सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एयर एशिया ने पेश किये दो डिस्काउंट ऑफर, सस्ते में कीजिए हवाई सफर

By Surbhi JainEdited By:
Published: Mon, 04 Jun 2018 04:13 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jun 2018 06:31 PM (IST)

एयर एशिया ने यात्रियों के लिए अर्ली मानसून सेल और ग्रैंड सेल पेशकश की है

News Article Hero Image

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। एयर एशिया इंडिया ने दो सेल ऑफर्स की पेशकश की है- पहली अर्ली मानसून सेल और दूसरी ग्रैंड सेल। अर्ली मानसून सेल घरेलू रूट्स पर है और इसके लिए टिकट की शुरुआती कीमत 1399 रुपये है। इस ऑफर के तहत बेंगलुरू, नई दिल्ली, कोलकता, हैदराबाद और रांची आदि गंतव्य शामिल है। वहीं, ग्रैंड सेल के लिए टिकट की शुरुआती कीमत 3,999 रुपये है और ये ऑफर अंतरराष्ट्रीय रूट्स के लिए है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और एशियाई देश शामिल हैं। इन दो ऑफर के तहत यात्री 10 जून, 2018 तक टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं इसके तहत यात्रा 30 नवंबर, 2018 तक की जा सकती है। यह जानकारी एयर एशिया की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

क्या है अर्ली मानसून सेल-

अर्ली मानसून सेल के तहत न्यूनतम किराया 1399 रुपये है और यह हैदराबाद से बेंगलुरू, बेंगलुरू से कोच्चि और बेंगलुरू से हैदराबाद रूट्स के लिए वैलिड है। वहीं, एयरएशिया फ्लाइट की टिकट भुवनेश्वर से कोलकता के लिए 1599 रुपये, रांची से कोलकता के लिए 1699 रुपये, कोच्चि से जयपुर के लिए 5433 रुपये, कोलकता से इंफाल के लिए 1899 रुपये की टिकट है। इस सेल में अन्य रूट्स जैसे गोवा से बेंगलुरू के 1699 रुपये, पुणे से नई दिल्ली 3499 रुपये, बेंगलुरू से पुणे के 1999 रुपये और श्रीनगर से नई दिल्ली के लिए 2799 रुपये की टिकट है।

क्या है एयरएशिया की ग्रैंड सेल-

एयरएशिया की ग्रैंड सेल के तहत न्यूनतम किराया 3999 रुपये है और यह विशाखापट्टनम से कुआलालंपुर और भुवनेश्वर से कुआलालंपुर रूट के लिए वैलिड है। वहीं, अमृतसर से कुआलालंपुर से ब्रुनई के लिए 15962 रुपये, अमृतसर से कुआलालंपुर से जोहर बहरु के 14030 रुपये, भुवनेश्वर से कुआलालंपुर से फुकेट के लिए 5879 रुपये, कोच्चि से कुआलालंपुर से हेनोई के लिए 7847 रुपये, जयपुर से कुआलालंपुर के लिए 4990 रुपये, जयपुर से कुआलालंपुर से ब्रुनई के लिए 8110 रुपये और नई दिल्ली से कुआलालंपुर के लिए 5990 रुपये में टिकट उपलब्ध है।      

यह भी पढ़ें: GoAir ने पेश किया सस्ते हवाई सफर का ऑफर, इन तीन दिनों में बुक करें टिकट