म्यूचुअल फंड में निवेश के ढेरों विकल्प, SIP के जरिए कैसे करें वेल्थ क्रिएट
म्यूचुअल फंड में वेल्थ क्रिएशन के लिए SIP को दीर्घकालिक रणनीति के रूप में अपनाना चाहिए, जो महंगाई को मात ...और पढ़ें

बाजार के उतार-चढ़ाव में SIP रोकने से बचें
HighLights
दीर्घकालिक SIP से म्यूचुअल फंड में वेल्थ क्रिएशन संभव।
बाजार के उतार-चढ़ाव में SIP रोकने से बचें, जारी रखें।
कम उम्र से निवेश कर कंपाउंडिंग का लाभ उठाएं।
कमाने वाला बचत भी करता है, और जो बचत करता है वो निवेश के बारे में भी सोचता है, ताकि पैसा ग्रो करे और अच्छा रिटर्न मिले। आज हमारे पास निवेश के कई विकल्प हैं, जिनका स्वभाव वेल्थ क्रिएशन के मामले में एक-दूसरे से अलग है। जैसे म्यूचुअल फंड में वेल्थ क्रिएशन का मतलब है लॉन्ग टर्म के लिए SIP करके अपने कॉर्पस को मजबूत करना। निवेश का यह तरीका महंगाई को बीट करेगा और आपको अच्छा रिटर्न देगा। म्यूचुअल फंड में वेल्थ क्रिएशन को विस्तार से समझने के लिए जागरण बिजनेस ने Iwc Finmart Private Limited के डायरेक्टर चेतन लखोटिया से बातचीत की है।
ये रहे बातचीत के अंश -
म्यूचुअल फंड का इस्तेमाल करके कैसे वेल्थ क्रिएट करें
निवेश की शुरुआत करने वाले कई लोग म्यूचुअल फंड को स्टॉक की तरह देखते हैं। यह बात सच है कि म्यूचुअल फंड में जो पैसा लगता है, उसका बड़ा हिस्सा अलग-अलग सेक्टर के स्टॉक में ही निवेश होता है। कितना पैसा किस सेक्टर के किस स्टॉक में लगेगा, स्टॉक को कब बेचा या खरीदा जाएगा, ये सभी माथापच्ची आप नहीं करते हैं, बल्कि आपके बदले फंड मैनेजर करता है। इस तरह आपका फंड और उसे मैनेज करने वाले लोग ही वेथ क्रिएशन में आपकी मदद करते हैं। इसलिए आपको एक अच्छे फंड का चुनाव करना चाहिए, और अलग-अलग आंकड़ों के जरिए उसका इतिहास देखना चहिए। साथ में यह भी दखें कि उस फंड को कौन मैनेज कर रहा है, और उसकी क्या विशेषज्ञता है।
चेतन लखोटिया कहते हैं - "अगर आप म्यूचुअल फंड का इस्तेमाल करके वेथ क्रिएट करना चाहते हैं, तो आपको लॉन्ग टर्म प्लान बनाने होंगे। ये प्लान शादी, बच्चे की पढ़ाई और घर के रिनोवेशन में होने वाले खर्चों से संबंधित हैं। इसके अलावा, आपको रिटायरमेंट प्लान भी बनाना चाहिए, जिससे जॉब के बाद आपके पास पर्याप्त कॉर्पस हो और आप अपना जीवन अच्छे से बिता पाएं।"
मार्केट के उतार-चढ़ाव में SIP का क्या करें
म्यूचुअल फंड का फायदा यही है कि आप कम से कम रकम से अपनी निवेश यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं। बस आपको नियमित रूप से SIP करनी होगी और लॉन्ग टर्म के लिए इंतजार करना होगा। हालांकि, मार्केट के उतार-चढ़ाव में कई लोग भय के कारण अपनी SIP रोक देते हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार निवेशकों को समझना चाहिए कि मार्केट में उतार-चढ़ाव हमेशा चलता है। इसलिए शॉर्ट टर्म के भय से अपनी SIP न रोकें। चेतन लखोटिया कहते हैं - "SIP एक गारंटीड प्रोडक्ट नहीं है। इसे लंबे समय तक जारी रखना चाहिए। इतिहास गवाह है, यह FD से अच्छे रिटर्न देता है।"
कम उम्र में SIP का फायदा
वेल्थ क्रिएशन करना है तो कम उम्र से ही निवेश की शुरुआत करें। इससे आपको पावर पॉफ कंपाउंडिग का फायदा मिलेगा। रिटायरमेंट तक आपके पास पर्याप्त कॉर्पस इकट्ठा हो जाएगा। साथ ही, इससे मार्केट की वैलिडिटी बेहतर तरीके से हैंडल हो पाएगी। इसलिए कहा जाता है कि युवाओं को कम उम्र में SIP करनी चाहिए। चेतन लखोटिया का मानना है कि "अगर आपको कंपाउंडिंग का फायदा लेना है तो लंबे समय के लिए निवेशित रहें और लगातार निवेश करते रहे।"
म्यूचुअल फंड में निवेश के ढेरों ऑप्शन्स, कहां करें निवेश
आज के समय में निवेशकों के पास म्यूचुअल फंड में निवेश करने के कई सारे ऑप्शन हैं जैसे, लार्ज कैप फंड, मिड कैप फंड, स्मॉल कैप फंड, फ्लेक्सी कैप फंड, मल्टी कैप फंड और हाब्रिड कैप फंड आदि। लेकिन निवेशकों के सामने यह समस्या रहती है कि वेल्थ क्रिएशन के लिए कौन से फंड का चुनाव करें। इस तरह के फंड का चुनाव करने के लिए निवेशक का रिस्क एपेटाइट, टाइम होराइजन और मार्केट की स्थिति ज्यादा मायने रखती है। चेतन लखोटिया कहते हैं - "मार्केट में म्यूचुअल फंड में निवेश के ऑप्शन्स ढेरों हैं, लेकिन एक आम निवेशक को निवेश करने से पहले सेबी रेजिस्टर फाइनेशियल एडवाइजर से सलाह लेनी चाहिए। उसे अपना गोल प्लान बताएं, उस हिसाब से वह आपके लिए बेहतर फंड के बारे में बताएगा।"
Disclaimer:- इस लेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक के हैं और जागरण न्यू मीडिया कंपनी के विचारों को नहीं दर्शाते हैं। इसमें दिया गया कॉन्टेंट केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी योग्य वित्तीय सलाहकार से सलाह लें। जागरण न्यू मीडिया कंपनी जानकारी की सटीकता की गारंटी नहीं देती है और किसी भी वित्तीय परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं।
