UPI से कटने वाली SIP पर भी क्या लगेगा MDR चार्ज? 15 अक्टूबर से पहले जानना जरूरी
UPI MDR Charges on SIP: यूपीआई के माध्यम से एसआईपी भुगतान पर 15 अक्टूबर से एमडीआर शुल्क लगेगा, जिसका भुगतान म्यूचुअल फंड कंपनियां करेंगी।

15 अक्टूबर से यूपीआई एसआईपी भुगतान पर एमडीआर शुल्क लागू।
HighLights
15 अक्टूबर से यूपीआई एसआईपी भुगतान पर एमडीआर शुल्क लागू।
म्यूचुअल फंड कंपनियां करेंगी एमडीआर शुल्क का भुगतान।
पूंजी बाजार लेनदेन पर 0.02% एमडीआर, अधिकतम ₹300।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। UPI MDR Charges on SIP: यूपीआई पेमेंट पर अब 15 अक्टूबर से MDR चार्ज लगेगा। यह चार्ज मर्चेंट्स को देना होगा। यानी सर्विस प्रोवाइडर ही इस चार्ज का वहन करेगा, न कि उपभोक्ता। अलग-अलग तरह की पेमेंट पर अलग-अलग एमडीआर चार्ज है। और 2 हजार रुपये तक की पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। ऐसे में म्यूच्यूअल फंड में SIP के जरिए निवेश करने वालों के मन में सवाल है कि क्या UPI से पेमेंट करने पर एमडीआर चार्ज लगेगा या नहीं। आइए जानते हैं।
म्यूचुअल फंड की पेमेंट पर कितना MDR चार्ज?
म्यूचुअल फंड की पेमेंट पर भी MDR चार्ज लगेगा। यानी अगर आप SIP करते हैं और उसकी पेमेंट यूपीआई के जरिए होती है तो उस पर भी MDR चार्ज लगेगा। और इस चार्ज का भुगतान म्यूचुअल फंड कंपनियां करेंगे।
यह भी पढ़ें- UPI MDR Charge on Bijli Bill: बिजली का बिल UPI से भरने पर कितना लगेगा MDR चार्ज? सरकार ने खुद बता दिया
NPCI ने इसका जवाब F&Q में देते हुए लिखा- "कैपिटल मार्केट ट्रांजैक्शन (जिसमें म्यूचुअल फंड, सिक्योरिटीज, स्टॉक ब्रोकर और डीलर को किए जाने वाले पेमेंट शामिल हैं) के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) ट्रांजैक्शन वैल्यू का 0.02% तय किया गया है, जिसकी अधिकतम सीमा ₹300 है। यह फीस सामान्य कमर्शियल ट्रांजैक्शन दरों से कम है ताकि औपचारिक वित्तीय बाजारों में रिटेल भागीदारी को बढ़ावा दिया जा सके।"
इसमें आगे कहा गया कि MDR का यह खास टियर कैपिटल मार्केट में काम करने वाली सभी रेगुलेटेड संस्थाओं पर साफ तौर पर लागू होता है, जिनमें एसेट मैनेजमेंट कंपनियां (म्यूचुअल फंड), SEBI-रजिस्टर्ड स्टॉकब्रोकर, सिक्योरिटीज डीलर और इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म शामिल हैं। यह इक्विटी खरीदने, डेट मार्केट में निवेश करने, म्यूचुअल फंड खरीदने और ब्रोकर वॉलेट टॉप-अप के लिए UPI से किए गए फंड ट्रांसफर पर लागू होता है। इस कैटेगरी को अलग से तय करने से यह पक्का होता है कि कैपिटल मार्केट के ट्रांसफर रोजमर्रा की रिटेल शॉपिंग या आम सर्विस पेमेंट से अलग हों।
यह भी पढ़ें- Train Ticket UPI Charge: ट्रेन टिकट की पेमेंट UPI से करने पर कितना चार्ज देना होगा? NPCI ने कर दिया क्लियर
डिस्क्लेमर: जागरण बिजनेस किसी को म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सलाह नहीं दे रहा है। यह बाजार जोखिमों के अधीन है। कहीं भी निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहाकर से सलाह जरूर लें।
