Move to Jagran APP

निवेश, बचत और बजट पर महिलाओं को जागरूक करने लिए 6 मार्च को वेबिनार

महिलाएं परिवार की धुरी होती हैं। परिवार के सदस्यों को स्वस्थ रखने और उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी इन्होंने अपने ऊपर ली हुई है। घर और किचन के कामों से लेकर बच्चों को संभालने और उन्हें शिक्षा देने का काम यह बखूबी कर रही हैं।

By Ankit KumarEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 05:54 PM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 07:43 AM (IST)
निवेश, बचत और बजट पर महिलाओं को जागरूक करने लिए 6 मार्च को वेबिनार
महिलाएं घर के कामकाज और खर्चों को सही तरह से प्रबंधित करती हैं।

नई दिल्ली, ब्रांड डेस्क। महिलाएं परिवार की धुरी होती हैं। परिवार के सदस्यों को स्वस्थ रखने और उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी इन्होंने अपने ऊपर ली हुई है। घर और किचन के कामों से लेकर बच्चों को संभालने और उन्हें शिक्षा देने का काम यह बखूबी कर रही हैं। इस सब कामों के अलावा घर के बजट और बचत पर इनकी बहुत अच्छी पकड़ है। शॉपिंग करते समय भी ये अपने मोल भाव के हुनर को बहुत ही अच्छे से प्रदर्शित करती हैं। घर के लिए कौन सी चीजें जरूरी हैं और किस चीज का कैसे इस्तेमाल करना है, इसमें ये एक्सपर्ट हैं।  

loksabha election banner

महिलाएं घर के कामकाज और खर्चों को सही तरह से प्रबंधित करती हैं। ऐसे में निवेश के अलग-अलग प्रकारों पर अगर उनका ध्यान आकर्षित किया जाए और उन्हें जागरूक किया जाए तो वह निश्चित रूप से इसमें भी सफल होंगी। ऐसा नहीं कि है महिलाएं इस ओर ध्यान नहीं दे रही हैं। जैसे-जैसे शिक्षा बढ़ रही है और महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं, उसे देखते हुए निवेश को लेकर उनकी रूचि भी बढ़ी है। जॉब करने वाली जागरूक महिलाएं निवेश के पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ म्यूचुअल फंड में निवेश करके अपने भविष्य को सुरक्षित कर रही हैं। 

बचत करने के साथ-साथ सही जगह निवेश करके पैसे कमाना हर कोई चाहता है। महिलाओं को भी अपनी जरूरतों और वित्तीय लक्ष्य को पूरा करने के लिए इस ओर ध्यान देना चाहिए। जरूरत नहीं है कि शुरुआत बड़े स्तर से किया जाए। छोड़े-छोटे कदम से भी वह अपने वित्तीय लक्ष्य को पूरा कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें जानकारी जुटानी होगी। निवेश, बचत, बजट और टैक्स प्लानिंग के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए Dainik Jagran और Aditya Birla Sun Life Mutual Fund अभियान चला रहे हैं। अलग-अलग वेबिनार के जरिए इन्होंने लोगों को वित्तीय और आर्थिक जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया है। 

इस बार ये विश्व महिला दिवस मना रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए 6 मार्च को सायं 4:30 बजे कानपुर के लोगों को जागरुक करने के लिए एक वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। आप भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए दिए हुए लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें - https: //bit.ly/2NzBrNe। यह वेबिनार उनके लिए है जो निवेश, बचत, बजट, टैक्स प्लानिंग और पोर्टफोलियो रिबैलेंसिंग में रुचि रखते हैं और इनसे संबंधित जानकारी जुटाना चाहते हैं। जैसा कि यह वेबिनार ‘वुमेन डे स्पेशल’ है, जहां महिलाओं को बचत और बजट से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी, ऐसे में यह वेबिनार उनके लिए बहुत खास रहने वाला है।    

इस वेबिनार में आपका ज्ञानवर्धन करने के लिए आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC- इवेस्टर एजुकेशन (नोर्थ) के जोनल मैनेजर श्री ललित शर्मा और लेखक, सोशल इंटरप्रेन्योर, स्पीकर और फाइनेंस प्रोफेशनल अल्पा शाह को आमंत्रित किया गया है। अल्पा शाह  ने TATA और SBI समूह सहित विभिन्न कॉर्पोरेट में 25 से अधिक वर्षों तक काम किया है। इसके अलावा द चिंटेल्स स्कूल कानपुर की निर्देशिका और अंग्रेजी में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल करने वाली डॉ. कविशा खुराना विज को भी इस वेबिनार में आमंत्रित किया गया है। डॉ. कविशा एक वाइब्रेंट लीडर हैं, जो अपने काम से आसपास के लोगों को प्रेरित करती हैं। अगर आपके मन में निवेश, बचत, टैक्स प्लानिंग़ और आम बजट 2021-22 से संबंधित कोई सवाल है तो आप भी इस वेबिनार में जुड़ें। 

लेखकः शक्ति सिंह

(यह आर्टिकल ब्रांड डेस्‍क द्वारा लिखा गया है।)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.