सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIP Vs PPF: सिर्फ ₹10,000 निवेश पर 15 साल बाद कहां मिलेगा छप्परफाड़ रिटर्न? समझिए पूरा कैलकुलेशन

Published: Wed, 23 Sep 2026 10:35 AM (IST)

SIP और PPF दोनों ही लंबी अवधि के निवेश विकल्प हैं। ₹10,000 मासिक निवेश पर 15 साल में SIP, PPF ...और पढ़ें

SIP Vs PPF

SIP Vs PPF

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: जब भी भविष्य को सुरक्षित करने और लंबी अवधि के लिए निवेश की बात आती है तो दो नाम पहले सबसे दिमाग में आते हैं SIP (Systematic Investment Plan) और PPF (public provident fund)।

इसके साथ ही देखा जाए तो 15 साल का समय निवेश के लिए एक बेहतरीन और लंबी अवधि मानी जाती है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल आता है कि 15 साल लगातार निवेश करने के बाद आपके हाथ में सबसे ज्यादा पैसा कहां से आएगा?

PPF क्यों है सुरक्षित?

बता दें कि PPF यानी Public Provident Fund भारत सरकार द्वारा समर्थित एक बेहद लोकप्रिय और सुरक्षित निवेश योजना मानी जाती है। इसमें निवेश पर 15 साल का 'लॉक-इन पीरियड' (Lock-in Period) होता है। वर्तमान में PPF पर सरकार 7.1% सालाना ब्याज दे रही है। यह योजना EEE (Exempt-Exempt-Exempt) कैटेगरी में आती है। यानी आपका निवेश, उस पर मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी की पूरी रकम 100% टैक्स फ्री होती है। इसमें बाजार का कोई जोखिम (Zero Risk) नहीं होता है।

SIP से मिलेगा बंपर रिटर्न!

वहीं म्यूचुअल फंड में SIP के जरिए आप हर महीने एक छोटी रकम शेयर बाजार में लगाते हैं। यह बाजार के जोखिमों के अधीन होता है, लेकिन लंबी अवधि में यह शानदार रिटर्न देने की क्षमता रखता है। वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, इक्विटी म्यूचुअल फंड में 15 साल की लंबी अवधि में औसतन 12% सालाना का रिटर्न मिलने की उम्मीद रहती है।

15 साल में कहां मिलेगा पैसा?

अब सवाल यह है कि कहां हमें ज्यादा फंड मिलेगा? तो मान लेते हैं कि आप ₹10,000 हर महीने यानी सालाना ₹1.20 लाख निवेश करते हैं। 15 साल तक लगातार निवेश करने पर आपका कुल निवेश ₹18,00,000 हो जाएगा। तो दोनों ऑप्शन में

निवेश का विकल्प अनुमानित रिटर्न कुल निवेश (15 साल में) ब्याज मुनाफे की कमाई कुल रकम
PPF 7.1% सालाना तय ₹18,00,000 ₹14,54,567 ₹32,54,567
SIP 12% अनुमानित सालाना ₹18,00,000 ₹32,45,760 ₹50,45,760

 

किसमें करें निवेश?

यहां पर गणित साफ बताता है कि 15 साल में SIP आपको PPF के मुकाबले करीब ₹18 लाख ज्यादा की कमाई दे सकता है। अगर आप बाजार का बिल्कुल भी जोखिम नहीं लेना चाहते हैं और टैक्स-फ्री गारंटीड पैसा चाहते हैं, तो PPF आपके लिए बेस्ट है। लेकिन, अगर आप बढ़ती महंगाई को मात देना चाहते हैं और अपनी दौलत को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं, तो SIP एक बेहतर विकल्प साबित होता है।

Disclaimer: म्यूचुअल फंड के बारे में यहां दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price: सोना पड़ा फीका, तो चांदी की बढ़ी चमक; क्या यही है खरीदारी का सही मौका?