बीमा प्रीमियम सस्ता होगा या महंगा? इरडा के कमीशन घटाने के प्रस्ताव पर भड़के डिस्ट्रीब्यूटर, वित्त मंत्रालय को भेजा ज्ञापन
IRDAI commission cut: इरडा के बीमा कमीशन घटाने के प्रस्ताव पर डिस्ट्रीब्यूटरों ने असहमति जताई है, उनका कहना है कि ...और पढ़ें
-1794320846771_m.webp)
बीमा प्रीमियम सस्ता होगा या महंगा? इरडा के कमीशन घटाने के प्रस्ताव पर भड़के डिस्ट्रीब्यूटर, वित्त मंत्रालय को भेजा ज्ञापन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली| इंश्योरेंस का प्रीमियम कम होना आसान नहीं दिख रहा है। इंश्योरेंस से जुड़े डिस्ट्रीब्यूटर का कहना है कि भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के प्रस्ताव के मुताबिक वे अपने कमीशन को कम करके काम नहीं कर सकते हैं। इस संबंध में इंश्योरेंस से जुड़े डिस्ट्रीब्यूटर के संगठनों ने इरडा के मसौदे से असहमति जताई है।
डिस्ट्रीब्यूटर वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के पास भी अपना ज्ञापन भेज रहे हैं। हाल ही में इरडा ने इंश्योरेंस प्रीमियम को सस्ता करने के लिए एक मसौदा जारी कर सभी हितधारकों से राय देने के लिए कहा है। इरडा ने डिस्ट्रीब्यूटर के कमीशन को 5-20 प्रतिशत तक तो एजेंट के कमीशन को 6.25-25 प्रतिशत तक लाने के लिए कहा है।
अभी यह कमीशन काफी अधिक है। सभी प्रकार के इंश्योरेंस में डिस्ट्रीब्यूटर और एजेंट का कमीशन शामिल होता है जिसके बारे में इंश्योरेंस खरीदने वाले ग्राहकों को स्पष्ट जानकारी नहीं होती है। इरडा ने ग्राहकों को यह जानकारी भी प्रीमियम भुगतान के दौरान देने के लिए कहा है।
डिस्ट्रीब्यूटर को देना होता है 15% कमीशन
जानकारों का कहना है कि आमतौर पर लाइफ इंश्योरेंस पर डिस्ट्रीब्यूटर का कम से कम 15 प्रतिशत का कमीशन होता है, जिसे 12.5 प्रतिशत किया जा सकता है। इंश्योरेंस के नवीनीकरण के कमीशन में कमी का प्रस्ताव है। इंश्योरेंस खरीदारी के पहले साल डिस्ट्रीब्यूटर और एजेंट के कमीशन की हिस्सेदारी अधिक होती है।
हेल्थ इंश्योरेंस में यह कमीशन 35-40 प्रतिशत तक होती है। अलग-अलग कंपनियों के इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स पर कमीशन की दर अलग-अलग होती है।
इंश्योरेंस के डिस्ट्रीब्यूटर की दलील है कि उनकी लागत काफी अधिक होती है और इंश्योरेंस बिक्री की चेन विकसित करने के लिए कंपनियों ने काफी खर्च किया है। ऐसे में कमीशन को कम करने पर यह कारोबार व्यवहारिक नहीं रह जाएगा।
इरडा के प्रस्ताव पर LIC ने जताई सहमति
इंश्योरेंस से जुड़े डिस्ट्रीब्यूटर जहां इरडा के इस प्रस्ताव से सहमत नहीं हैं वहीं सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) इससे सहमत दिख रही है।
जानकारों का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इरडा अपने नए नियम को कब से लागू करेगा। नए प्रस्ताव के लागू होने पर इंश्योरेंस खरीदने वाले ग्राहकों को राहत मिलेगी जिससे अधिक लोग इंश्योरेंस खरीदारी की ओर आकर्षित होंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।