सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mutual Funds का जलवा बरकरार! अक्टूबर में निवेशकों ने खोला खजाना, 1.74 लाख करोड़ रुपये का रहा इनफ्लो

By Jagran BusinessEdited By: Gyanendra Tiwari
Published: Wed, 11 Nov 2026 01:52 PM (IST)

भारतीय म्यूचुअल फंड उद्योग ने अक्टूबर में 1,73,839.91 करोड़ रुपये का शुद्ध इनफ्लो दर्ज किया, जो सितंबर के नकारात्मक इनफ्लो ...और पढ़ें

अक्टूबर में म्यूचुअल फंड्स में 1.74 लाख करोड़ का शुद्ध इनफ्लो।

अक्टूबर में म्यूचुअल फंड्स में 1.74 लाख करोड़ का शुद्ध इनफ्लो।

HighLights

  1. अक्टूबर में म्यूचुअल फंड्स में 1.74 लाख करोड़ का शुद्ध इनफ्लो।

  2. इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में 32,993 करोड़ रुपये का मजबूत निवेश।

  3. भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एयूएम बढ़कर 83.38 लाख करोड़।

आईएएनएस, मुंबई। भारतीय म्यूचुअल फंड्स इंडस्ट्री ने अक्टूबर में दमदार वापसी की है और इस दौरान शुद्ध इनफ्लो 1,73,839.91 करोड़ रुपये रहा है।

इससे पहले सितंबर में यह -1,33,375.57 करोड़ रुपये था। यह जानकारी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों में दी गई।

इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में कितना रह इनफ्लो?

एम्फी के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में इनफ्लो 32,993.64 करोड़ रुपये रहा है। इसमें लार्ज एंड मिडकैप फंड्स 8,484.23 करोड़ रुपये के शुद्ध इनफ्लो के साथ पहले स्थान पर रहे।

इसके बाद स्मॉलकैप फंड्स 6,407.50 करोड़ रुपये और फ्लेक्सीकैप फंड्स 4,979.95 करोड़ रुपये के निवेश के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर थे।

मिडकैप फंड्स में 4,892.62 करोड़ रुपये का इनफ्लो

इसके अलावा, अक्टूबर में मिडकैप फंड्स में 4,892.62 करोड़ रुपये, मल्टीकैप फंड्स में 2,977.86 करोड़ रुपये, कॉन्ट्रा फंड्स में 1,694.13 करोड़ रुपये और लार्जकैप फंड्स में 1,032.39 करोड़ रुपये का शुद्ध इनफ्लो दर्ज किया गया है।

अक्टूबर में इंडेक्स फंड्स में 3,090.51 करोड़ रुपये का शुद्ध इनफ्लो दर्ज किया गया है। इसमें इक्विटी फंड्स में 1,947.81 करोड़ रुपये, डेट फंड्स में 1,134.42 करोड़ रुपये और हाइब्रिड फंड्स में 8.27 करोड़ रुपये का निवेश आया है।

ETF में कितना रहा इनफ्लो?

वहीं, एक्सचेंज ट्रेड फंड्स (ईटीएफ) में अक्टूबर में शुद्ध इनफ्लो 20,303.98 करोड़ रुपये रहा है। इसमें इक्विटी ईटीएफ में 12,973.78 करोड़ रुपये, डेट ईटीएफ में 751.11 करोड़ रुपये, गोल्ड ईटीएफ में 3,474.03 करोड़ रुपये, सिल्वर ईटीएफ में 3,092.22 करोड़ रुपये और अन्य ईटीएफ में 10.92 करोड़ रुपये था।

भारत के बाहर के बाजारों में निवेश करने वाला फंड्स में अक्टूबर में आउटफ्लो दर्ज किया है, जो कि -370.11 करोड़ रुपये रहा है। यह दिखाता है कि निवेशक देश में ही पैसा निवेश करने पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं।

भारत की म्यूचुअल फंड्स इंडस्ट्री का एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 30 अक्टूबर, 2026 तक बढ़कर 83,38,858.06 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि 30 सितंबर, 2026 को 82,64,116.63 करोड़ रुपये पर था।

यह भी पढ़ें- Yamuna Expressway बनाने वाली JP ग्रुप की स्टोरी: सरकारी इंजीनियर का साम्राज्य, आज अदाणी ग्रुप के हाथ में कमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।