पैसे बचाने की नई ट्रिक! रोजाना बचाएं सिर्फ ₹50 और ऐसे बनाएं ₹25 लाख का फंड, ये रहा पूरा कैलकुलेशन
SIP Calculator: यह लेख बताता है कि कैसे प्रतिदिन ₹50 की बचत करके 25 साल में म्यूचुअल फंड SIP के ...और पढ़ें

पैसे बचाने की नई ट्रिक! रोजाना बचाएं सिर्फ ₹50 और ऐसे बनाएं ₹25 लाख का फंड, ये रहा पूरा कैलकुलेशन
HighLights
₹50 प्रतिदिन बचाकर ₹25 लाख का फंड बनाएं।
म्यूचुअल फंड SIP में 25 साल तक निवेश करें।
कंपाउंडिंग से ₹4.5 लाख निवेश पर ₹25 लाख से अधिक।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप छोटी सी बचत करके अपने लिए लाखों रुपए का फंड तैयार करना चाहते हैं? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। महीनेभर में एक बड़ी रकम (small investment tips) बचाना काफी मुश्किल होता है। लेकिन अगर आप हर दिन सिर्फ ₹50 रुपए अपनी जेब से बचाएं तो आप जरूर ₹25 लाख का फंड (Investment tips) जमा कर सकते हैं। आप भी चौंक गए ना? चलिए बताते हैं कि कैसे इतनी सी रकम से 25 लाख बनेंगे।
₹50 से कैसे बनेंगे ₹25 लाख?
₹25 लाख बनाने के लिए आपको लाखों की जरूरत नहीं है। हर दिन बस ₹50 बचाने से भी आपका काम हो सकता है। इसके लिए बस आपको कोई अच्छा म्यूचुअल फंड चुनना है और उसमें SIP शुरू करनी है।
कैलकुलेशन से समझें:
- हर दिन की बचत: ₹50 (यानी हर महीने के ₹1500)
- निवेश के साल: 25 years
- एवरेज रिटर्न: 12%
- 25 सालों में कुल निवेश: ₹4,50,000
- 25 साल में तैयार फंड: ₹25,53,310
कैलकुलेशन में साफ है कि अगर आप हर दिन ₹50 जोड़ें, तो महज ₹4.5 लाख के निवेश से आपके पास ₹25 लाख से ज्यादा का फंड बन सकता है। यहां जितनी लंबी अवधि के लिए आप इन्वेस्टेड रहेंगे, उतना आपको कंपाउंडिंग का फायदा मिलेगा।
रोजाना SIP या मंथली SIP
अगर आपकी सैलरी टाइम पर आती है और आप उससे एक बड़ी रकम निकाल सकते हैं, तो मंथली एसआईपी कर सकते हैं। लेकिन सैलरी समय पर नहीं आती है तो रोजाना छोटी बचत करना भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
किन बातों का रखें ध्यान?
शेयर बाजार में पैसे लगाने पर रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती, बाजार ऊपर-नीचे होता रहता है।
अपने रोजमर्रा के जरूरी खर्चों और इमरजेंसी जरूरतों के लिए पैसे अलग रखें, और केवल एक्सट्रा बचत को ही निवेश में लगाएं।
बाजार के रोज-रोज के उतार-चढ़ाव को देखकर अपने फैसले बार-बार न बदलें।
डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन हैं। यहां दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है, किसी भी योजना में पैसा लगाने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा जरूर करें।
ये भी पढ़ें: Parag Parikh Portfolio में हुआ बदलाव, भारती एयरटेल समेत इन 13 स्टॉक्स में बढ़ाई हिस्सेदारी, लेकिन छोड़ा ये मल्टीबैगर!
