SIP Vs PPF: हर महीने ₹5000 बचाकर 15 साल में बनेंगे कितने लाख, कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न?
यह लेख ₹5000 मासिक निवेश को 15 साल तक PPF और SIP में लगाने पर मिलने वाले संभावित रिटर्न की तुलना करता है।
-1793854001608_m.webp)
हर महीने ₹5000 बचाकर 15 साल में बनेंगे कितने लाख
HighLights
₹5000 मासिक निवेश पर 15 साल की तुलना।
SIP में 12% रिटर्न पर ₹23.80 लाख का फंड।
PPF में 7.1% ब्याज पर ₹15.78 लाख का फंड।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अगर आप हर महीने अपनी कमाई में से सिर्फ ₹5000 बचाकर निवेश करते हैं, तो 15 साल में एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। लेकिन सवाल यह है कि इस रकम को सरकारी स्कीम PPF में लगाना ज्यादा फायदेमंद रहेगा या म्यूचुअल फंड की SIP में? दोनों विकल्पों में निवेश की रकम एक जैसी होगी, लेकिन रिटर्न में बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।
15 साल में कितना होगा कुल निवेश?
सबसे पहले समझते हैं कि अगर आप हर महीने ₹5000 निवेश करते हैं, तो 15 साल में आपकी जेब से कुल कितनी रकम जाएगी।
- हर महीने निवेश: ₹5,000
- सालाना निवेश: ₹60,000
- निवेश की अवधि: 15 साल
- कुल निवेश: ₹9,00,000
यानी 15 साल तक लगातार निवेश करने पर आप अपनी तरफ से कुल ₹9 लाख जमा करेंगे। अब देखते हैं कि यही पैसा PPF और SIP में लगाने पर कितना बन सकता है।
SIP में ₹5000 लगाने पर कितना मिलेगा?
अगर आप हर महीने ₹5000 की SIP शुरू करते हैं और इस पर औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलने का अनुमान लगाते हैं, तो 15 साल में आपका निवेश काफी बढ़ सकता है।
SIP का पूरा कैलकुलेशन
- मंथली SIP: ₹5,000
- निवेश की अवधि:15 साल
- अनुमानित सालाना रिटर्न: 12%
- कुल निवेश: ₹9 लाख
- अनुमानित मुनाफा: ₹14.80 लाख
- कुल फंड: ₹23.80 लाख
यानी आप अपनी जेब से ₹9 लाख लगाएंगे और अनुमानित तौर पर ₹14.80 लाख का रिटर्न कमा सकते हैं। इस तरह 15 साल बाद आपके पास करीब ₹23.80 लाख का फंड हो सकता है।
PPF में ₹5,000 निवेश करने पर कितना मिलेगा?
अगर आप बाजार का जोखिम नहीं लेना चाहते और सरकारी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं, तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF एक विकल्प है। फिलहाल PPF पर 7.1% सालाना ब्याज मिल रहा है। इसमें 15 साल का लॉक-इन पीरियड होता है। ब्याज दर की समीक्षा सरकार हर तिमाही करती है।
PPF का पूरा कैलकुलेशन
- मंथली निवेश: ₹5,000
- निवेश की अवधि: 15 साल
- ब्याज दर: 7.1%
- कुल निवेश: ₹9 लाख
- अनुमानित ब्याज: ₹6.78 लाख
- मैच्योरिटी पर रकम: ₹15.78 लाख
इस तरह 15 साल में आपके ₹9 लाख के निवेश पर करीब ₹6.78 लाख का ब्याज मिलेगा। मैच्योरिटी पर कुल रकम करीब ₹15.78 लाख हो सकती है।
यानी एक जैसी रकम और एक जैसी अवधि में SIP का अनुमानित फंड PPF से करीब ₹8.02 लाख ज्यादा हो सकता है।
आपके लिए कौन-सा विकल्प बेहतर?
अगर आपका लक्ष्य बिना बाजार का जोखिम लिए सुरक्षित निवेश करना है, तो PPF बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं, अगर आप 15 साल या उससे ज्यादा समय तक निवेश कर सकते हैं और बाजार के उतार-चढ़ाव को झेलने की क्षमता रखते हैं, तो इक्विटी म्यूचुअल फंड की SIP लंबी अवधि में ज्यादा रिटर्न देने की क्षमता रखती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।