सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIP: हर महीने सिर्फ ₹2000 निवेश से बनेगा 1 करोड़ का फंड, जान लें ये सीक्रेट फॉर्मूला

Published: Thu, 15 Oct 2026 04:36 PM (IST)

SIP calculation: म्यूचुअल फंड में ₹2,000 की मासिक SIP से ₹1 करोड़ का फंड बनाया जा सकता है, लेकिन इसके ...और पढ़ें

कैसे बनेगा 2 हजार के 1 करोड़?

कैसे बनेगा 2 हजार के 1 करोड़?

HighLights

  1. ₹2,000 मासिक SIP से ₹1 करोड़ का फंड बन सकता है।

  2. कंपाउंडिंग और स्टेप-अप SIP से लक्ष्य जल्दी हासिल होगा।

  3. 12-15% रिटर्न पर 27-33 साल में करोड़पति बनने का मौका।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: आज के समय में म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में SIP (Systematic Investment Plan) के जरिए निवेश करना आम आदमी के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है। अक्सर हम सुनते हैं कि छोटी रकम बचाकर भी आप करोड़पति बन सकते हैं। ऐसे में जानते हैं कि अगर आप हर महीने मात्र ₹2,000 का निवेश करते हैं, तो आपके खाते में ₹1 करोड़ का फंड तैयार हो सकता है।

लेकिन, क्या यह इतना ही आसान है जितना सुनने में लगता है? इस करोड़पति बनने के सफर में एक बड़ा पेंच भी छिपा है, जिसे हर निवेशक को समझना जरूरी है। आइए समझते हैं कैलकुलेशन

कैसे ₹2000 की SIP बनाएगी करोड़पति

म्यूचुअल फंड में सारा खेल कंपाउंडिंग (Compounding) यानी ब्याज पर ब्याज का होता है। लंबे समय तक निवेश करने पर आपका पैसा जादुई तरीके से बढ़ता है।

कैलकुलेशन 1: अगर 12% सालाना रिटर्न मिले
* मंथली निवेश: ₹2,000
* अनुमानित रिटर्न: 12% सालाना
* निवेश की अवधि: 33 साल
* कुल जमा रकम: ₹7,92,000 (लगभग 7.9 लाख)
* अनुमानित कुल फंड: ₹1.07 करोड़

कैलकुलेशन 2: अगर 15% सालाना रिटर्न

* मंथली निवेश: ₹2,000
* अनुमानित रिटर्न: 15% सालाना
* निवेश की अवधि: 27 साल
* कुल जमा रकम: ₹6,48,000 (लगभग 6.4 लाख)
* अनुमानित कुल फंड: ₹1.05 करोड़

अगर आप 15% रिटर्न हासिल कर लेते हैं, तो आप 27 साल में 1 करोड़ के लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। वहीं 12% रिटर्न के हिसाब से आपको 33 साल लगेंगे।

क्या है स्मार्ट तरीका?

जैसे-जैसे आपकी सैलरी और आमदनी बढ़ती है, आपको अपनी SIP की रकम भी हर साल बढ़ानी चाहिए। अगर आप ₹2,000 से शुरुआत करते हैं और हर साल अपनी SIP में सिर्फ 10% की बढ़ोतरी करते (Step-Up SIP) हैं (यानी अगले साल ₹2,200, फिर ₹2,420...), तो आप 12% रिटर्न के हिसाब से 33 साल की बजाय सिर्फ 24 साल में ही ₹1 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेंगे।

यह भी पढ़ें: आधार से कौन-सा मोबाइल नंबर लिंक है? UIDAI ने दिया जवाब, ये रहा घर बैठे चेक करने का पूरा प्रोसेस