सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

GoAir ने पेश किया सस्ते हवाई सफर का ऑफर, इन तीन दिनों में बुक करें टिकट

By Surbhi JainEdited By:
Published: Mon, 04 Jun 2018 05:13 PM (IST)

GoAir ने पेश यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए मानसून सेल पेश की है

News Article Hero Image

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। विमानन कंपनी गोएयर ने सोमवार को एक नया ऑफर पेश किया है। इसके तहत कंपनी सीमित समय तक वन वे जर्नी के लिए सभी कर समेत 1299 रुपये में टिकट की पेशकश कर रही है। कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस तीन दिवसीय मानसून सेल के लिए बुकिंग सोमवार रात 12 बजे से शुरू हो जाएगी। यात्री इसके तहत यात्रा 24 जून से 30 सितंबर के बीच कर सकते हैं।  

चूंकी जुलाई तिमाही ट्रैवल बिजनेस के लिहाज से मंदी की अवधि (लीन पीरियड) माना जाता है इसलिए घरेलू विमानन कंपनियां किफायती किराये के लिए ऑफर्स पेश करती हैं। सेल के तहत न्यूनतम किराया (सभी कर समेत) 1299 रुपये है और इसका लाभ गोएयर के सभी 23 सेक्टर्स पर उठाया जा सकता है।

यह बुकिंग सभी नॉन स्टॉप और गोएयर के नेटवर्क फ्लाइट्स के लिए वैलिड है। इस ऑफर के तहत बुक की गई टिकटें नॉन रिफंडेबल (कर और फीस कैंसिलेशन पर रिफंड हो जाएगी) हैं। इसके अलावा विभिन्न सेक्टर्सल फ्लाइट्स एंड टाइमिंग के आधार पर अलग- अलग टिकट किराया है।

वाडिया ग्रुप की ओर से प्रोमोटेड एयरलाइन मौजूदा समय में 23 गंतव्यों पर 1544 साप्ताहिक फ्लाइट उड़ान भरती हैं। इसके गंतव्यों में अहमदाबाद, बागदोगरा, भुवनेश्वर, बेंगलुरू, चंडीगड़, चेन्नई, दिल्ली, गोवा, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू, कोच्चि, कोलकता, लेह, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, पोर्ट ब्लेयर, पुणे, रांची, श्रीनगर और हैदराबाद शामिल हैं।  

यह भी पढ़ें: एयर एशिया ने पेश किये दो डिस्काउंट ऑफर्स, सस्ते में भरें हवाई उड़ान