टेक्सटाइल-गारमेंट इंडस्ट्री की ग्रोथ के लिए ₹400 करोड़ से अधिक की स्कीम, व्यापारियों के लिए 91 देशों के खरीदार आ रहे नोएडा
ग्रेटर नोएडा में 4-9 दिसंबर 2026 तक इंडिया इंटरनेशनल टेक्सटाइल मशीनरी एग्जीबिशन (India ITME 2026) आयोजित होगा। यह आयोजन भारतीय ...और पढ़ें

India ITME 2026 का आयोजन
HighLights
इंडिया ITME 2026 ग्रेटर नोएडा में 4-9 दिसंबर तक।
91 देशों के 1000+ प्रदर्शक, 1.5 लाख से अधिक आगंतुक।
कपड़ा उद्योग में निवेश, रोजगार और नई तकनीक को बढ़ावा।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| भारत का टेक्सटाइल सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसमें छोटे कलस्टर और नए-नए एक्सपोर्टर्स के लिए भी अपार संभावनाएं हैं। कपड़ा मंत्रालय की ओर से देश के टेक्सटाइल और गारमेंट निर्यात ही हिस्सेदारी को 2030 तक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बड़े पैमाने तक फैलाना है। देश के कपड़ा उद्योग को नई तकनीक, आधुनिक मशीनों और वैश्विक बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से इंडिया इंटरनेशनल टेक्सटाइल मशीनरी एग्जीबिशन (India ITME 2026) का आयोजन 4 से 9 दिसंबर 2026 तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड (IEML) में किया जाएगा।
इंडिया ITME का यह 12वां संस्करण होगा। छह दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में 91 देशों के 1,000 से अधिक प्रदर्शकों के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, इसमें 1.5 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान है।
इस प्रदर्शनी में देश-विदेश की कपड़ा मशीनरी बनाने वाली कंपनियां, टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स, मैन्युफैक्चरर्स और इंडस्ट्री से जुड़े लोग एक मंच पर जुटेंगे। यहां नई मशीनों, आधुनिक तकनीक और कपड़ा उद्योग में हो रहे बदलावों पर चर्चा होगी। साथ ही कंपनियों को कारोबार बढ़ाने और नए व्यावसायिक संबंध बनाने का अवसर मिलेगा।
कपड़ा उद्योग में निवेश और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
भारत सरकार की PM-MITRA योजना से कपड़ा उद्योग में बड़े निवेश की उम्मीद है। इसके तहत करीब ₹44.45 अरब की योजना से उद्योग में लगभग ₹700 अरब की वृद्धि और 20 लाख नए रोजगार पैदा होने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा PLI योजना, प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े नियमों और आधुनिक उत्पादन तकनीक की बढ़ती मांग के कारण कपड़ा उद्योग में बदलाव तेजी से हो रहा है। ऐसे समय में India ITME 2026 उद्योग के लिए महत्वपूर्ण मंच साबित हो सकता है।
टेक्सटाइल होराइजन्स में जुटेंगे देश-विदेश के बड़े उद्योगपति
प्रदर्शनी के साथ 5 और 6 दिसंबर को 'टेक्सटाइल होराइजन्स' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें 250 से अधिक उद्योग जगत के प्रमुख लोगों और प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसमें ब्रिटिश टेक्सटाइल मशीनरी एसोसिएशन के CEO जेसन केंट, इंटरनेशनल टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरर्स फेडरेशन के डायरेक्टर जनरल क्रिश्चियन पी. शिंडलर, टेक्सटाइल सॉल्यूशंस ग्रुप के CEO एंटोन हॉफमायर, BMSvision के CEO जान बोगार्ट, कार्ल मेयर के मार्क स्मिथ, उस्टर टेक्नोलॉजीज के CEO डेविड मैक्रुम्बिनी, फाइन लाइन्स के CEO चेतन गौतम और ईस्टमैन एक्सपोर्ट्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष अलगेसन सहित कई अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ शामिल होंगे। 6 दिनों तक होंगे अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। प्रदर्शनी के दौरान तकनीकी सम्मेलन, नई मशीनों की लॉन्चिंग, विशेषज्ञों की चर्चा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
India ITME 2026 में कपड़ा उद्योग से जुड़े कई क्षेत्रों की मशीनों और तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें
- धागा और सूत बनाने वाली मशीनें।
- बुनाई और निटिंग मशीनें।
- मानव निर्मित फाइबर और फिलामेंट प्रोसेसिंग।
- रंगाई, छपाई और कपड़ों की प्रोसेसिंग।
- कपड़ों की फिनिशिंग और ट्रीटमेंट।
- गारमेंट और रेडीमेड कपड़ों का निर्माण।
- टेक्निकल टेक्सटाइल्स और नॉन-वोवन उत्पाद।
- ऑटोमेशन और डिजिटल तकनीक।
- स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और गुणवत्ता जांच।
- कपड़ों की रीसाइक्लिंग और पर्यावरण अनुकूल उत्पादन।
इस प्रदर्शनी में कपड़ा निर्माता, प्रोसेसर, गारमेंट कंपनियां, छोटे उद्योग और उद्यमी नई मशीनों और तकनीकों की जानकारी लेकर अपने कारोबार को बेहतर बनाने के अवसर तलाश सकेंगे।
सरकार की प्रमुख योजनाओं से जुड़ा आयोजन
केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के सहयोग से आयोजित यह प्रदर्शनी मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, PM-MITRA पार्क और नेशनल टेक्निकल टेक्सटाइल मिशन जैसी सरकारी पहलों के अनुरूप है। इसका उद्देश्य भारत के कपड़ा और टेक्सटाइल मशीनरी उद्योग को मजबूत करना और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देना है।
भारतीय उद्योगो और व्यापारियों को मौके
इस आयोजन से भारत के कपड़ा मैन्युफैक्चरर और निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी। विकसित देशों में इस्तेमाल होने वाली मशीनों के प्रदर्शन से न सिर्फ देश के उद्योंगों को गति मिलेगी बल्कि प्रोडक्शन बढ़ाने, क्वालिटी बेहतर करने और विदेशी बाजारों तक ट्रांसपोर्ट करने में मदद मिलेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।