सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIP Calculations: हर महीने सिर्फ ₹500 निवेश करें और बनाएं ₹50 लाख का फंड, समझें पूरा गणित

Published: Tue, 23 Jun 2026 12:32 PM (IST)

SIP Investment Calculations: म्यूचुअल फंड में ₹500 की मासिक SIP से 40 साल में 12% सालाना रिटर्न पर ₹50 लाख ...और पढ़ें

₹500 निवेश करें और बनाएं ₹50 लाख का फंड, जानिए पूरा फॉर्मूला

 ₹500 निवेश करें और बनाएं ₹50 लाख का फंड, जानिए पूरा फॉर्मूला

HighLights

  1. ₹500 मासिक SIP से ₹50 लाख फंड संभव।

  2. 40 साल में 12% रिटर्न पर मिलता है लाभ।

  3. कंपाउंडिंग और लंबे समय का निवेश महत्वपूर्ण।

नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में SIP के जरिए छोटी-छोटी रकम कर बड़ा फंड बनाना आज के समय में आसान और असरदार तरीका बन गया है। अगर कोई निवेशक (Investor) हर महीने सिर्फ ₹500 (monthly) की SIP शुरू करता है और उसे औसतन 12% सालाना रिटर्न (12% annual return) मिलता है, तो लंबी अवधि (Long-Term) में यही छोटी रकम करीब ₹50 लाख तक पहुंच सकती है। इस पूरे गणित में सबसे बड़ा रोल निभाता है समय और कंपाउंडिग (Comoundinf), जो धीरे-धीरे निवेश को कई गुना बढ़ा देता है।

कैसे बनेगा ₹50 लाख? पूरा गणित समझिए

दरअसल, ₹500 महीने की SIP करने पर एक साल में ₹6,000 और 40 साल में कुल निवेश करीब ₹2.4 लाख होता है।

* मासिक निवेश: ₹500
* सालाना निवेश: ₹6,000
* कुल अवधि: करीब 40 साल

40 साल में आपका कुल निवेश होगा:
₹500 × 12 × 40 = ₹2.4 लाख
12% रिटर्न के साथ कुल ₹48,96,536 लाख मिलेंगे।

लेकिन कंपाउंडिंग के चलते इस पर मिलने वाला रिटर्न तेजी से बढ़ता है । यानी आपने सिर्फ ₹2.4 लाख डाले, और सालाना 12% रिटर्न के हिसाब से लगभग ₹48–49 लाख तक मिल सकता है। खास बात यह है कि शुरुआती सालों में ग्रोथ धीमी रहती है, लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ता है, रिटर्न की रफ्तार तेज हो जाती है और आखिरी के सालों में फंड में सबसे ज्यादा उछाल आता है।

यह भी पढ़ें: 1 से 5 साल के लिए बैंक FD कराएं या पोस्ट ऑफिस में खोलें खाता? जानिए कहां है असली फायदा

कंपाउंडिंग कैसे करती है काम?

हालांकि, यह समझना जरूरी है कि यह लक्ष्य कम समय में हासिल नहीं किया जा सकता। अगर निवेश की अवधि 20–25 साल ही रखी जाए, तो फंड काफी छोटा रहेगा। ऐसे में ₹50 लाख का कॉर्पस बनाने के लिए 35–40 साल तक लगातार निवेश बनाए रखना जरूरी है। यही कारण है कि एक्सपर्ट्स जल्दी निवेश शुरू करने की सलाह देते हैं, ताकि कम रकम में भी बड़ा फंड तैयार किया जा सके।

जल्दी शुरू करने का फायदा

अगर आप 20–25 साल की उम्र में SIP शुरू करते हैं, तो:

* कम पैसे में बड़ा फंड बन सकता है।
* निवेश का बोझ कम रहता है।
* रिटायरमेंट या बड़े गोल आसानी से पूरे हो सकते हैं।

Step-Up SIP का फायदा

अगर निवेशक जल्दी इस लक्ष्य तक पहुंचना चाहते हैं तो, उन्हें अपनी SIP राशि बढ़ानी होगी या फिर Step-Up SIP का विकल्प अपनाना चाहिए, जिसमें हर साल निवेश की रकम थोड़ी-थोड़ी बढ़ाई जाती है। इससे कम समय में कॉपर्स बनाना आसान हो जाता है।


देखा जाए तो ₹500 की SIP से ₹50 लाख बनाना संभव जरूर है, लेकिन इसके लिए धैर्य, अनुशासन और लंबा समय जरूरी है। SIP कोई शॉर्टकट नहीं, बल्कि धीरे-धीरे धन बनाने का भरोसेमंद तरीका है।


(डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)