सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

iphone 18 की प्राइस जितनी पूंजी में खड़े हो जाएंगे ये 3 धांसू बिजनेस! छोटे शहर में दुकान खोलने वाले छापें महीनें का ₹50000!

Published: Thu, 10 Sep 2026 07:09 PM (IST)

छोटे शहरों में कम पूंजी के साथ सफल व्यवसाय शुरू करने के कई अवसर हैं। ₹2 लाख के बजट में ...और पढ़ें

₹2 लाख के बजट से शुरू होने वाले कमाल के बिजनेस (AI Image)

₹2 लाख के बजट से शुरू होने वाले कमाल के बिजनेस (AI Image)

HighLights

  1. छोटे शहरों में ऑटो पार्ट्स की दुकान खोलें।

  2. प्रोसेस्ड फूड और बेकरी शॉप का व्यवसाय करें।

  3. कम निवेश में प्लास्टिक सामानों का व्यापार शुरू करें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| बिजनेस में सफलता का मूलमंत्र है मार्केट स्टडी। डिमांड और सप्लाई के बीच जहां लूप होल नजर आए, आप उसे कवर करने के कारोबार में उतरते हैं तो फायदे में रहेंगे। छोटे शहरों की सबसे बड़ी समस्या ये है कि वहां पता नहीं चल पाता कि किस चीज की भारी डिमांड है। इससे निपटने के लिए ही मार्केट स्टडी की जरूरत होती है। आप पता करें कि ऐसे कौन से बिजनेस हैं जो आपके शहर में नहीं हैं। छोटे शहरों के लिए कमाल के 3 बिजनेस आइडिया के बारे में बताते हैं जो iphone 18 की कीमत यानि ₹2 लाख के बजट से शुरू हो सकते हैं।

ऑटो पार्ट्स की दुकान

छोटे शहरों में सबसे बड़ी समस्या ऑटो पार्ट्स की होती है। गाड़ियां तो होती हैं लेकिन उन्हें रिपेयर करने के लिए जरूरी पार्ट्स अक्सर छोटे शहरों में नहीं मिलते हैं, इसके लिए या तो दुकानदार बाहर से ऑर्डर पर सामान मंगाते हैं या फिर लोग खुद दूरी तक सफर तय करके अपनी गाड़ी बनवाते हैं। आप थोड़ी-थोड़ी मात्रा में जरूरी ऑटो पार्ट्स होलसेल में खरीदें, शुरुआत के ₹1-₹1.5 लाख के स्टॉक में आप अच्छा बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

ऑटो पार्ट्स के बिजनेस में उतरने के लिए सबसे जरूरी है ग्राहकों का भरोसा। भारतीय ग्राहक अक्सर अपने वाहन को लेकर बहुत भावुक रहते हैं इसलिए वो अच्छे पार्ट्स लगवाना पसंद करते हैं, इसलिए शुरू में आप ब्रांड कंपनियों के पार्ट्स लाएं और कम मार्जिन में बेचें, इससे अच्छी चीज के लिए ग्राहकों को दूर नहीं जाना होगा और वे आपके पास आएंगे। धीरे-धीरे आपका बिजनेस अच्छी ग्रोथ करेगा।

प्रोसेस्ड फूड & बेकरी शॉप

छोटे शहरों में रेडी टू कुक और रेडी टू ईट जैसे फूड का कल्चर नहीं है लेकिन आज के समय में लोग आधुनिकता के ट्रेंड को तेजी से फॉलो करते हैं। आप बेकरी शॉप और प्रोसेस्ड फूड का बिजनेस शुरू करें। ₹1 से डेढ़ लाख में ओवन, कमर्शियल फ्रिज, ट्रे और जरूरी मशीनें खरीदें साथ ही ₹50000-₹80000 का रॉ मैटेरियल का स्टॉक रखें। इसके बाद आप केक, कुकीज, नमकीन और होम मेड सैंडविच जैसी चीजें बनाएं और शुरू में कम मार्जिन के साथ बिक्री करें। एक बार लोगों को आदत लग जाएगी तो धीरे-धीरे वे आपकी ही दुकान में आएंगे।

ये भी पढ़ें: कपड़े, लेदर और प्लास्टिक सामानों की दुकान खोलने वाले यहां से उठाएं माल! बल्क में खरीदारी के लिए आते हैं देशभर के व्यापारी

अगर आप क्वालिटी, ट्रेंडी फूड्स, कम तेल-मसालों का यूज करते हुए बनाने वाले प्रोडक्ट्स बनाते हैं तो आप ग्राहकों को आकर्षित कर सकते हैं। छोटे शहरों में अभी भी पारंपरिक मीठे और सॉल्टी फूड का कल्चर है, उसे बीट करने के लिए आपको अपने दाम उन्हीं फूड्स के आसपास रखने होंगे।

प्लास्टिक सामानों की दुकान

ये कम इन्वेस्ट में तगड़ा मुनाफा देने वाला अच्छा कारोबार माना जाता है। प्लास्टिक सामानों की बात करें तो इसमें बाल्टी, मग, साबुनदारी, छोटी टोकरियां, कुर्सी-टेबल, सजावट के सामान और खिलौने शामिल हैं। ये सारे प्रोडक्ट्स हर घर में इस्तेमाल किए जाते हैं इसलिए इनकी मांग सालभर बनी रहती है। छोटे शहरों के लिए इसका बिजनेस ₹1 लाख के स्टॉक से भी शुरू किया जा सकता है। अच्छी बात ये है कि इसमें आप मनचाहे रेट पर बेच सकते हैं।