सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कहां से लें कपड़ा, कहां मिलेगा लेदर, क्राकरी और इलेक्ट्रॉनिक्स आयटम? आटो पार्ट्स से ज्वेलरी और मसालों तक ये हैं दिल्ली के 10 मशहूर थोक बाजार

Published: Wed, 28 Oct 2026 06:14 PM (IST)

दिल्ली देश की राजधानी होने के साथ-साथ व्यापार का भी एक बड़ा केंद्र है, जहाँ विभिन्न प्रकार के थोक बाजार ...और पढ़ें

दिल्ली के मशहूर थोक मार्केट (AI Image)

दिल्ली के मशहूर थोक मार्केट (AI Image)

HighLights

  1. दिल्ली के 10 प्रमुख थोक बाजारों की विस्तृत जानकारी।

  2. कपड़े, ज्वेलरी, मसाले, इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर थोक में।

  3. सदर बाजार, चांदनी चौक, कीर्ति नगर जैसे प्रसिद्ध बाजार शामिल।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| दिल्ली देश की राजधानी के साथ ही व्यापारिक रूप से भी बहुत समृद्ध है। दिल्ली में देश के सभी सामानों का थोक बाजार मौजूद है, जहां से देशभर के व्यापारी होल सेल में माल खरीदकर छोटे शहरों में बिक्री करते हैं। कई बार तो दिल्ली घूमने आने वाले लोग भी इन बाजारों से भारी-भरकम खरीदी कर लेते हैं। दिल्ली में सबसे मशहूर सदर बाजार है लेकिन आज आपको 10 ऐसे मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से आप अलग-अलग सामान थोक में खरीद सकते हैं।

बैग मार्केट

सदर बाजार के बगल में नबी करीम मार्केट है, जहां होजरी गारमेंट मिल जाते हैं। लेकिन इस बाजार की पहचान लेडीज हैंडबैग, क्लच, पर्स, स्कूल बैग, ट्रैवलिंग बैग, लैपटॉप बैग, ट्रॉली बैग और सूटकेस थोक (Wholesale) दामों पर मिलते हैं। आप यहां से खरीदकर अपने शहर में बिक्री कर सकते हैं।

आभूषणों बाजार

इस बाजार की स्थापना 17वीं शताब्दी में मुगल बादशाह शाहजहां के शासनकाल में हुई थी, जो आज भी दिल्ली वालों के दिलों में धड़कती है। यह बाजार मुख्य रूप से चांदी के गहनों, कुंदन, पोलकी, सोना, एंटीक ज्वेलरी, मीनाकारी और कस्टमाइज्ड आभूषणों के लिए जाना जाता है। दरीबा कलां के अलावा दिल्ली का करोल बाग भी ज्वेलरी मार्केट के रूप में फेमस है।

इलेक्ट्रिक मोटर्स और उपकरण

मशीनरी और इलेक्ट्रिकल आयटम्स के लिए दिल्ली का अजमेरी गेट मार्केट मशहूर है। यहां आमतौर पर पावर टूल्स और मशीनरी, इलेक्ट्रिक मोटर्स और उपकरण, हार्डवेयर और सुरक्षा उपकरण जैसी मशीने मिल जाते हैं। थोक से ज्यादा यहां रिटेल खरीद बिक्री होती है। ये इलाका नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक है। इसके अलावा गफ्फार मार्केट और लाजपत राय मार्केट भी प्रसिद्ध है।

फर्नीचर मार्केट

फर्नीचर के लिए दिल्ली में अलग-अलग मशहूर मार्केट हैं। जहां से आप ट्रेंडी सोफा सेट्स, डाइनिंग टेबल, डबल बेड ऑफिस सेटअप, घर के लिए स्टडी टेबल, क्लासिक रॉकर्स और खूबसूरत नक्काशीदार लकड़ी के पार्टिशन/डिवाइडर जैसी चीजें खरीद सकते हैं। इसमें कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट सबसे खास है, इसे एशिया का सबसे बड़ा होलसेल और रिटेल फर्नीचर मार्केट माना जाता है। इसके अलावा पंचकुइयां रोड, जेल रोड और अमर कॉलोनी मार्केट खास हैं।

मसाला और सूखे मेवे का बाजार

दिल्ली का दिल कहे जाने वाले चांदनी चौक से सटे खारी बावली बाजार को मसालों और ड्राई फ्रूट्स के हब के रूप में पहचाना जाता है। इसे एशिया की सबसे बड़ी मंडी भी माना जाता है। आपको बता दें कि यहां थोक और रिटेल दोनों में ही आप मसाले और सूखे मेवे खरीद सकते हैं। यहां से देशभर के व्यापारी माल खरीदने आते हैं।

क्राकरी और डेकोरेशन मार्केट

कांच का सामान, क्राकरी और डेकोरेशन के लिए दिल्ली के कई बाजार मशहूर हैं, लेकिन पुरानी दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद और मीना बाजार बहुत प्रसिद्ध हैं। यहां आपको कांच की चूड़ियाँ, इत्र की कांच की नक्काशीदार बोतलें (Perfume Vials), पारंपरिक कांच के झूमर, पीतल के शो-पीस, नक्काशीदार हुक्के, तांबे के बर्तन, और दीवार पर टांगने वाले पारंपरिक मोजेक लैंप जैसी चीजें मिल जाती हैं।

ये भी पढ़ें: भारत ने जमकर खरीदी अरहर! दीवाली से पहले ₹300 तक घटे दाम, सूखे की चिंता के बीच आगे कैसी रहेगी सप्लाई?

कपड़े और लेदर आयटम्स

कपड़ों और लेदर आयटम्स के लिए दिल्ली में ढेरों बाजारें हैं। रिटेल और थोक दोनों ही तरह के बाजार मौजूद हैं, लेकिन एशिया का सबसे बड़ा कपड़ों का बाजार गांधी मार्केट माना जाता है। यहां से देशभर के रिटेल व्यापारी थोक में माल खरीदते हैं। वहीं लेदर के लिए दिल्ली का सबसे मशहूर सदर बाजार फेमस है।