सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIP या Lump Sum, ₹5 लाख लगाने हैं तो कौन सा तरीका बनाएगा ज्यादा पैसा? समझिए पूरा गणित

Published: Thu, 26 Nov 2026 11:03 AM (IST)

इक्विटी म्यूचुअल फंड में ₹5 लाख निवेश करने के लिए SIP और Lump Sum के विकल्पों की तुलना की गई है। इसमें बताया गया है कि लंबी अवधि में कौन सा तरीका ज्यादा फायदेमंद हो सकता है और किसके लिए कौन सा विकल्प बेहतर है।

₹5 लाख निवेश पर कहां बनेगा ज्यादा पैसा? समझिए पूरा गणित

₹5 लाख निवेश पर कहां बनेगा ज्यादा पैसा? समझिए पूरा गणित

HighLights

  1. SIP में हर महीने निवेश से रुपी कॉस्ट एवरेजिंग का लाभ।

  2. Lump Sum में एकमुश्त निवेश से बाजार की तेजी का फायदा।

  3. नौकरीपेशा के लिए SIP, बड़ी रकम वालों के लिए Lump Sum बेहतर।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अगर आपके पास 5 लाख रुपये की रकम है और आप इसे इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं, तो आपके सामने दो विकल्प हैं। पहला है SIP यानी हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम निवेश करना और दूसरा है Lump Sum यानी पूरी रकम एक साथ निवेश कर देना। दोनों तरीकों के अपने फायदे और जोखिम हैं। ऐसे में सवाल है कि लंबी अवधि में किस तरीके से निवेश करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है?

SIP से निवेश करने पर क्या होगा?

SIP यानी सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेशक हर महीने या तय अंतराल पर एक निश्चित रकम म्यूचुअल फंड में लगाता है। इसमें पूरी रकम एक साथ निवेश करने की जरूरत नहीं होती। इसे एक उदाहरण से समझिए। मान लीजिए आप हर महीने 10,000 रुपये की SIP शुरू करते हैं। अगर लगातार 5 साल तक निवेश करते है, तो कुल निवेश 60 महीने में 6 लाख रुपये होगा।

कैलकुलेशन:

  • हर महीने निवेश: 10,000 रुपये
  • निवेश की अवधि: 5 साल
  • कुल किस्तें: 60
  • कुल निवेश: 10,000 × 60 = 6,00,000 रुपये
  • कुछ रिटर्न: ₹2,11,036
  • कुल फंड बनेगा: ₹8,11,036

SIP में हर किस्त के बदले उस समय के फंड के NAV यानी नेट एसेट वैल्यू के हिसाब से यूनिट मिलती हैं। जब बाजार गिरता है तो एक ही रकम में ज्यादा यूनिट मिलती हैं और बाजार चढ़ने पर कम यूनिट मिलती हैं। इसे रुपी कॉस्ट एवरेजिंग कहते हैं। इससे निवेशक को बाजार के एक ही स्तर पर पूरी रकम लगाने का जोखिम नहीं उठाना पड़ता।

एकमुश्त निवेश में कैसे काम करता है पैसा?

लंपसम यानी एकमुश्त (lumpsum) निवेश में निवेशक पूरी रकम एक ही बार में म्यूचुअल फंड स्कीम में लगा देता है। उदाहरण के लिए, आपको 5 लाख रुपये का बोनस मिलता है। इस पूरी रकम को किसी इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करने का फैसला करती है। ऐसे में निवेश के दिन फंड के NAV के आधार पर उसे यूनिट मिल जाएंगी। इस तरीके का सबसे बड़ा फायदा यह है कि पूरी रकम पहले दिन से ही बाजार में निवेश हो जाती है। अगर बाजार में तेजी आती है तो पूरी रकम को उसका फायदा मिल सकता है। हालांकि, अगर निवेश के तुरंत बाद बाजार गिरता है तो पूरी रकम पर गिरावट का असर भी पड़ेगा।

कैलकुलेशन:

  • निवेश की अवधि: 5 साल
  • एकमुश्त निवेश: ₹5 लाख
  • कुछ रिटर्न: ₹3,81,171
  • कुल फंड बनेगा: ₹8,81,171

किसके लिए SIP बेहतर विकल्प है?

अगर आप नौकरी करते हैं और हर महीने सैलरी मिलने पर उसका एक हिस्सा निवेश करना चाहते हैं तो SIP अच्छा विकल्प हो सकती है। खासकर उन लोगों के लिए जो पहली बार म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं और एक साथ बड़ी रकम लगाने का जोखिम नहीं लेना चाहते।

किन लोगों के लिए लंपसम निवेश सही?

अगर आपके पास बोनस, विरासत या लंबे समय से जमा की गई बचत के रूप में बड़ी रकम मौजूद है तो आप एकमुश्त निवेश पर विचार कर सकते हैं। यह उन निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है जिनका नजरिया लंबी अवधि का है और जो बाजार के उतार-चढ़ाव को समझते हैं।

यह भी पढ़ें: Gold Silver price today: अमेरिका से खबर आते ही भागे सोने-चांदी के दाम, ₹6000 तक चढ़ीं कीमतें; चेक करें ताजा रेट

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।