सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेजी में ज्यादा रिटर्न और गिरावट में बचाव? जानें Multicap Fund में निवेश का पूरा गणित

By Menka SharmaEdited By: Ayushi Modi
Published: Tue, 24 Nov 2026 08:41 PM (IST)

आशा ने छोटी कंपनियों में निवेश कर जल्दी मुनाफा चाहा, जबकि रोहन ने मल्टीकैप फंड में धैर्यपूर्वक निवेश किया। यह कहानी मल्टीकैप फंड के लाभ और विभिन्न मार्केट कैप सेगमेंट में निवेश के महत्व को दर्शाती है, जो बाजार की अस्थिरता में स्थिरता प्रदान करता है।

तेजी में ज्यादा रिटर्न और गिरावट में बचाव? जानें Multicap Fund में निवेश का पूरा गणित

तेजी में ज्यादा रिटर्न और गिरावट में बचाव? जानें Multicap Fund में निवेश का पूरा गणित

HighLights

  1. आशा के छोटे कैप निवेश में अस्थिरता से नुकसान हुआ।

  2. रोहन के मल्टीकैप फंड ने विविधीकरण से बाजार में स्थिरता दी।

  3. मल्टीकैप फंड बड़े, मध्यम और छोटे कैप में निवेश करते हैं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आशा और रोहन ने समान राशि से अपने निवेश की शुरुआत की। आशा को जल्दी मुनाफा चाहिए था, इसलिए उसने कुछ गिनी-चुनी छोटी कंपनियों में निवेश किया। उसे भरोसा था कि उसे कम वक्त में ज्यादा रिटर्न मिलेगा। उधर, रोहन ने धैर्य का परिचय दिया और मल्टीकैप फंड को चुना, जिसमें एसेट का कम से कम एक-चौथाई हिस्सा यानी 25% फीसदी लार्ज, मिड और स्मॉल-कैप कंपनियों में प्रत्येक में निवेश करना अनिवार्य होता है।

थोड़े समय के लिए ऐसा लगा कि आशा ने अच्छा फैसला लिया है। उसने निवेश के लिए जिन कंपनियों को चुना, वह अच्छा कर रही थी। वह अपने दोस्तों से कहती थी कि निवेश करने के लिए फंड मैनेजर की जरूरत नहीं है। बात करें रोहन की तो, उसका निवेश धीरे-धीरे ग्रो कर रहा था। यह देखकर कभी-कभी उसे लगता था कि उसने गलत निर्णय तो नहीं ले लिया।

इसके बाद परिस्थितियां बदलने लगी। छोटी कंपनियां, जो आमतौर पर अधिक वोलेटाइल होती हैं, वे लोगों की पसंद से बाहर होने लगीं, जिससे आशा की चुनी हुई कई कंपनियों की वैल्यू आधी रह गई। उसके सभी निवेश एक ही दिशा में जा रहे थे, और उसके पास बचाव का कोई खास जरिया नहीं था। इसलिए उसने गिरते मार्केट के निचले स्तर पर अपने पैसे निकाल लिये, और इक्विटी से दूरी बनाने का फैसला किया।
उधर, रोहन का फंड भी नीचे गिर रहा था। क्योंकि बाजार की गिरावट से कोई बच नहीं सकता है। हालांकि, उस फंड में लार्ज कैप की कंपनियां अच्छा कर रही थी, जो रोहन को निवेश में बने रहने के लिए मदद कर रही थी। वह SIP के जरिए हर महीने अपने फंड के साथ छोटी रकम जोड़ता रहा। कीमत कम होने पर यूनिट्स ज्यादा जमा होने लगी।

कई सालों बाद उसने सूचकांक देखा। अक्टूबर 2026 तक पांच सालों में Nifty 100 ने सलाना 7.2% रिटर्न दिए। वहीं, Nifty Midcap 150 ने 13.8% और Nifty Smallcap 250 ने 13.1% रिटर्न दिए। पिछले एक साल में तीनों कैटेगरी में क्रमानुसार 8.2%, 3.9% और 2.6% गिरावट आई थी। रोहन ने मल्टीकैप फंड के जरिए तीनों कैटेगरी में निवेश किए हैं। उसे कभी यह अंदाजा लगाने की जरूरत नहीं पड़ी कि इनमें से कौन आगे है। उसकी नियमित SIP पद्धति चुपचाप अपना काम करती रही। वहीं, आशा ने यह सीखा कि एक साल तक सही रहने का मतलब आधे दशक तक सही होने के बराबर नहीं है।

यह कहानी एक उदाहरण है, कोई भविष्यवाणी नहीं। इससे यह सीखने को मिला कि सभी मार्केट कैप सेगमेंट में निवेश करने से निवेशकों को मदद मिलती है। इसलिए इक्विटी मार्केट के अलग-अलग कैटेगरी में भाग लेना चाहिए। इसमें यह चुनने की जरूरत नहीं होती कि कौन-सा सेगमेंट सबसे अच्छा प्रदर्शन करेगा। मल्टीकैप फंड ठीक यही करने में मदद करता है।

लेखक: मेनका शर्मा, डायरेक्टर, महालक्ष्मी एज डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड

Disclaimer:- इस लेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक के हैं और जागरण न्यू मीडिया कंपनी के विचारों को नहीं दर्शाते हैं। इसमें दिया गया कॉन्टेंट केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी योग्य वित्तीय सलाहकार से सलाह लें। जागरण न्यू मीडिया कंपनी जानकारी की सटीकता की गारंटी नहीं देती है और किसी भी वित्तीय परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।