SIP Vs NPS: ₹5000 मासिक निवेश पर 30 साल बाद कहां मिलेगा ज्यादा पैसा? कैलकुलेशन से समझिए पूरा हिसाब
SIP Vs NPS: यह लेख ₹5000 मासिक निवेश पर 30 साल बाद SIP और NPS से मिलने वाले रिटर्न की तुलना करता है।

₹5000 मासिक निवेश पर 30 साल बाद कहां मिलेगा ज्यादा पैसा?
HighLights
SIP में 30 साल बाद ₹1.76 करोड़ का संभावित कॉर्पस।
NPS में ₹1.14 करोड़ और ₹22,800 मासिक पेंशन।
दोनों निवेश विकल्पों के फायदे और नुकसान की विस्तृत तुलना।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: रिटायरमेंट (Retirement) के लिए सही जगह निवेश करना हर किसी का सपना होता है। जब भी लंबे समय के निवेश (Long Term Investment) की बात आती है, तो म्यूचुअल फंड SIP (Systematic investment plan) और NPS (National Pension System) निवेशकों की पहली पसंद होते हैं।
अगर आप आज से हर महीने ₹5000 निवेश करना शुरू करते हैं और इसे 30 सालों तक लगातार निवेश करते हैं, तो आपके पास बुढ़ापे में पैसों को अंबार लग सकता है। आइए आंकड़ों और कैलकुलेशन के जरिए गहराई से समझते हैं कि 30 साल बाद SIP और NPS में से कौन आपको ज्यादा अमीर बनाएगा।
निवेश का बेसिक स्ट्रक्चर
- महीने का निवेश: ₹5000
- निवेश की अवधि: 30 साल
- 30 साल में आपकी जेब से कुल जमा राशि: ₹1800000 (18 लाख)
अब देखते हैं कि यह 18 लाख रुपये SIP और NPS में 30 साल बाद कितना बड़ा कॉपर्स बना सकता है।
1. म्यूचुअल फंड SIP का कैलकुलेशन (12% अनुमानित)
- कुल जमा राशि: ₹18 लाख
- अनुमानित वेल्थ गेन (ब्याज की कमाई): ₹1.58 करोड़
- 30 साल बाद कुल कॉपर्स: लगभग ₹1.76 करोड़
SIP के फायदे और नुकसान
SIP में लॉक-इन पीरियड नहीं होता (ELSS को छोड़कर)। इसका मतलब है कि आप इमरजेंसी में 30 साल से पहले भी अपना पैसा निकाल सकते हैं। 30 साल बाद मिलने वाला पूरा ₹1.76 करोड़ आप अपनी मर्जी से एकमुश्त निकाल सकते हैं। हालांकि, इस पर आपको निकासी के समय लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स देना पड़ता है।
2. NPS का कैलकुलेशन
NPS एक सरकारी रिटायरमेंट स्कीम है। इसमें इक्विटी और डेट (Debt) दोनों का मिक्स होता है, इसलिए इसमें जोखिम थोड़ा कम होता है। अगर हम इसमें 10% सालाना रिटर्न का अनुमान लगाएं:
- कुल जमा राशि: ₹18 लाख
- अनुमानित वेल्थ गेन: ₹96 लाख
- 30 साल बाद कुल कॉपर्स: लगभग ₹1.14 करोड़
NPS का 40:60 का नियम
- टैक्स फ्री एकमुश्त निकासी: ₹1.14 करोड़ का 60% = ₹68.4 लाख
- अनिवार्य पेंशन फंड: ₹1.14 करोड़ का 40% = ₹45.6 लाख
- अगर इस ₹45.6 लाख पर आपको 6% की दर से ब्याज मिलता है, तो आपको जिंदगी भर हर महीने लगभग ₹22,800 की पक्की पेंशन मिलेगी।
यह भी पढ़ें: कौन हैं दिल्ली के जैसल सिंह, जिन्होंने अफ्रीका में खरीद डाले दो सफारी कैंप? इस देश में दिखेगी जवाई-रणथंबौर की झलक
