SIP Vs RD: ₹5000 मासिक जमा करने पर कौन पहले बनाएगा करोड़पति? समझ लें पूरा कैलकुलेशन
SIP Vs RD: रिटायरमेंट के लिए बड़ा फंड बनाने हेतु SIP और RD दो मुख्य विकल्प हैं। ₹5000 मासिक निवेश ...और पढ़ें

कौन-सा ऑप्शन है आपके लिए सही?
HighLights
SIP बाजार से जुड़ा, अधिक रिटर्न की संभावना।
RD सुरक्षित निवेश, निश्चित ब्याज दर प्रदान करता है।
₹5000 मासिक पर SIP 22 साल में करोड़पति।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अगर आप भी रिटायरमेंट के लिए मोटा फंड बनाना चाहते हैं तो आपके पास दो ऑप्शन हैं। इन विकल्पों में पहला ऑप्शन है SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान और दूसरा RD यानी रिकरिंग डिपॉजिट। दोनों में ही आप हर महीने छोटी-छोटी रकम निवेश कर सकते हैं। लेकिन इन दोनों में एक फर्क यह है कि RD बैंक या पोस्ट ऑफिस में फिक्स्ड ब्याज पर सुरक्षित रिटर्न देता है। जबकि SIP म्यूचुअल फंड्स से जुड़ा होता है और इसमें मार्केट के हिसाब से ज्यादा मुनाफा भी मिल सकता है।
लेकिन ऐसे में अब सवाल यह आता है कि अगर आप हर महीने में ₹5000 जमा करते हैं तो आपको पहले करोड़पति (SIP Vs RD) कौन बनाएगा? तो आइए समझते हैं पूरा कैलकुलेशन।
SIP और RD में क्या है बेहतर?
SIP: यह म्यूचुअल फंड में निवेश करने का एक तरीका है। एसआईपी शेयर बाजार से जुड़ा होता है और इसमें उतार-चढ़ाव रहता है। लंबे समय में औसतन 12% से 15% तक रिटर्न मिल सकता है।
RD : आरडी का खाता आप बैंक या पोस्ट ऑफिस (post office) में खुलवा सकते है। इसमें ब्याज दर फिक्स होती है। आमतौर पर इसमें 6-7% तक का ब्याज मिलता है। इस स्कीम में सबसे खास बात है कि यह सुरक्षित होती है।
SIP कैलकुलेशन:
अगर आप हर महीने ₹5000 जमा करते हैं, जिसमें आपको सालाना औसत 15% रिटर्न मिलता है तो:
- मासिक निवेश: ₹5000
- निवेश अवधि: 10 साल
- 10 साल में जमा- 6,00,000 रुपए
- 15% रिटर्न के साथ कुल अमाउंट- 14,06,298 रुपए
- कितना फायदा- 8,06,298 रुपए
- मासिक निवेश: ₹5000
- निवेश अवधि: 15 साल
- 15 साल में जमा- 9,00,000 रुपए
- 15% रिटर्न के साथ कुल अमाउंट- 35,83,724 रुपए
- कितना फायदा- 26,83,724 रुपए
- मासिक निवेश: ₹5000
- निवेश अवधि: 20 साल
- 20 साल में जमा- 12,00,000 रुपए
- 15% रिटर्न के साथ कुल अमाउंट- 83,99,112 रुपए
- कितना फायदा- 71,99,112 रुपए
RD का कैलकुलेशन
अगर आप हर महीने ₹5000 जमा करते हैं, जिसमें आपको सालाना औसत 7% रिटर्न मिलता है तो:
10 साल में जमा- 6,00,000 लाख रुपए
7% रिटर्न के साथ कुल अमाउंट- 8,79,030 रुपए
कितना फायदा- 2,79,030
15 साल में जमा- 9,00,000 लाख रुपए
7% रिटर्न के साथ कुल अमाउंट- 16,22,676 रुपए
कितना फायदा- 7,22,676 रुपए
20 साल में जमा- 12,00,000 लाख रुपए
7% रिटर्न के साथ कुल अमाउंट- 26,19,446 रुपए
कितना फायदा- 14,19,446 रुपए
क्या है आपके लिए सही?
कैलकुलेशन से साफ देखा जा सकता है कि आप अगर SIP से 1 करोड़ का फंड बनाना चाहते हैं तो आपको 22 साल तक हर महीने 5000 रुपए जमा करने होंगे। वहीं अगर RD से 1 करोड़ तक पहुंचना है तो लगभग 35 साल से ज्यादा समय लगेगा। ऐसे में अगर आप एक सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं तो RD बेहतर है नहीं तो SIP में आपको ज्यादा पैसा मिलेगा।
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
