सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dairy Business शुरू करने के लिए कितने पैसे की जरूरत? तगड़ी कमाई से जुड़ा A to Z प्रोसेस

Published: Wed, 22 Apr 2026 06:44 PM (IST)

अगर आप डेयरी फार्मिंग करना चाहते हैं तो पशुपालन की बारीकियां समझनी जरूरी है। इस खबर में Dairy Business से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी गई है।

Dairy Business से जुड़ी जरूरी जानकारी

Dairy Business से जुड़ी जरूरी जानकारी

HighLights

  1. कम पशुओं से शुरुआत करें, मार्केट स्टडी जरूरी है।

  2. 5 लाख निवेश पर 35-40 हजार मासिक बचत संभव है।

  3. दूध उत्पादों से कमाई बढ़ाएं, उन्नत नस्ल के पशु चुनें।

अगर आप भी घर पर रहकर ही खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो डेयरी फार्मिंग एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। पिछले कुछ सालों में नए-नए लोग भी डेयरी से जुड़कर अच्छी कमाई कर चुके हैं। अगर आप खुद की दूध डेयरी शुरू करना चाहते हैं लेकिन मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है, आपको डेयरी की शुरुआत करने से जुड़े हर सवाल का जवाब मिलेगा।

कितने पशुओं से शुरू करें डेयरी?

पहली बार डेयरी बिजनेस (Dairy Business) शुरू करने से पहले मार्केट की स्टडी करना जरूरी है। कहने का मतबल है कि अपने क्षेत्र में दूध की डिमांड और सप्लाई को ध्यान में रखते हुए ही बिजनेस शुरू करें। ज्यादातर सफल डेयरी फार्मर्स ने शुरुआत में कम जानवर पालने की सलाह दी है। अगर आप गांव में रहते हैं तो 4-5 गाय-भैंस से शुरुआत करना अच्छा माना जाता है। वहीं शहरी क्षेत्रों में 10 पशुओं से शुरुआत कर सकते हैं।

शुरुआत में कितना खर्च?

अगर आप अच्छी नस्ल के पशु खरीदते हैं तो 4-5 पशुओं के लिए करीब 3 लाख रुपये का खर्च आएगा। कम से कम 1 गाय या भैंस की कीमत 50 हजार रुपये के आसपास होती है। इसके अलावा पशुओं के रखरखाव के लिए अच्छा शेड बनाए। जिसमें हवा और प्रकाश की व्यवस्था होनी चाहिए। शेड बनाने में करीब 1-2 लाख रुपये का खर्च आ सकता है।

वहीं पशुओं के खान-पान में आने वाले खर्च की बात करें तो हरा चारा, भूसा, प्रति पशु रोजाना 1-2 किलो अनाज, सरसों या मूंगफली की खली, गुड़ और सरसों का तेल खिला सकते हैं। इस तरह के खान-पान पर महीने में 15-20 हजार रुपये प्रति महीने का खर्च आ सकता है। अगर आपका बजट ₹5 लाख है तो अच्छे पैमाने में दूध डेयरी की शुरुआत हो सकती है।

डेयरी से कितनी कमाई होती है?

₹5 लाख के निवेश के बाद आप ये जरूर जानना चाहेंगे कि आखिर इसमें रिटर्न कितना मिलेगा? आपको बता दें कि अच्छी नस्ल की गाय और भैंस रोजाना 12-15 लीटर दूध देती हैं। 4 में से अगर 3 पशु भी दूध देती हैं तो औसतन 40 लीटर दूध बेच सकते हैं। इस हिसाब से महीने में 1200 लीटर तक दूध की बिक्री होगी। इस समय दूध की औसतन कीमत ₹60 प्रति लीटर है। अगर रखरखाव और खान-पान के खर्च को काट दिया जाए तो महीने में 35-40 हजार रुपये की बचत हो सकती है।

इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

डेयरी बिजनेस करते हुए हमेशा उन्नत नस्ल के ही पशु खरीदें। अगर गाय पाल रहे हैं तो गिर और साहिवाल नस्ल पालें। वहीं भैंस पालने वाले लोगों को मेहसाणा, सूरती और जाफराबादी जैसी नस्लों का चुनाव करना चाहिए। इसके अलावा पशुओं को भरपूर अहार दें और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए पशु चिकित्सकों की सलाह पर टीकाकरण जरूर कराएं। पशु स्वस्थ रहेंगे तभी उनसे अच्छा दूध उत्पादन होगा।

अधिक कमाई के लिए अपनाएं ये तरीका

सफल डेयरी फार्मर्स केवल दूध पर निर्भर नहीं होते। डेयरी बिजनेस से अच्छी कमाई के लिए दूध को प्रोसेस करके डेयरी प्रोडक्ट्स बनाकर बेचने वाले अच्छी कमाई कर सकते हैं। अगर आप दूध से घी, पनीर, छाछ, मावा जैसे प्रोडक्ट्स बनाकर बेचते हैं तो आप और अधिक कमाई कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें: Business Loan: बिना गारंटी उठाएं ₹5 करोड़ का लोन, सरकार खुद बनेगी आपकी गारंटर; कैसे करें अप्लाई? पूरा प्रोसेस