सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Silver Price Crash: बाप रे बाप! चांदी में आई ₹23 हजार से भी ज्यादा गिरावट, क्यों हो रही है चांदी में इतनी उथल-पुथल?

Published: Thu, 05 Feb 2026 10:23 AM (IST)

दो दिन लगातार तेजी के बाद चांदी में एक बार फिर जोरदार गिरावट (Silver Price Crash) देखी गई है। 1 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

दो दिन लगातार तेजी के बाद चांदी में एक बार फिर जोरदार गिरावट (Silver Price Crash) देखी गई है। 1 किलो चांदी (Silver Price Today) में सुबह 10 बजे के आसपास 21 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है। वायदा बाजार खुलने के लगभग 1 घंटे बाद ही चांदी का दाम लगभग 9 फीसदी तक गिर चुका है।

Silver Price Today: कितनी है कीमत?

सुबह 10.30 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम 2,45,137 रुपये चल रहा है। इसमें 23,713 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 2,43,006 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,58,096 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है। चांदी में सुबह 10.30 बजे तक 9 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

क्यों हो रही है चांदी में उथल-पुथल?

कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक में हो रही उथल-पुथल के कई कारण हो सकते हैं। इनमें- 

  • डॉलर की मजबूती और फेडरल रिजर्व की होने वाली घोषणा से मार्केट में अनिश्चितता बढ़ गई है। इससे धातुओं पर काफी दबाव बना हुआ है।
  • वहीं बाजार इस गिरावट को रुझान  के रूप में नहीं बल्कि "सामान्यीकरण" के रूप में देख रहा है।
  • इंडस्ट्रियल मांग, सौर ऊर्जा और विद्युतीकरण अभी भी बाजार के दृष्टिकोण को समर्थन दे रहे हैं।

Silver Price: आपके शहर में कितना है दाम?

शहर चांदी की कीमत
पटना ₹243,790
जयपुर ₹243,890
कानपुर ₹243,990
लखनऊ ₹244,020
भोपाल ₹244,210
इंदौर ₹244,210
चंडीगढ़ ₹243,960
रायपुर ₹243,860

टेबल के अनुसार पटना में चांदी का दाम सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 243,790 रुपये चल रही है। इसके साथ ही भोपाल और इंदौर में चांदी सबसे महंगी मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 2,44,210 रुपये चल रहा है।