SIP: डेली, वीकली या मंथली; ₹15000 निवेश पर कहां बनेगा सबसे ज्यादा पैसा? कैलकुलेशन से समझिए पूरा हिसाब
SIP calculation: म्यूचुअल फंड में ₹15,000 के मासिक निवेश पर डेली, वीकली और मंथली SIP के रिटर्न की तुलना की ...और पढ़ें
-1790248209552_m.webp)
₹15000 निवेश पर कहां बनेगा सबसे ज्यादा पैसा?
HighLights
₹15,000 मासिक निवेश पर SIP विकल्पों की तुलना।
डेली, वीकली, मंथली SIP में रिटर्न का मामूली अंतर।
अपनी आय के प्रवाह के अनुसार SIP विकल्प चुनें।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में निवेश (Mutual Fund) करने के लिए systematic investment plan (SIP) आज के समय में नौकरीपेशा से लेकर आम आदमी तक की पहली पसंद बन चुका है। आमतौर पर लोग अपनी सैलरी आने पर हर महीने (Monthly SIP) में पैसे जमा करते हैं, लेकिन आजकल म्यूचुअल फंड कंपनियां 'डेली' (Daily) और 'वीकली' (Weekly) SIP के आकर्षक विकल्प भी दे रही हैं।
इससे आपके मन में अक्सर एक सवाल उठता होगा कि क्या रोजाना (Daily) SIP करने से रिटर्न ज्यादा मिलेगा? या फिर हफ्ते (Weekly) और महीने (Monthly) के हिसाब से पैसा लगाना ज्यादा सही है? आइए इस पूरी उलझन को कैलकुलेशन के जरिए समझते हैं।
कैलकुलेशन से समझिए क्या है सही?
मान लीजिए आप म्यूचुअल फंड में हर महीने ₹15,000 का निवेश करते हैं। तो इस 12% के अनुमानित सालाना रिटर्न (CAGR) और 20 साल की अवधि के लिए कैलकुलेशन से समझते हैं:
1. मंथली एसआईपी (Monthly SIP)
अगर आप हर महीने ₹15,000 की एकमुश्त SIP करते हैं।
* कुल निवेश: ₹36 लाख (20 सालों में)
* अनुमानित रिटर्न (12%): ₹1.14 करोड़
* 20 साल बाद कुल कॉर्पस: लगभग ₹1.50 करोड़
2. वीकली एसआईपी (Weekly SIP)
अगर आप महीने के ₹15,000 को चार हफ्तों में बांटकर हर हफ्ते ₹3,750 जमा करते हैं।
* कुल निवेश: ₹36 लाख
* अनुमानित रिटर्न: ₹1.15 करोड़
* 20 साल बाद कुल कॉर्पस: लगभग ₹1.51 करोड़
3. डेली एसआईपी (Daily SIP)
अगर आप महीने के ₹15,000 को 30 दिनों में बांटकर हर दिन ₹500 की SIP करते हैं।
* कुल निवेश: ₹36 लाख
* अनुमानित रिटर्न: ₹1.16 करोड़
* 20 साल बाद कुल कॉर्पस: लगभग ₹1.52 करोड़
शेयर बाजार में हर दिन उतार-चढ़ाव होता है, इसलिए यह एक अनुमानित गणित है।
क्या डेली SIP से सच में ज्यादा फायदा होता है?
कैलकुलेशन देखने पर आपको लगेगा कि डेली SIP में मंथली के मुकाबले करीब 1 से 2 लाख रुपये का अतिरिक्त फायदा हो रहा है। लेकिन, 20 साल के लंबे अंतराल और ₹1.5 करोड़ के बड़े कॉर्पस को देखते हुए, यह फर्क मात्र 1% से 1.5% का ही है, जिसे एक्सपर्ट मामूली मानते हैं।
आपके लिए क्या है सही?
अगर आपको महीने के अंत या शुरुआत में सैलरी मिलती है, तो आपके लिए मंथली SIP (Monthly SIP) ही सबसे बेहतरीन और टेंशन-फ्री विकल्प है। जो लोग दिहाड़ी कमाते हैं, जिनका अपना छोटा बिजनेस है या जिनकी हर दिन की कमाई (Daily Cash Flow) होती है, उनके लिए डेली या वीकली SIP एक अच्छा अनुशासन बनाने में मदद कर सकती है।
Disclaimer: यह कैलकुलेशन सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। जागरण बिजनेस आपको किसी भी योजना में निवेश की सलाह नहीं देता है।
