Oldest Gold ETF: 1200% से भी ज्यादा का रिटर्न! ₹9 वाला यह गोल्ड ईटीएफ आज ₹125 के पार, क्या अब भी हो सकता है निवेश?
Oldest Gold ETF: आर्टिकल में हमने ऐसे गोल्ड ईटीएफ की बात की है जिसने 19 साल में 1200% से अधिक ...और पढ़ें
-1773738544818_m.webp)
Oldest Gold ETF: आज ज्यादा से ज्यादा लोग सोने में निवेश के लिए गोल्ड ईटीएफ को चुन रहे हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि बढ़ती कीमत की वजह से फिजिकल गोल्ड खरीदना अब मुश्किल हो गया है। इसके साथ ही लोग अब सोने को निवेश की दृष्टि से भी देखने लगे हैं। क्योंकि शेयर बाजार से अच्छा रिटर्न अब लोगों को चांदी और सोने से मिलने लगा है।
आज हम आपको ऐसे गोल्ड ईटीएफ के बारे बताएंगे, जो देश का सबसे पुराना गोल्ड ईटीएफ है। इस ईटीएफ को मार्केट में 19 साल हो चुके हैं। ये ईटीएफ जब से मार्केट में आया है तब से लेकर अब तक इसने 1200 से ज्यादा रिटर्न (Top Gold ETF दे दिया है।
ये सुनने में असंभव सा लग रहा है, लेकिन ये सच है। आइए इसका नाम भी जान लेते हैं। इसके साथ ही इस गोल्ड ईटीएफ के बारे में कुछ और दिलचस्प बातें जानेंगे।
सबसे पुराना Gold ETF
निप्पॉन इंडिया ईटीएफ गोल्ड BeES देश का सबसे पुराना गोल्ड ईटीएफ है। ये मार्केट में साल 2007 में आया था। 2007 से लेकर अब तक इस गोल्ड ईटीएफ ने 1241.98 फीसदी रिटर्न दिया है। शुरुआत में इसे एक यूनिट की कीमत 9 रुपये थी। आज इसके एक शेयर की यूनिट 128.22 रुपये है।
इसका AUM 58,323.18 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही इसका एक्सपेंस रेश्यो 0.80 फीसदी है।
1 साल में कितना दिया रिटर्न
निप्पॉन इंडिया ईटीएफ गोल्ड BeES ने एक साल में 73.02 फीसदी का रिटर्न दिया है। अब सवाल है कि क्या आप इस ईटीएफ में अभी भी पैसा लगा सकते हैं।
क्या कर सकते हैं निवेश?
इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार निप्पॉन इंडिया ईटीएफ गोल्ड BeES में एसआईपी या लमसम दोनों तरीकों से निवेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:-Gold Buying: क्या आपका सुनार नकली गहना दे रहा है, कैसे लगाएं पता?