सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIP Calculation: सिर्फ ₹3,000 मासिक निवेश कर कितने साल में तैयार होगा ₹10 लाख का बंपर फंड? देखिए पूरा कैलकुलेशन

Published: Wed, 16 Sep 2026 04:37 PM (IST)

SIP: यह लेख बताता है कि कैसे ₹3,000 की मासिक SIP से ₹10 लाख का फंड बनाया जा सकता है। ...और पढ़ें

₹3,000 की SIP से 10 लाख का फंड

₹3,000 की SIP से 10 लाख का फंड

HighLights

  1. ₹3,000 मासिक SIP से ₹10 लाख का लक्ष्य।

  2. 10% रिटर्न पर 13 साल 4 महीने में लक्ष्य।

  3. 15% रिटर्न पर 11 साल में ₹10 लाख का फंड।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में Systematic investment plan (SIP) के जरिए छोटी-छोटी बचत से बड़ा फंड बनाना अब आम बात हो गई है। कंपाउंडिंग का जादू लंबे समय में निवशकों को आसानी से लखपति बना सकता है। अगर आप भी छोटी रकम से शुरुआत करके ₹10 लाख का मदबूत कॉपर्स तैयार करना चाहते हैं, तो महीने के सिर्फ ₹3,000 काफी हैं।

आइए कैलकुलेशन के जरिए विस्तार से समझते हैं कि ₹3,000 की मंथली SIP पर अगर आपको 10%, 12% या 15% का सालाना रिटर्न मिलता है, तो आपका ₹10 लाख का लक्ष्य कितने सालों में पूरा होगा और आपकी जेब से कुल कितना पैसा लगेगा।

₹3,000 की SIP से 10 लाख का फंड

अनुमानित सालाना रिटर्न कुल समय जमा राशि ब्याज से कमाई
10% 13 साल, 4 महीने ₹4,80,000 ₹5,20,000
12% 12 साल, 3 महीने ₹4,41,000 ₹5,59,000
15% 11 साल ₹3,96,000 ₹6,04,000


अलग-अलग रिटर्न पर कैलकुलेशन का पूरा विश्लेषण


अगर आप लार्ज-कैप या इंडेक्स फंड्स में निवेश करते हैं और आपको लंबी अवधि में औसतन 10% का सालाना रिटर्न मिलता है, तो ₹10 लाख का लक्ष्य हासिल करने में आपको लगभग 13 साल और 4 महीने का समय लगेगा। इस दौरान आप अपनी जेब से कुल ₹4,80,000 का निवेश करेंगे, और कंपांउंडिंग की ताकत से आपको ₹5.20 लाख से ज्यादा का शुद्ध मुनाफा (Wealth Gain) होगा।

अगर मिलता है 12% का औसत रिटर्न

बाजार के जानकारों के मुताबिक, एक अच्छे डायवर्सिफाइड इक्विटी म्यूचुअल फंड में 12% का सालाना रिटर्न मिलना एक बहुत ही वास्तविक (Realistic) अनुमान है। इस रिटर्न रेट के हिसाब से आपके ₹10 लाख के लक्ष्य तक पहुंचने का समय घटकर 12 साल और 3 महीने रह जाएगा। इसमें आपका कुल निवेश घटकर सिर्फ ₹4,41,000 रह जाएगा।

अगर मिलता है 15% का एग्रेसिव रिटर्न

अगर आप मिड-कैप या स्मॉल-कैप फंड्स में थोड़ा जोखिम उठाने को तैयार हैं और आपको औसतन 15% का शानदार रिटर्न मिलता है, तो आपका सफर बेहद छोटा हो जाएगा। आप ठीक 11 साल (132 महीने) में ₹10 लाख का कॉर्पस बना लेंगे। सबसे खास बात यह है कि इसमें आपकी जेब से निवेश की गई रकम सिर्फ ₹3,96,000 होगी, और बाकी ₹6 लाख से ज्यादा की रकम सिर्फ ब्याज (रिटर्न) के जरिए बनेगी।

यह भी पढ़ें: UPI पर MDR चार्ज के बीच अगर वापस लौटा Cash का दौर, तो क्या हांफ सकता है हमारा सुस्त ATM नेटवर्क?