Corporate Job छोड़ करना है खुद का बिजनेस? ये 3 नए जमाने के व्यापार, हर महीने चलकर आएंगे ₹50 हजार!
कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर अपना व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे लोगों के लिए यह लेख तीन आकर्षक बिजनेस आइडिया प्रस्तुत ...और पढ़ें

बिजनेस आइडिया (AI Image)
HighLights
कॉर्पोरेट नौकरी के बाद खुद का बिजनेस शुरू करने के तीन आइडिया।
कंसल्टिंग, कूरियर और फूड सेक्टर में शानदार कमाई के अवसर मौजूद हैं।
कम निवेश से शुरू कर हर महीने ₹50,000 तक कमा सकते हैं।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| नौकरी करके हुए अधिकांश लोगों के मन में खुद का बिजनेस शुरू करने का विचार आता है। हालांकि इसमें कई बार ऐसा होता है कि लोगों ने अपनी जमा पूंजी लगा देते हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलती है, इसलिए बिजनेस में उतरने से पहले बिजनेस आइडिया और इंडस्ट्री की स्टडी और रिसर्च जरूर करनी चाहिए। अगर नौकरी छोड़कर बिजनेस करना चाहते हैं तो 4 खास बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं।
कंसल्टिंग बिजनेस
अगर आप पेशेवर सर्विस सेक्टर की जॉब कर रहे हैं और अब खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं को कंसल्टिंग बिजनेस (Consulting Business) कर सकते हैं। ये आपके अनुभव और एक्सपर्टीज के आधार पर शुरू होगा। आईटी कंसल्टिंग, मार्केटिंग कंसल्टिंग और फाइनेंशियल कंसल्टिंग जैसे पेशे खूब फल फूल रहे हैं। इसके लिए आप वित्तीय सहायता, बिजनेस ग्रोथ की टिप्स, मार्केटिंग के तरीके और बिजनेस मॉडल से जुड़ी सलाह देकर क्लाइंट से फीस ले सकते हैं।
आमतौर पर कंसल्टिंग बिजनेस के लिए आपको एक छोटा ऑफिस बनाना होगा, इसकी शुरुआत ₹1 लाख से भी हो सकती है। आप अपने पेशे से जुड़े नेटवर्क का फायदा उठाते हुए काम शुरू करें। स्टॉर्ट अप्स, कोचिंग सेंटर्स, फूड सेक्टर, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, और ट्रेडिंग से जुड़े लोग लोन, साइबर सिक्योरिटी, बिजनेस बढ़ाने की टिप्स और जरूरी कंप्लायंस की सलाह लेती हैं। कुछ कंपनियां आपके साथ टायअप कर सकती हैं जिससे आप कॉन्ट्रैक्ट में पैसे ले सकते हैं, नहीं तो इंडिपेंडेंट सलाह की फीस रखें, महीने में 5-10 क्लाइंट भी संपर्क करते हैं तो ₹50 हजार आराम से आ जाएंगे।
कूरियर बिजनेस
आज के समय में ये तेजी से बढ़ता बिजनेस है। लोग ऑनलाइन खरीदी और माल भेजने के लिए कूरियर का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आप कॉर्पोरेट में काम करते हैं तो आपका अनुभव इस बिजनेस को बड़ा कर सकता है। कूरियर बिजनेस शुरू करने का सबसे आसान और कम लागत वाला तरीका किसी स्थापित कूरियर कंपनी (जैसे DTDC, Blue Dart, The Professional Couriers या India Post) की फ्रैंचाइज़ी (Franchise) लेना है।
किसी व्यस्त बाजार या रिहायशी इलाके में 100 से 200 वर्ग फीट की एक छोटे से गोदाम से इसकी शुरुआत की जा सकती है। फ्रेंचाइजी लेने के लिए संबंधित कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और 'Franchise Partner' या 'Business Opportunity' सेक्शन में जाकर फॉर्म भर सकते हैं, इसके अलावा उनके ऑफिशियल मेल पर भी जानकारी ले सकते हैं।
कूरियर बिजनेस में माल के वजन और दूरी के हिसाब से कमीशन मिलता है। बड़े शहरों में इस सेक्टर से जुड़े लोगों ने बताया कि हर महीने औसतन ₹1 लाख की आय होती है, वहीं टियर 2-3 शहरों में भी लोग खूब सामान भेजते और मंगाते हैं, जिससे महीने में ₹30,000-50,000 की कमाई होती है।
फूड सेक्टर बिजनेस
फूड इंडस्ट्री कभी न खत्म होने वाली इंडस्ट्री है। अगर आप हाइजीन और स्वाद को ध्यान में रखते हुए कम तेल-मसाले वाले फूड तैयार करते हैं तो अच्छी कमाई हो सकती है। आज के समय में रेडी टू कुक और रेडी टू ईट जैसे फूड आयटम्स की डिमांड खूब है। अगर आप खुद का बिजनेस शुरू कर रहे हैं तो इसके कई ऑप्शन हो सकते हैं, जैसे प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड, होम बेकरी और टिफिन सर्विस।
ये भी पढ़ें : सिर्फ बिजनेस आइडिया पर बैंक देगा कोलेट्रल फ्री ₹20 लाख का लोन! किन कामों के लिए मिलेंगे पैसे? अप्लाई का पूरा प्रोसेस
अगर आपका बजट ₹10 लाख है तो आप मशीनें लगाकर छोटी फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाकर सकते हैं, अगर कम बजट से शुरू करना चाहते हैं तो होम बेकरी और टिफिन सर्विस की शुरुआत कर सकते हैं। ये काम ₹1-₹2 लाख के खर्च से शुरू हो सकते हैं। हालांकि फूड से जुड़े कारोबार के लिए FSSAI का लाइसेंस लेना जरूरी है।
कमाई की बात करें तो इसका दायरा बहुत बड़ा है। पैकेज्ड फूड की विदेशों में भी भारी डिमांड है, आप IEC (इंपोर्ट-एक्सपोर्ट कोड) लेकर एपेडा और DGFT की मदद से निर्यात से जुड़ सकते हैं जहां लाखों में कमाई होगी। वहीं टिफिन सर्विस वाले दिन में ₹100 के हिसाब से 50 टिफिन भी सर्व करते हैं तो रोजाना ₹5000 की कमाई होती है, जिसमें ₹2000 की सीधी बचत हो सकती है।
