सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIP Calculation: हर महीने 9999 रुपये की एसआईपी से कब तैयार होगा 1 करोड़ का फंड, यहां पढ़ें पूरी कैलकुलेशन

Published: Tue, 20 Oct 2026 08:07 PM (IST)

SIP Calculation: शेयर बाजार में मौजूदा गिरावट के बावजूद, नए निवेशकों को सीधे निवेश के बजाय म्यूचुअल फंड SIP पर ...और पढ़ें

₹9999 मासिक SIP से 21 साल में करोड़पति बन सकते हैं।

₹9999 मासिक SIP से 21 साल में करोड़पति बन सकते हैं।

HighLights

  1. शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद SIP सुरक्षित विकल्प।

  2. ₹9999 मासिक SIP से 21 साल में करोड़पति बन सकते हैं।

  3. निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से अवश्य सलाह लें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। SIP Calculation: इस समय भारत के शेयर बाजार में भारी गिरावट का दौर जारी है। विदेशी निवेशक अपना पैसा निकाल रहे हैं। म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले भी अपना पैसा निकाल रहे हैं। ऐसे में बहुत से नए निवेशक जो शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं, वो घबरा गए हैं।

अगर आप भी एक नए निवेशक हैं और शेयर बाजार में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको शेयर बाजार में सीधे निवेश करने की बजाए म्यूचुअल फंड में SIP के जरिए निवेश करना चाहिए। क्योंकि सीधे शेयर बाजार में एक साथ पैसा लगा देने से उसके डूबने का खतरा ज्यादा रहेगा। वहीं, अगर आप हर महीने थोड़ी -थोड़ी रकम किसी म्यूचुअल फंड में SIP के जरिए लगाते हैं तो आपको फायदा भी हो सकता है।

हालांकि, म्यूचुअल फंड में भी निवेश करने से पहले आपको अपने आर्थिक सलाहकार से सलाह जरूर लेनी चाहिए और फंड का चुनाव मजबूत रिसर्च के बाद ही करें। मान लीजिए आपने कोई भी फंड भी चुन लिया और उस फंड में हर महीने 9999 रुपये का निवेश इसी दीपावली से शुरू करना चाहते हैं और आप ये जानना चाहते हैं कि आपका निवेश कितने साल में 1 करोड़ रुपये हो सकता है? तो हम कैलकुलेशन के जरिए समझेंगे और जानेंगे कि आखिर कितने साल में 9999 रुपये प्रति माह निवेश करके करोड़ पति बन सकते हैं।

हर महीने 9999 का निवेश करने पर कितने साल में बनेंगे करोड़पति

इस दीपावली अगर 9999 रुपये प्रति माह की SIP शुरू की जाए तो कितने साल में करोड़पति बना जा सकता है। इसका कैलकुलेशन जानने के लिए हमने म्यूचुअल फंड सही डॉट कॉम की वेबसाइट पर मौजूद कैलकुलेटर का सहारा लिया।

SIP पर आमतौर पर 12 फीसदी का रिटर्न मिलता है। इसके अनुसार अगर कोई महीने में 9999 रुपये का निवेश करता हो तो एक करोड़ रुपये का फंड तैयार होने में लगभग 20 साल का समय लग जाएगा। 20 साल में कुल 99.90 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। वहीं, 21 साल में यह 1 करोड़ 14 लाख रुपये हो जाएगा।

SIP Calculation 1

20 साल में आपके द्वारा कुल किया गया निवेश 24 लाख रुपये होगा और 21 साल में 25 लाख 20 हजार रुपये। 20 साल आपको 99.90 लाख रुपये मिलेंगे और 21 साल बाद 1 करोड़ 14 लाख रुपये मिलेंगे, अगर निवेश पर 12 फीसदी का रिटर्न मिला तो।

SIP Calculation 2

डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस किसी को कहीं भी निवेश करने की सलाह नहीं देता। कहीं भी निवेश करने से पहले अपने आर्थिक सलाहकार से सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: आज दशहरा, कल खत्म होगा 24वीं किस्त का इंतजार? देखें ताजा अपडेट