Retirement Planning: ₹5 करोड़ का फंड जुटाने के लिए 30 की उम्र में कितनी होनी चाहिए मंथली SIP? जानिए पूरा गणित
SIP Calculation: यह लेख बताता है कि 30 साल की उम्र से म्यूचुअल फंड एसआईपी के जरिए 60 साल की ...और पढ़ें

Retirement Planning: ₹5 करोड़ का फंड जुटाने के लिए 30 की उम्र में कितनी होनी चाहिए मंथली SIP? जानिए पूरा गणित
HighLights
30 की उम्र से SIP शुरू कर 60 तक 5 करोड़ का लक्ष्य।
5 करोड़ के लिए ₹17,000 मासिक SIP, 1 करोड़ के लिए ₹4,000।
निवेश से पहले जोखिम क्षमता और वित्तीय सलाहकार से सलाह लें।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज की महंगाई को देखते हुए, हर कोई भविष्य सुरक्षित करना चाहता है। म्यूचुअल फंड में निवेश (Investment in Mutual Fund) एक ऐसा तरीका है जहां आप छोटी से छोटी रकम के साथ और कभी भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। यहां अगर आप चाहें तो 20 साल में, 30 साल में और यहां तक कि 10 साल में तक करोड़ों का फंड जमा कर सकते हैं। ऐसे में अगर आपकी उम्र 30 साल और आप रिटायरमेंट तक अपने लिए ₹5 करोड़ जमा करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है।
कैसे जमा होगा ₹5 करोड़ का फंड?
अगर आपकी उम्र 30 साल है, तो आप 60 साल की उम्र तक SIP के जरिए निवेश करके ₹5 करोड़ जमा कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड एसआईपी (Mutual Fund Return) में एवरेज 12 फीसदी का ब्याज मिलता है। लेकिन क्योंकि ये शेयर मार्केट के जोखिम से जुड़ा है, तो एसआईपी पर मिलने वाला रिटर्न बढ़ भी सकता है और घट भी सकता है।
कैलकुलेशन से समझें:
- हर महीने का निवेश: ₹17000
- एवरेज रिटर्न: 12%
- निवेश के साल: 30
- 30 सालों में कुल निवेश: ₹61,20,000
- 30 साल में तैयार फंड:₹5,23,76,545
कैलकुलेशन से साफ है कि आप लगभग ₹61 लाख के निवेश से ही अपने लिए ₹5 करोड़ का फंड जमा कर सकते हैं। हालांकि ₹17000 की एसआईपी हर महीने कर थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि हर महीने अगर आप ₹4000 की रकम निवेश करेंगे तो कितना फंड तैयार होगा।
- हर महीने का निवेश: ₹4000
- एवरेज रिटर्न: 12%
- निवेश के साल: 30
- 30 सालों में कुल निवेश:₹14,40,000
- 30 साल में तैयार फंड: ₹1,23,23,893
कैलकुलेशन से साफ है कि अगर आप हर महीने ₹4000 की एसआईपी भी करेंगे तो भी आप 30 सालों में ₹1 करोड़ से ज्यादा का फंड जमा हो जाएगा। इससे न तो आपको हर महीने भारी रकम निवेश करनी होगी, साथ ही आपकी निवेश की आदत भी बनी रहेगी।
किन बातों का रखें ध्यान?
आप कहीं भी निवेश करें, हमेशा अपने रिस्क झेलने की क्षमता और जरूरत के हिसाब से निवेश करें। अगर आप रिस्क नहीं ले सकते हैं, किसी सेफ जगह निवेश करें। वहीं अगर आपका गोल छोटा है, तो उस हिसाब से निवेश करें। हमेशा उस पैसे को निवेश करें जिसकी आपको आगे आने वाले दिनों में जरूरत नहीं पड़ेगी।
डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड के बारे में दी गई ये जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। किसी भी फंड में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें: PPF vs SSY: बेटी के भविष्य के लिए कहां करें निवेश? ₹5000 की मासिक बचत से ऐसे तैयार होगा ₹27 लाख का फंड
