सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कम कमाई वाले भी बन सकते हैं लखपति! हर दिन ₹100 की बचत से ऐसे खड़ा करें ₹15 लाख से ज्यादा का फंड

Published: Sat, 07 Nov 2026 11:31 AM (IST)

Mutual Fund SIP: यह लेख बताता है कि कैसे रोजाना ₹100 की बचत और म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेश करके ...और पढ़ें

कम कमाई वाले भी बन सकते हैं लखपति! हर दिन ₹100 की बचत से ऐसे खड़ा करें ₹15 लाख से ज्यादा का फंड

कम कमाई वाले भी बन सकते हैं लखपति! हर दिन ₹100 की बचत से ऐसे खड़ा करें ₹15 लाख से ज्यादा का फंड

HighLights

  1. रोजाना ₹100 की बचत से म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेश करें।

  2. कंपाउंडिंग की शक्ति से निवेशित धन तेजी से बढ़ता है।

  3. लंबे समय तक निवेश कर ₹15 लाख से अधिक का फंड बनाएं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी पैसों की कमी के कारण सेविंग्स (Saving tips) नहीं कर पाते हैं? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए है। बचत के लिए आपको लाखों का फंड नहीं, बल्कि सही शुरुआत और थोड़े से धैर्य की जरूरत होती है। आप रोजाना सिर्फ ₹100 बचाकर भी भविष्य के लिए बड़ा फंड खड़ा कर सकते हैं। आइए जानते हैं म्यूचुअल फंड में एसआईपी कैसे काम करती है।

क्या है म्यूचुअल फंड SIP का फॉर्मूला?

अगर आप रोज 100 रुपये बचाते हैं, तो महीने के हिसाब से यह रकम 3,000 रुपये बनती है। इस 3,000 रुपये को अगर आप हर महीने म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेश करते हैं और इस पर औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलता है, तो समय के साथ आपका पैसा कैसे बढ़ता है, आइए टेबल से समझें:

निवेश अवधि हर महीने का निवेश कुल निवेश अनुमानित रिटर्न
कुल फंड (मौरिटी वैल्यू)
5 साल ₹3,000 ₹1.80 लाख ₹67,459 ₹2.47 लाख
10 साल ₹3,000 ₹3.60 लाख ₹3.37 लाख ₹6.97 लाख
15 साल ₹3,000 ₹5.40 लाख ₹9.73 लाख ₹15.13 लाख

कंपाउंडिंग की ताकत

एसआईपी की सबसे अच्छी बात यही है कि यहां ब्याज के ऊपर भी ब्याज मिलता है, यानी कि आपको कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है। इसमें आपको सिर्फ अपने जमा किए हुए पैसों पर ही नहीं, बल्कि उस हर मिलने वाले रिटर्न पर भी ब्याज मिलता है।

यही वजह है कि शुरुआती कुछ सालों में निवेश और रिटर्न का फर्क ज्यादा समझ नहीं आता, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है, रिटर्न का ग्राफ तेजी से ऊपर जाने लगता है। इसलिए निवेश में ये मायने नहीं रखता कि आप शुरुआत में कितने पैसे लगा रहे हैं, बल्कि सबसे जरूरी ये है कि आप अपने निवेश को कितने लंबे समय तक जारी रखते हैं।

Disclaimer: म्यूचुअल फंड के बारे में यहां दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: रिटायरमेंट के बाद पैसों की चिंता खत्म! पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में हर महीने खाते में आएंगे 5,550 रुपये

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।