बदलने वाली हैं PPF, सुकन्या समृद्धि और KVP की ब्याज दरें? 30 सितंबर को आने वाला है बड़ा फैसला! चेक करिए डिटेल
Small Savings Interest Rates September 2026: छोटी बचत योजनाओं जैसे PPF, सुकन्या समृद्धि और किसान विकास पत्र की ब्याज दरों की समीक्षा 30 सितंबर 2026 को होने वाली है।

30 सितंबर को आने वाला है बड़ा फैसला!
HighLights
छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा 30 सितंबर को।
PPF, सुकन्या समृद्धि, KVP की दरें हो सकती हैं प्रभावित।
सरकारी बॉन्ड यील्ड में वृद्धि से दरें बढ़ने की उम्मीद।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: छोटी बचत योजनाओं (Small saving scheme) में निवेश करने वाले करोड़ों लोगों के लिए 30 सितंबर 2026 का दिन बेहद अहम हो सकता है। सरकार इस दिन पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public provident fund-PPF), सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya samriddhi yoajana-SSY) और किसान विकास पत्र (Kisan vikas patra KVP) जैसी लोकप्रिय बचत योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा करेंगी। यह समीक्षा वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर (October-December 2026) के लिए की जाएगी।
निवेशकों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि क्या सरकार त्योहारी सीजन से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर कोई तोहफा देगी, या फिर पुरानी दरों को ही बरकरार रखा जाएगा।
30 सितंबर को होगा ऐलान?
नियमों के मुताबिक, सरकार हर तीन महीने में स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों की समीक्षा करती है। पिछली बार 30 जून 2026 को जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए दरों का ऐलान किया गया था, जिसमें कोई बदलाव नहीं हुआ था। अब अगली तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के लिए नई दरों की घोषणा 30 सितंबर को होनी है।
क्या इस बार बढ़ेंगी ब्याज दरें?
बता दें कि इन छोटी योजनाओं की ब्याज दरें सीधे तौर पर सरकारी बॉन्ड की यील्ड (Government securities Yield) से जुड़ी होती हैं। इंडिया रेटिंग्स & रिसर्च के चीफ इकोनॉमिस्ट के मुताबिक, जून के अंत से लंबी अवधि वाली सरकारी बॉन्ड यील्ड में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 30 जून 2026 को 10-ईयर गवर्नमेंट बॉन्ड यील्ड करीब 6.74% थी, जो 22 सितंबर तक बढ़कर लगभग 7.05% तक पहुंच गई है। यानी इस दौरान यील्ड में करीब 31 बेसिस पॉइंट्स का उछाल आया है। इसे देखते हुए जानकारों का मानना है कि छोटी बचत योजनाओं की दरें या तो मौजूदा स्तर पर बनी रह सकती हैं या सरकार इनमें सीमित बढ़ोतरी कर सकती है।
किस योजना पर फिलहाल में मिलता है कितना ब्याज?
- सुकन्या समृद्धि योजना: 8.2% सालाना
- सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम (SCSS): 8.2% सालाना
- नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट: 7.7% सालाना
- किसान विकास पत्र: 7.5% सालाना
- पब्लिक प्रोविडंट फंड: 7.1% सालाना
PPF और सुकन्या समृद्धि योजना जैसे विकल्प लंबी अवधि के वेल्थ क्रिएशन के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। इन योजनाओं की ब्याज दर में 0.10% का मामूली बदलाव भी कई सालों के कंपाउडिंग रिटर्न में बड़ा अंतर पैदा कर देता है। वहीं, किसान विकास पत्र (KVP) में ब्याज दर बढ़ने से पैसा डबल होने की मियाद (Maturity Period) भी कम हो जाती है।
