Gold Silver Price: सोना पड़ा फीका, तो चांदी की बढ़ी चमक; क्या यही है खरीदारी का सही मौका?
Gold Silver Price Today: अमेरिकी बैंक जेफरीज ने भविष्यवाणी की है कि 2027 तक सोने की कीमत 10,000 डॉलर प्रति ...और पढ़ें
-1790135134703_m.webp)
सोना चांदी भाव
HighLights
जेफरीज का अनुमान: 2027 तक सोना $10,000 प्रति औंस पार करेगा।
वैश्विक बाजार में सोना गिरा, चांदी की कीमतों में उछाल आया।
भारत में सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार से ज्यादा टूटीं।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: सोने और चांदी (Silver) के दामों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लेकिन इस गिरावट के बीच अमेरिकी बैंक जेफरीज ने ऐसी भविष्यवाणी की है जिसे सुन आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। बता दें कि जेफरीज का अनुमान है कि साल 2027 तक सोना (Gold) 10000 डॉलर प्रति औंस के पार जा सकता है। यानी इंडियन करेंसी के हिसाब से यह ₹3 लाख प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर सकता है। ऐसे में आय यानी बुधवार 23 सितंबर को वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में गिरावट आई है तो चांदी की चमक लौटी है।
इंटरनेशनल मार्केट कितनी चमकी चांदी?
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई तो वहीं चांदी के दाम में उछाल आया हैं। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना में मामूली गिरावट यानी 0.05% तक गिरा (Gold Price on Comex) और कीमत 4374.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.74% तक चढ़े और ऐसे में कीमत 67.025 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
घरेलू बाजार में दाम गिरे या चढ़े?
बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में भी सोने के दाम में मामूली सी गिरावट देखी गई है तो चांदी के दाम में तेजी आई है। MCX पर सोना (Gold Price) गिरकर करीब ₹1.52 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी के भाव (Silver Price) चढ़कर ₹2.40 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करते दिखा।
MCX पर सोना कहां है?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर खबर लिखे जाने तक अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 70 रुपए तक गिरा और कीमत ₹1,52,680 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 900 रुपए तक चढ़ी और कीमत ₹2,40,576 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
बुलियन मार्केट में लेटेस्ट रेट
ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹1,53,310 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,40,249 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,14,568 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,40,640 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
भारत की बात करें तो सितंबर में अंतरराष्ट्रीय बाजार के मुकाबले घरेलू बाजार में सोने की कीमतें ज्यादा टूटी हैं। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, भारत में सोने का कारोबार इस समय इम्पोर्ट पैरिटी से नीचे चल रहा है। 11 सितंबर तक यह अंतर 78 डॉलर प्रति औंस था, जो जुलाई में 34 डॉलर और अगस्त में 51 डॉलर था। देश में पुरानी ज्वैलरी को बदलकर नई ज्वेलरी खरीदने का चलन बढ़ने और अनौपचारिक सप्लाई के कारण यह डिस्काउंट और बढ़ गया है।
