सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ बिजनेस आइडिया पर बैंक देगा कोलेट्रल फ्री ₹20 लाख का लोन! किन कामों के लिए मिलेंगे पैसे? अप्लाई का पूरा प्रोसेस

Published: Sat, 12 Sep 2026 06:15 PM (GMT+05:30)

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत अब ₹20 लाख तक का कोलेट्रल फ्री लोन मिल सकता है, खासकर 'तरुण प्लस' श्रेणी ...और पढ़ें

बैंक से लोन लेने का तरीका

बैंक से लोन लेने का तरीका

HighLights

  1. पीएम मुद्रा योजना में ₹20 लाख तक कोलेट्रल फ्री लोन।

  2. तरुण प्लस श्रेणी में सफल कर्ज चुकाने वालों को प्राथमिकता।

  3. गैर-कृषि सूक्ष्म, छोटे व्यवसायों को मिलता है आर्थिक सहयोग।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| खुद का बिजनेस शुरू करने वाले लोगों की सबसे बड़ी समस्या पूंजी होती है। उनके पास आइडिया तो होता है लेकिन फंड की कमी से अक्सर वो आइडिया दम तोड़ देता है। बैंक से लोन लेने में भी कोलेट्रल की एक झिझक होती है, कई युवाओं के पास गिरवी रखने के लिए कुछ होता नहीं है, इसलिए बैंक लोन भी नहीं मिलता है। सरकार की ओर से ऐसे लोगों की मदद के लिए कई स्कीम चलाई जाती हैं, जो कोलेट्रल फ्री लोन देती हैं। आज एक खास योजना के बारे में जानेंगे, जो ₹20 लाख का कोलेट्रल फ्री लोन देती है, इसका नाम है पीएम मुद्रा योजना।

इस स्कीम को 4 कैटेगरी में बांटा गया है जिसमें ₹50,000 से ₹20 लाख तक का लोन मिलता है। 20 लाख के लोन को तरुण प्लस की कैटेगरी में। Tarun Plus को उन उद्यमियों के लिए शुरू किया गया है, जिन्होंने पहले इस स्कीम के तहत लिया गया लोन सफलतापूर्वक चुका दिया है।

कौन ले सकता है लोन?

मुद्रा योजना के तहत मुख्य रूप से गैर-कॉरपोरेट, गैर-कृषि माइक्रो और छोटे कारोबारों के लिए लोन दिया जाता है। मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेडिंग और सर्विस सेक्टर के साथ कृषि से जुड़ी कुछ इनकम जनरेटिंग एक्टिविजीट भी इसके दायरे में आती हैं। इसमें दुकान, सर्विस यूनिट, छोटे मैन्युफैक्चरिंग कारोबार, फूड प्रोसेसिंग, रिपेयर वर्क, छोटे व्यापार और अन्य आय-सृजन वाले कारोबार शामिल हो सकते हैं।

अप्लाई करने वाले व्यक्ति, प्रोपराइटरशिप और कुछ अन्य पात्र कारोबारी इकाइयां हो सकती हैं। अंतिम मंजूरी बैंक या संबंधित lending institution आवेदक की पात्रता, कारोबार की जरूरत, repayment capacity और क्रेडिट प्रोफाइल देखकर करता है।

कैसे करें अप्लाई?

मुद्रा लोन के लिए बैंक, Regional Rural Bank (RRB), Small Finance Bank, NBFC और Micro Finance Institution जैसे वित्तीय संस्थाओं से संपर्क किया जा सकता है। नजदीकी बैंक शाखा में आवेदन करने के अलावा उपलब्ध डिजिटल माध्यमों से भी आवेदन किया जा सकता है। MUDRA की ओर से सामान्य loan application form भी उपलब्ध कराया गया है। बैंक आपके प्रोजेक्ट रिपोर्ट को देखने के बाद अंतिम निर्णय लेगा। जरूरी डाक्यूमेंट्स के बारे में जान लेते हैं।

  • आधार कार्ड/अन्य KYC दस्तावेज
  • PAN कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास/पता प्रमाण
  • बैंक खाते का विवरण/बैंक स्टेटमेंट
  • कारोबार का प्रमाण—जैसे Udyam Registration, GST Registration, Shop & Establishment आदि, जो लागू हो
  • पिछले कारोबार से जुड़े वित्तीय दस्तावेज, जैसे ITR/बैलेंस शीट/आय-व्यय विवरण, यदि बैंक मांगे
  • बिजनेस का Project Report/Business Plan
  • मशीनरी, उपकरण, स्टॉक आदि खरीदना हो तो संबंधित Quotation/Estimate
  • अगर पहले लोन लिया था, तो उसके सफल repayment से जुड़े रिकॉर्ड

कितने समय में चुकाना होगा?

मुद्रा लोन की repayment अवधि बैंक और लोन की प्रकृति के आधार पर तय होती है। ब्याज दर भी एक समान सरकारी दर नहीं है; यह संबंधित lending institution की लागू दर और आवेदक के प्रोफाइल के अनुसार तय हो सकती है। इसलिए ₹20 लाख के लोन की EMI और कुल ब्याज आवेदन से पहले बैंक से लिखित रूप में समझ लेना चाहिए।