगी। अगर आयोग की सिफारिशें मई 2027, अगस्त 2027 या दिसंबर 2027 में लागू होती हैं, तो लेवल 3 से 6 तक के कर्मचारियों को 3.45 लाख रुपए तक का भारी नुकसान हो सकता है।

कैसे होगा लाखों का नुकसान?

इस नुकसान के कैलकुलेशन को समझने से पहले, भत्तों पर एरियर के नियम समझ लीजिए।

  • महंगाई भत्ता (DA): यह आपकी बेसिक सैलरी पर आधारित होता है और साल में दो बार बढ़ता है। वेतन आयोग का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी DA का रिवीजन नहीं रुकता। जैसे 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को खत्म होगा, लेकिन जनवरी 2026 में DA रिवाइज होगा। कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के हिसाब से हर छह महीने में बढ़ने वाले इस भत्ते पर कर्मचारियों को कोई एरियर नहीं मिलता।
  • मकान किराया भत्ता (HRA): यह भी बेसिक सैलरी पर तय होता है। फिलहाल X, Y और Z श्रेणी के शहरों के लिए यह दर बेसिक पे का 10%, 20% और 30% है, जो जनवरी 2024 में DA 50% पार होने के बाद बढ़ा हुआ है। हर वेतन आयोग में HRA की नई दरें बेसिक सैलरी के प्रतिशत के रूप में तय होती हैं, लेकिन इसका कोई पिछला एरियर नहीं दिया जाता।
  • परिवहन भत्ता (TPTA): यह कर्मचारी की रैंक और पोस्टिंग वाले शहर के आधार पर तय एक फिक्स भत्ता है। सातवें वेतन आयोग में यह 900 रुपए से 7,200 रुपए (प्लस मौजूदा DA) तक है। आठवें वेतन आयोग में TPTA की दरें बढ़ना लगभग तय है, लेकिन बढ़ी हुई दरों पर कोई एरियर नहीं मिलेगा।

कब लागू होगा आठवां वेतन आयोग?

नवंबर 2025 में जब आठवें वेतन आयोग के ToR टर्म्स ऑफ रेफरेंस नोटिफाई किए गए, तो रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद सरकार इसे रिव्यू करने और लागू करने में 3 से 6 महीने का समय ले सकती है।

लेवल 3 से 6 के कर्मचारियों के नुकसान का कैलकुलेशन

जब आठवें वेतन आयोग का फिटमेंट फैक्टर लागू होगा, तो बेसिक सैलरी में भारी उछाल आएगा। जिससे HRA और TPTA अपने आप बढ़ जाएंगे। लेकिन देरी के कारण मई 2027, अगस्त 2027 या दिसंबर 2027 में इसे लागू करने पर क्रमशः 17 महीने, 20 महीने और 24 महीने के एरियर का नुकसान होगा।

अनुमान के लिए आधार: 7वें वेतन आयोग की बेसिक पे, X शहरों के लिए 24% HRA, 2027 की शुरुआत में 62% DA के आधार पर TPTA, और 2.1 का अनुमानित फिटमेंट फैक्टर।

लेवल 3 के कर्मचारियों का अनुमानित नुकसान

विवरण मौजूदा (7th CPC) अनुमानित (8th CPC)
फिटमेंट फैक्टर ---- 2.1x
बेसिक सैलरी ₹21,700 ₹45,570
HRA (बेसिक का 24%) ₹5,208 ₹10,937
TPTA (62% DA पर) ₹5,832 ₹12,247
HRA + TPTA ₹11,040 ₹23,184
मई 2027 में लागू होने पर नुकसान ---- ₹1,87,680
अगस्त 2027 में लागू होने पर नुकसान ---- ₹2,20,800
दिसंबर 2027 में लागू होने पर नुकसान ---- ₹2,66,688

लेवल 4 के कर्मचारियों का अनुमानित नुकसान

विवरण मौजूदा (7th CPC) अनुमानित (8th CPC)
फिटमेंट फैक्टर ---- 2.1x
बेसिक सैलरी ₹25,500 ₹53,550
HRA (बेसिक का 24%) ₹6,120 ₹12,852
TPTA (62% DA पर) ₹5,832 ₹12,247
HRA + TPTA ₹11,952 ₹25,099
मई 2027 में लागू होने पर नुकसान ---- ₹2,03,184
अगस्त 2027 में लागू होने पर नुकसान ---- ₹2,39,040
दिसंबर 2027 में लागू होने पर नुकसान ---- ₹2,88,576

लेवल 5 के कर्मचारियों का अनुमानित नुकसान

विवरण मौजूदा (7th CPC) अनुमानित (8th CPC)
फिटमेंट फैक्टर ---- 2.1x
बेसिक सैलरी ₹29,200 ₹61,320
HRA (बेसिक का 24%) ₹7,008 ₹14,717
TPTA (62% DA पर) ₹5,832 ₹12,247
HRA + TPTA ₹12,840 ₹26,964
मई 2027 में लागू होने पर नुकसान ---- ₹2,18,280
अगस्त 2027 में लागू होने पर नुकसान ---- ₹2,56,800
दिसंबर 2027 में लागू होने पर नुकसान ---- ₹3,09,888

लेवल 6 के कर्मचारियों का अनुमानित नुकसान

विवरण मौजूदा (7th CPC) अनुमानित (8th CPC)
फिटमेंट फैक्टर ---- 2.1x
बेसिक सैलरी ₹35,400 ₹74,340
HRA (बेसिक का 24%) ₹8,496 ₹17,842
TPTA (62% DA पर) ₹5,832 ₹12,247
HRA + TPTA ₹14,328 ₹30,089
मई 2027 में लागू होने पर नुकसान ---- ₹2,43,576
अगस्त 2027 में लागू होने पर नुकसान ---- ₹2,86,560
दिसंबर 2027 में लागू होने पर नुकसान ---- ₹3,45,600

फिलहाल यह सभी आंकड़े अनुमानित हैं। वास्तविक नुकसान की सटीक तस्वीर तभी साफ होगी, जब सरकार आठवें वेतन आयोग के तहत अंतिम फिटमेंट फैक्टर, HRA और TPTA की नई दरों की आधिकारिक घोषणा करेगी।

यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: 39 साल पुराना नियम बदला तो खाते में एक झटके में आएंगे लाखों रुपये! आयोग कर सकता है बदलाव?

यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: सैलरी बढ़ाने का नया फॉर्मूला ला सकती है सरकार? OPS बहाली और फिटमेंट फैक्टर पर आया बड़ा अपडेट!

यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: क्या है फंडेड और अनफंडेड कॉस्ट, जिसे लेकर डर रहे पेंशनर्स; छिन जाएगा NPS-UPS वालों का भी हक?