सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विस्तारा अर्ली मानसून सेल गुरुवार आधी रात तक बढ़ी, टिकट महज 1599 रुपये से शुरू

By Praveen DwivediEdited By:
Published: Thu, 07 Jun 2018 05:14 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jun 2018 07:05 AM (IST)

विस्तारा एयरलाइन्स ने अपनी अर्ली मानसून सेल को बढ़ाकर गुरुवार आधी रात तक कर दिया है

News Article Hero Image

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। विमानन कंपनी विस्तारा ने अर्ली मानसून सेल ऑफर पेश किया है। इसके तहत टिकट की शुरुआती कीमत 1599 रुपये है। इस ऑफर को कंपनी ने बढ़ाकर गुरुवार आधी रात तक के लिए कर दिया है। अमेजिंग ऑल इन फेयर्स के तहत सभी सेक्टर्स पर 75 फीसद तक की छूट मिल रही है। कंपनी ने यह बात अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए कही है। इस सेल के तहत यात्री 21 जून से 27 सितंबर, 2018 तक यात्रा कर सकते हैं।

विस्तारा अर्ली मानसून सेल-

विस्तारा अर्ली मानसून सेल के तहत इकोनॉमी फेयर्स 1599 रुपये प्रीमियम इकोनॉमी फेयर्स 2499 रुपये और बिजनेस क्लास के लिए टिकटों की शुरुआती कीमत 6999 रुपये है। यह जानकारी एयर विस्तारा की वेबासाइट के अनुसार है। यह सेल सीमित अवधि के लिए है। टिकटों का वितरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

इस ऑफर के तहत न्यूनतम फेयर 1599 रुपये का प्रोमोशनल वन वे इकोनॉमी क्लास के लिए है। यह दिल्ली से लखनऊ और बागडोगरा से गुवाहाटी के रूट के लिए हैं। कंपनी अपनी सेवाएं 22 गंतव्यों पर देती हैं। इनमें गोवा, बेंगलुरू, कोच्चि, पोर्ट ब्लेयर, गुवाहाटी, बागडोगरा, चेन्नई और लखनऊ शामिल हैं।

इस ऑफर के तहत बुक की गई टिकट नॉन रिफंडेबल हैं। हालांकि टैक्स और फीस पूरी तरह से रिफंडेबल हैं। आपको बता दें कि गर्मी की छुट्टियों में ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए तमाम एयरलाइन कंपनियां डिस्काउंट ऑफर्स पेश कर रही हैं। इनमें एयर एशिया की 1399 रुपये में, जेट एयरवेज की ओर से टिकटों पर 400 रुपये डिस्काउंट और गोएयर की सेल के तहत टिकटों की शुरुआती कीमत 1299 रुपये है। 

यह भी पढ़ें: GoAir ने पेश किया सस्ते हवाई सफर का ऑफर, इन तीन दिनों में बुक करें टिकट