सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

August में ये दो IPO देंगे कमाई का मौका, जानिए क्‍या हैं कंपनी के Fundamentals

By Ashish DeepEdited By:
Published: Sat, 31 Jul 2021 02:00 PM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 07:25 AM (IST)

अगस्‍त के पहले हफ्ते में दो कंपनियों के IPO कमाई का मौका दिलाएंगे। इनमें एक्सारो टाइल्स (Exaro tiles) ने कहा ...और पढ़ें

एक्सारो टाइल्स का आईपीओ चार अगस्त को खुलेगा और छह अगस्त को बंद होगा। (Pti)
एक्सारो टाइल्स का आईपीओ चार अगस्त को खुलेगा और छह अगस्त को बंद होगा। (Pti)

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। अगस्‍त के पहले हफ्ते में दो कंपनियों के IPO कमाई का मौका दिलाएंगे। इनमें एक्सारो टाइल्स (Exaro tiles) ने कहा है कि उसने अपने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के तहत शेयर बिक्री के लिए कीमत का दायरा 118-120 रुपये प्रति शेयर तय किया है। गुजरात स्थित एक्सारो टाइल्स ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि तीन दिवसीय आईपीओ चार अगस्त को खुलेगा और छह अगस्त को बंद होगा।

आईपीओ के तहत कुल 1,342,4000 इक्विटी शेयरों की पेशकश की जाएगी, जिसमें 1,11,86,000 इक्विटी शेयरों की ताजा पेशकश और 22,38,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल है। कंपनी को आईपीओ से कीमत के ऊपरी दायरे पर 161.08 करोड़ रुपये मिलेंगे।

KFC और Pizza Hut की फ्रेंचाइजी Devyani International

इस बीच, KFC और Pizza Hut की फ्रेंचाइजी Devyani International ने अपने 1,838 करोड़ रुपये के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के तहत कीमत का दायरा 86-90 रुपये प्रति शेयर तय किया है। 

ताजा इक्विटी शेयर होंगे जारी

आईपीओ के तहत 440 करोड़ रुपये के ताजा इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि प्रमोटर और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 155,333,330 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश इसमें शामिल है। कंपनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा तीन दिवसीय IPO चार अगस्त को खुलेगा और छह अगस्त को बंद होगा। कीमत के ऊपरी छोर पर कंपनी को आईपीओ से 1,838 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।

छठा आईपीओ

क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, जीआर इन्फ्राप्रोजेक्ट्स, जोमैटो, तत्व चिंतन फार्मा और दूसरी कंपनियों के आईपीओ आ चुके हैं। ये सभी फार्मा सेक्टर के आईपीओ हैं। Glenmark Life Sciences के बाद भारत में पिज्जा हट, केएफसी और कोस्टा कॉफी की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी July 2021 का छठा आईपीओ लाएगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।