Silver Price Target: 3 महीने में 1.75 लाख के पार हो सकती है चांदी की कीमत, एक्सपर्ट ने ऐसा क्यों कहा?
सोना (Gold Price) और चांदी इस साल निवेशकों का पसंदीदा निवेश विकल्प बना। क्योंकि दोनों ने ही इस साल बेहतरीन रिटर्न दिया है। ऐसा रिटर्न सोना और चांदी ने ...और पढ़ें
-1763116375528.webp)
नई दिल्ली। साल 2025 में सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price Today) दोनों निवेशकों का पसंदीदा निवेश विकल्प बन चुके हैं। इन दोनों ने इस साल निवेशकों को कमाल का रिटर्न दिया है। ग्लोबल लेवल पर होने वाली वैश्विक चिताएं सोना और चांदी में हुई बढ़ोतरी की वजह बनी। वहीं ट्रंप टैरिफ ने भी सोना और चांदी में हुई बढ़ोतरी पर महत्वपूर्ण योगदान दिया।
जब-जब वैश्विक चिताएं बढ़ती है, तब-तब निवेशक सोने और चांदी की ओर रुख लेते हैं। लेकिन सोने से ज्यादा चांदी ने इस साल अच्छा रिटर्न दिया है। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने बताया कि गोल्ड-सिल्वर के बीच रेश्यो अभी 78% चल रहा है। यही कारण है कि चांदी, सोने से ज्यादा रिटर्न दे रही है। अगर ये रेश्यो 50% के करीब पहुंच जाएगा, तो चांदी, सोने के मुकाबले और भी ज्यादा तेजी से दौड़ेगी।
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने ये भी बताया कि अगले 3 महीने में 1 किलो चांदी का भाव एमसीएक्स पर 1,75,000 रुपये पहुंच जाएगा। लेकिन इसकी क्या वजह है?
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने चांदी में आई तेजी को लेकर पांच कारण बताए हैं-
क्या है पांच वजह?
- अमेरिका ने चांदी को क्रिटिकल मेटल की लिस्ट में दर्ज किया है।
- चांदी की सप्लाई पिछले चार साल से कम है। क्योंकि माइनिंग में ये कम मात्रा में आ रहाहै।
- चांदी की पहले के मुकाबले अब इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ चुकी है। इसकी क्लीन एनर्जी में सबसे ज्यादा डिमांड है।
- सप्लाई कम और डिमांड ज्यादा रहने की वजह से इसकी कीमत बढ़ रही है।
कब खरीदें चांदी?
अजय केडिया के मुताबिक चांदी लॉग टर्म में निवेशकों को फायदा दे सकती है। लेकिन अभी शॉर्ट टर्म में प्रॉफिट बुकिंग का न सोचें। लॉग टर्म के लिए म्यूचुअल फंड ईटीएफ का चयन कर आप इसमें एसआईपी के जरिए निवेश कर सकते हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।