SIP Vs Lumpsum: ₹15000 की SIP या ₹1 लाख का Lumpsum? ₹3 करोड़ बनाने के लिए देखें पूरा कैलकुलेशन
यह लेख ₹3 करोड़ का रिटायरमेंट फंड बनाने के लिए SIP और Lumpsum निवेश की तुलना करता है। यह ₹15,000 ...और पढ़ें
-1793181108402_m.webp)
₹15000 की SIP या ₹1 लाख का Lumpsum?
HighLights
₹15,000 SIP से 22-25 साल में ₹3 करोड़ संभव।
₹1 लाख एकमुश्त निवेश को ₹3 करोड़ बनने में 41-50 साल।
हाइब्रिड निवेश (SIP+Lumpsum) ₹3 करोड़ के लिए सबसे प्रभावी।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: हर किसी का सपना होता है कि उसके पास रिटायरमेंट के बाद एक मोटी रकम हो। अब अगर ये रकम ₹3 करोड़ हो तो पूरी जिंदगी आराम से गुजर सकती है। ऐसे में आज के समय में एक ऐसा जादुई आंकड़ा है, जो आपको शानदार और आर्थिक रूप से सुरक्षित जीवन दे सकता है। लेकिन इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आपके पास दो मुख्य रास्ते हैं SIP (हर महीने थोड़ा निवेश) या Lumpsum (एकमुश्त बड़ा निवेश)।
अगर आप हर महीने ₹15,000 की SIP करते हैं या फिर एक बार में ₹1 लाख का निवेश करके छोड़ देते हैं, तो दोनों स्थितियों में ₹3 करोड़ बनने में कितने साल लगेंगे। आइए देखते हैं इसका पूरा गणित:
SIP कैलकुलेशन
शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड्स में रिटर्न फिक्स नहीं होता, इसलिए हमने लॉन्ग-टर्म के अलग-अलग स्थितियां बताई हैं।
1. 12% का औसत रिटर्न
अगर बाजार आपको लंबी अवधि में 12% का एक संतुलित सालाना रिटर्न देता है
* समय लगेगा: लगभग 25 साल
* आपका कुल निवेश: ₹45 लाख
* ब्याज (वेल्थ गेन): ₹2.11 करोड़ (₹2,10,33,099)
* कुल कॉर्पस: करीब ₹3 करोड़ (₹2,55,33,09)
2. 15% का शानदार रिटर्न (Aggressive Growth)
अगर आपने मिड-कैप या स्मॉल-कैप फंड्स में निवेश किया है और बाजार आपको 15% का शानदार रिटर्न देता है, तो आपका सफर काफी छोटा हो जाएगा।
* समय लगेगा: लगभग 22 साल
* आपका कुल निवेश: करीब ₹40 लाख (₹39,60,000)
* ब्याज (वेल्थ गेन): ₹2.29 करोड़ (₹2,27,83,592)
* कुल कॉर्पस: करीब ₹3 करोड़ (₹2,67,43,592)
₹1 लाख के एकमुश्त में कब बनेंगे 3 करोड़?
अब मान लीजिए आपके पास हर महीने निवेश करने के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन आज आपके पास ₹1 लाख रुपये एकमुश्त हैं। अगर आप इन्हें किसी अच्छे म्यूचुअल फंड में डालकर भूल जाते हैं, तो कम्पाउंडिंग की ताकत से यह ₹3 करोड़ कब बनेगा?
- अगर आपका एकमुश्त निवेश 12% की दर से बढ़ता है, तो इसे ₹3 करोड़ के जादुई आंकड़े को छूने में करीब 50 साल का समय लगेगा।
- अगर 15% का शानदार रिटर्न लगातार मिलता रहे, तब भी ₹1 लाख को ₹3 करोड़ बनने में 41 साल का समय लगेगा।
आपके लिए क्या है बेस्ट?
अगर आप सच में ₹3 करोड़ का फंड बनाना चाहते हैं, तो सबसे बेहतरीन तरीका है कि आप Lumpsum और SIP दोनों को मिला दें (Hybrid Approach)। यानी शुरुआत ₹1 लाख के एकमुश्त निवेश से करें और साथ में ₹15,000 की SIP हर महीने चलने दें। इससे 12% रिटर्न पर भी आप मात्र 24-25 साल में बिना किसी भारी बोझ के ₹3 करोड़ का टारगेट आसानी से अचीव कर लेंगे।
