सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ ₹50000 में मिल जाएगी सबसे अधिक दूध देने वाली भैंस, हर महीने होगी 21 हजार की कमाई! कहां से करें खरीद?

Published: Mon, 05 Oct 2026 07:52 PM (IST)

यह लेख डेयरी फार्मिंग को एक अच्छे व्यवसाय के रूप में प्रस्तुत करता है, जिसमें भैंस पालकर उच्च दूध उत्पादन ...और पढ़ें

मुर्रा भैंस को सबसे अधिक दूध देने वाली भैंस माना जाता है।

मुर्रा भैंस को सबसे अधिक दूध देने वाली भैंस माना जाता है।

HighLights

  1. मुर्रा भैंस डेयरी फार्मिंग से करें बंपर कमाई और मुनाफा।

  2. एक मुर्रा भैंस से हर महीने ₹10,000 की शुद्ध बचत।

  3. हरियाणा से ₹50,000 में खरीदें सबसे अधिक दूध देने वाली भैंस।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| दूध डेयरी ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए अच्छा कारोबार है। आप छोटे पैमाने पर इसकी शुरुआत करके अच्छा लाभ कमा सकते हैं। इसकी शर्त है उन्नत नस्ल के पशु पालना और उनकी अच्छी देखभाल करना। डेयरी फार्मिंग की शुरुआत आप छोटी सी जगह और 1-2 पशुओं से भी कर सकते हैं।

सबसे अधिक दूध देने लाली भैंस पालें

डेयरी में आप अच्छी नस्ल की स्वस्थ भैंस पालें। भैंसों की चंद नस्लें हैं जिन्हें देश में सबसे अच्छा माना जाता है। सबसे चर्चित और खास नस्ल है मुर्रा। इस नस्ल को देश में सबसे अधिक दूध देने वाली भैंस माना जाता है। इस नस्ल की भैंस दिन में 12-15 लीटर तक दूध दे सकती है। डेयरी फर्म की शुरुआत करने के लिए इसे पालना फायदेमंद हो सकता है।

कहां से कितने में करें खरीद?

अपनी डेयरी में मुर्रा भैंस पालना चाहते हैं लेकिन बजट कम है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आमतौर पर ये भैंस ₹70,000 से ₹2 लाख तक में मिलती हैं, लेकिन आप 1-2 साल वाली भैंस जो अपनी गाभिन नहीं हुई हैं, उन्हें ₹50,000-₹60,000 में खरीद सकते हैं। इस नस्ल के लिए हरियाणा काफी मशहूर है। हरियाणा के हिसार, करनाल, झज्जर, भिवानी और रोहतक के स्थानीय पशु पालकों या डेयरी फार्म्स से सीधे संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी पशु चिकित्सालय से भी मदद मांग सकते हैं।

मार्केटिंग और कमाई कितनी?

अगर आप 1 भैंस से डेयरी शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको स्थानीय ग्राहकों पर ही फोकस करना चाहिए। मोहल्ले के लोगों या जनरल स्टोर में दूध की बिक्री करें। इसके अलावा हॉस्पिटल या सहकारी संस्थाओं में बेच सकते हैं। 1 भैंस से अगर आप औसतन 10 लीटर दूध ₹70 प्रति लीट की बिक्री करते हैं तो महीने में करीब ₹21000 की कमाई कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: MCGS स्कीम से मिलेगा कोलैटरल फ्री ₹100 करोड़, बस DPR में बैंक को दिखाएं ये जरूरी बात और फटाफट लोन पास!

इसमें ₹4 हजार हरा चारा, ₹2 हजार सूखा चारा, ₹2 हजार और ₹1-₹2 दवाई या बिजली, पानी और अन्य खर्चे का जोड़ा जाए तो महीने में ₹10,000 तक का खर्च आता है, एक अकेली भैंस से भी आप महीने में ₹10,000 की शुद्ध बचत कर सकते हैं।