किसानों के लिए 3 खास स्कीम, सिर्फ खसरा-खतौनी दिखाने पर खाते में आ जाते हैं पैसे! अप्लाई का पूरा प्रोसेस
यह लेख किसानों के लिए तीन प्रमुख सरकारी योजनाओं की जानकारी देता है। इन योजनाओं का लाभ उठाने की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया भी बताई गई है।
-1789124232299_m.webp)
किसानों को आर्थिक मदद देने वाली योजनाएं
HighLights
किसान क्रेडिट कार्ड से खेती और पशुपालन के लिए लोन।
PM मानधन योजना में 60 वर्ष बाद ₹3000 मासिक पेंशन।
PM किसान सम्मान निधि से किसानों को सालाना ₹6000।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| हमारे देश की बड़ी आबादी खेती करती है। खेती देश में सबसे अधिक लोगों को रोजगार देने वाला क्षेत्र भी माना जाता है। वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो खेती में नया प्रयोग करके इसे लाभ का जरिया बनाना चाहते हैं लेकिन उनके पास पूंजी की कमी है। अगर आप भी उन्हीं किसानों में से एक हैं तो आपको कुछ ऐसी स्कीमों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके माध्यम से किसान लोन ले सकते हैं।
KCC स्कीम
किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम के बारे में आप सब अच्छी तरह से जानते हैं। इससे खेती और खेती से जुड़े अन्य कामों के लिए लोन मिलता है। पशुपालक और मछली पालक भी KCC स्कीम के तहत लाभ उठा सकते हैं। इसके तहत ₹5 लाख तक का लोन 7% सालाना ब्याज पर मिलता है। अच्छी बात ये है कि अगर आप समय पर लोन चुकाते हैं तो सरकार की ओर से ब्याज में 3 फीसदी की सब्सिडी भी दी जाती है, और सिर्फ 4 फीसदी ब्याज ही चुकाना पड़ता है।
KCC का लाभ लेने की पात्रता
इस स्कीम का लाभ किसान, SHG, डेयरी फार्मर, पोल्ट्री फार्मर और मछली पालन करने के लिए दिया जाता है। ऐसे सभी किसान जो अपनी स्वयं की कृषि भूमि के मालिक हैं या फिर पट्टे की जमीन पर खेती करते हैं वे सभी इस लोन के लिए पात्र हैं। जरूरी दस्तावेज की बात करें तो जमीन का खसरा-खतौनी, जमाबंदी, या पटवारी द्वारा सत्यापित भूमि रिकॉर्ड लगाना होगा। साथ में लोन लेने वाले किसान को आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, या ड्राइविंग लाइसेंस दिखाना होगा। इन सब के अलावा किस काम के लिए लोन ले रहे हैं, उस प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी देनी होगी। आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक से KCC लोन अप्लाई कर सकते हैं।
PM मानधन योजना
प्रधानमंत्री मानधन योजना 60 साल से अधिक उम्र के किसानों को पेंशन देने के लिए चलाई जाती है। इस स्कीम के लाभ उठाकर आप हर माह ₹3,000 तक की पेंशन उठा सकते हैं। इसके लिए आपको हर महीने ₹55 से ₹200 तक का प्रीमियम जमा करना होता है। जो आपकी उम्र पर निर्भर करता है। ये स्कीम केवल छोटे और सीमांत किसान के लिए है, जिनके पास 2 हेक्टेयर (लगभग 5 एकड़) या उससे कम कृषि योग्य भूमि है। आवेदक की उम्र आवेदन के समय 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
अप्लाई करने का तरीका
CSC या खुद से भी maandhan.in वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई के समय आधार कार्ड, खसरा-खतौनी, बैंक से जुड़ी डिटेल और मोबाइल नंबर देना होगा। आपकी उम्र के हिसाब से प्रीमियम की राशि तय होगी, जितना प्रीमियम आप जमा करेंगे उतना ही सरकार भी जमा करेगी और 60 साल की उम्र के बाद हर महीने ₹3 हजार पेंशन मिलेगी। अगर लाभार्थी की मौत हो जाती है तो पत्नी को भी ₹1500 हर महीने दिए जाते हैं।
ये भी पढ़ें: अब चावल भी होगा महंगा? निर्यात कीमत एक साल के हाई लेवल पर! बांग्लादेश की सख्ती, वियतमान-थाईलैंड ने भी बढ़ाए दाम
PM Kisan सम्मान निधि
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की सबसे खास योजनाओं में शामिल है। इसके माध्यम से किसानों को हर साल ₹6000 दिए जाते हैं। मौजूदा समय में करीब 9.3 करोड़ किसान इसका लाभ उठा रहे हैं। पात्रता कि बात करें तो इसमें सभी तरह के किसानों को शामिल किया गया है।
अप्लाई करने का तरीका
इसका लाभ लेने के लिए जमीन के दस्तावेज, बैंक डिटेल, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की जरूरत होती है। आप किसी भी ग्राहक सेवा केंद्र में जाकर या खुद से लोन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन के बाद e-KYC, Land Seeding और Aadhaar Bank Seeding की जरूरत होती है। इस स्कीम के तहत सीधे पैसे किसानों के खाते में भेजे जाते हैं।
